Will get rid of the crowd at the airport

Airport पर भीड़ से मिलेगा छुटकारा, इनको सौंपी गई जिम्मेदारी… जानिए कैसे

NATIONAL NEWS : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अतिरिक्त सुरक्षा केंद्रों पर तैनाती के लिए 100 से अधिक कर्मियों का एक ग्रुप तैयार किया है, जिसे दिल्ली और मुंबई जैसे हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने का काम सौंपा जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अर्धसैनिक बल CISF को राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा बल के तौर पर नामित किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बल ने हवाई अड्डा संचालकों, विमानन कंपनियों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दे दी है। CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों के लिए उसके स्वीकृत कर्मियों की संख्या 4,500 है, जिसके अतिरिक्त उसने 100 कर्मियों का एक समूह बनाया है।

उन्होंने कहा कि अन्य हवाई अड्डों पर भारी आवागमन को देखते हुए हम वहां भी इसी तरह पुरुष और महिला कर्मियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। यह व्यवस्था क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान होने वाली आगामी छुट्टियों के दौरान जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *