NATIONALNEWS

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल रामदास..पढ़िए आप भी

रात में संगारेड्डी के शिवमपेट में विश्राम किया जाएगा...

DESK:  नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत गुरुवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ तेलंगाना में पदयात्रा की। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यात्रा गुरुवार सुबह शहर के बाहर पाटनचेरू से बहाल हुई और रात में संगारेड्डी के शिवमपेट में विश्राम किया जाएगा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

PunjabKesari

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल रामदास 89 साल की उम्र में भी सार्वजनिक हित के लिए अथक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी ललिता रामदास के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 57वें दिन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद ए रेवंत रेड्डी, लोकसभा सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी और पार्टी के अन्य नेताओं ने गांधी के साथ सुबह पदयात्रा की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विश्राम किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा ने 23 अक्टूबर को राज्य में प्रवेश किया था और 7 नवंबर को इसका तेलंगाना चरण पूरा हो जाएगा। यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button