Bhediya Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘भेड़िया’, चौथे दिन महज इतना का कलेक्शन…जानिए

DESK:  60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई अमर कौशिक की नई फिल्म भेड़िया पहले वीकएंड पर 28.55 की कमाई के बाद इस हप्ते की शुरुआत में कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाई। रविवार को 10 करोड़ से अधिक की कमाई के बाद फिल्म ने सोमवार को ₹3.85 करोड़ की कमाई की। फिल्म की अभी तक की कुल कलेक्शन लगभग 33.55 करोड़ हो गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और वरुण धवन और कृति सनोन द्वारा अभिनित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया ने अपने शुरुआती दिनों में ज्यादा खास कलेक्शन नहीं किया। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में कुल बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और सौरभ शुक्ला के साथ वरुण धवन और कृति सनोन मुख्य भूमिका में हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2018 में फिल्म स्त्री की सफलता के अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म भेड़िया हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है और इसमें वरुण धवन और कृति सनोन मुख्य भूमिकाओं में हैं। भास्कर के रूप में वरुण धवन ने काफी अच्छा रोल प्ले किया है

Uttar Pradesh Bulletin | Mirzapur - संविधान दिवस पर बाबासाहब आंबेडकर का अपमान | Aaryaa News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *