Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

अग्निपथ स्कीम : ITO पर पुलिस से भिड़े AISA के कार्यकर्ता, बंद किए गए मेट्रो स्टेशन के गेट…

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ...

DESK : सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। ‘अग्निपथ’ योजना को शुरू हुए बवाल की आग दिल्ली भी पहुंच गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग यानि छात्र युवा संघर्ष समिति और छात्र संगठन आईसा (AISA) ने अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ में विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इतना ही नहीं, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ राजधानी दिल्ली में भी विरोध देखने को मिल रहा है।ITO में शुक्रवार को छात्र संगठन ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पुलिस और छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। मौके पर पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के कारणों के चलते ITO मेट्रो स्ट्रेशन और धन्सा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 2 को बंद कर दिया गया है। वहीं ITO पर आइसा के प्रदर्शन के कारण विकास मार्ग से आईटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। लोग काफी देर से गाड़ियों में फंसे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते कनाट प्लेस के मेट्रो गेट को कुछ घंटे के लिए बंद करना पड़ा था। यहां कुछ युवा विरोध जताने पहुंचे थे। बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया। इसी तरह भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जंतर मंतर पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button