Breaking NewsTop Newsराज्य

1988 का रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को हुई एक साल की सजा,धारा 323 जिसके तहत सिद्धू को सुनाई गई है सजा…

उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रानाचट्टी के पास भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है।

desk : उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रानाचट्टी के पास भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएच की टीम मार्ग को खोलने के काम में जुटी है। बड़े वाहन रानाचट्टी से पहले ही सुरक्षित स्थान पर रोक दिए गए हैं। यात्रियों को होटलों में ठहराया गया है। पूर्ति विभाग को इन यात्रियों की व्यवस्था के लिए कहा गया है। एनएच बड़कोट ने मौके पर मशीनें तैनात कर दी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रात्रि में उक्त स्थान पर मार्ग खोलने का कार्य किया जाएगा। दोनों ओर से पुलिस भी तैनात है। बड़कोट से जाने वाले बड़े वाहन खरादी के पास रोक दिए गए हैं। दूसरी ओर, केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दो-दो अफसरों को प्रतिदिन मार्ग का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से0

बताया जा रहा है कि आज 12 बजे तक आवाजाही शुरू हो सकती है। जबकि प्रशासन ने हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button