उत्तर प्रदेशजुर्म

कन्नौज : गैंगरेप के आरोपी भाइयों को 20  साल का कारावास

कोर्ट ने आरोपियों पर 26-26 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

कन्नौज। किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो भाइयों को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। जज गीता सिंह ने दोनों भाइयों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी  15 मई 2017 की रात खेत पर शौंच करने गई थी। घर वापस   आते समय आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। दोनों भाइयों ने  उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी बदहवास हालत में गांव के ही एक मकान में पड़ी मिली थी।

मामले में बृहस्पतिवार को दोनों भाइयों पर आरोप सिद्ध होने के बाद विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट जज गीता सिंह ने 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 26-26 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को तीन माह और सजा काटनी पड़ेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button