पोस्टर लांच, 19 फरवरी से शुरू होगा बस्ती महोत्सव

बस्ती। जिलवे में तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम परिसर में 19 फरवरी से किया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जायेगा। शहीदों के परिजनों को महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा। शनिवार को बस्ती महोत्सव का पोस्टर लांच किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि बस्ती महोत्सव कोरोना के चलते अपने समय पर नहीं शुरू हो पाया है।

इसका आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक ऑडिटोरियम परिसर में किया जायेगा। पिछली बार से महोत्सव का परिसर छोटा रहेगा। लेकिन कोशिश रहेगी कि इसकी सुन्दरता में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि आयोजन में किसी भी व्यक्ति से कोई चन्दा नहीं लगाया जायेगा। अपनी इच्छा अनुसार कोई भी व्यक्ति बस्ती महोत्स में सहयोग प्रदान कर सकता है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बस्ती महोत्सव का टैग बहुमूल्य विरासत, रंगारंग महोत्सव होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया जायेगा। यह महोत्सव कोरोना योद्धाओं को समर्पित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *