Tag Archives: # BJP 2022 election

योगी आदित्यनाथ को नया काम दो,विपक्ष को आराम करने दो-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अम्बेडकर नगर में नड्डा ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस धरती पर आने का मौका मिला। हवाई पट्टी पर भाजपा के जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। नड्डा ने कहा कि विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हैं, जबकि पीएम मोदी के निर्देश पर काम करके भारत गहरे संकट में नहीं है। भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो देश की दिशा तय करता है, यहां पर काम न करने वालों को आप घर बैठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो, उनको तोड़ लो यही करती हैं। भाजपा सबके लिए विकास का काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। अब तो सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को योगी आदित्यनाथ की सरकार बरकरार रखनी है। सिर्फ वही और माफिया को जेल के अंदर रखेंगे। उनकी सरकार में पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में विजयरथ यात्रा के दौरान बांदा में जनता से सवाल किया है कि योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चला नहीं सकते वो दे भी नहीं सकते हैं। प्रदेश की सरकार ने नफरत फैलाई और बर्बादी की है और लूट की है। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए, इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में हुआ है। बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर वह बांदा में विजयरथ यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचते ही पुलिस लाइन से विजय रथ जीआइसी मैदान पहुंच गया। यहां पर जनसभा में पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा एक दिसंबर बुधवार से है। पहले दिन अखिलेश बांदा से महोबा तक समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बुंदेलखंड में वीरभूमि महोबा और बांदा से बुंदेलों को साधने आ हैं। बांदा से विजय रथयात्रा लेकर वह महोबा पुलिस लाइन के पास मैदान में पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे।महोबा में जिस मैदान पर अखिलेश जनसभा करने जा रहे हैं, उसी मैदान पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार सुबह बांदा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद विजय रथ लेकर जीआइसी मैदान पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क करते हुए महोबा के लिए निकलेंगे। अपराह्न दो बजे महोबा पहुंचकर जनसभा करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने बताया कि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसपास जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग आएंगे। मंगलवार को जनसभा स्थल पर मंच को अंतिम रूप दिया गया। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल से दूर हाईवे किनारे इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर, कानपुर देहात, नगर व उन्नाव आदि जिलों से भी समर्थकों-कार्यकर्ताओं को लाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है। जिले में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन व विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी तैयारियों को लेकर जुटे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश महोबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन दो दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से ललितपुर जाएंगे

अल्लू मियां लखनऊ में गिरफ्तार, जालसाजी व रंगदारी मांगने का मामला-जानिए कौन है अल्लू मियां

अमेठी से सांसद रहे कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी अल्लू मियां को लखनऊ में शनिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ में पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से पकड़ा। रायबरेली के साथ ही अमेठी की राजनीति में कांग्रेस की तरफ से बेहद सक्रिय राहुल गांधी के करीबी अल्लू मियाँ को लखनऊ में जमीन कब्जा करने, जालसाजी तथा रंगदारी मांगने के आरोप में वजीरगंज पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। अल्लू मियां शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने आया था। उसके खिलाफ जमीन कब्जा करने, जालसाजी, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमेठी के जगदीशपुर के निहालगढ़ के निवासी कांग्रेस नेता मोहम्मद रफीक उर्फ अल्लू मियां की गिरफ्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने की है। इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बताया कि बीती आठ मई को अल्लू मियां, उनकी पत्नी मेहरुनिशा और बेटे आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा कैसरबाग के कसाईबाड़ा में रहने वाले वैभव श्रीवास्तव ने दर्ज कराया था। वैभव ने तहरीर में आरोर लगाया था कि उन्होंने अगस्त 2019 में गोमतीनगर के विशालखंड में रहने वाली मंजू रावत से उनका खरगापुर स्थित प्लाट खरीदा था। वैभव के साथ ही उस प्लाट में मित्र माजिन खान भी पार्टनर थे। माजिन खान और वह प्लाट पर अपार्टमेंट बनवा रहे थे। इस बीच अल्लू मियां के बेटे आदिल ने दावा किया कि यह प्लाट तो उनका है। उसने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से किसी से प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दावा किया। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। प्लाट छोडऩे के लिए उसने रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर धमकी दी थी। वैभव ने बताया कि धमकी से वह बहुत तनाव में था। उसने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। वैभव का कहना है कि प्लाट ममता सहकारी गृह निर्माण समिति का था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद कांग्रेस नेता अल्लू ने दिसंबर माह में वैभव को फोन करके समझौते के लिए बुलाया था। वहां पर अल्लू ने धमकी दी थी। उसने निर्माधीन अपार्टमेंट से दो फ्लैट बेटे और पत्नी के नाम करने को कहा था। वैभव और पार्टनर जब तैयार नहीं हुए तो धमकी दी थी। इसके बाद वैभव ने अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर पूरे मामले की जांच एसीपी चौक आइपी सिंह को सौंपी गई। जांच में वैभव के सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद अल्लू उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वजीरगंज पुलिस के मुताबिक अल्लू मियां पांच माह से धोखाधड़ी और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे थे। अल्लू मियां शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल लखनऊ आए थे। इसी बीच पुलिस ने सूचना मिलते ही फन माल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अल्लू मियां अमेठी में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के बेहद करीब दिखता था। उनकी सभाओं में भी वह सक्रिय भूमिका में रहता है।

समाजवादी पार्टी अब तो ‘वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ मंत्र के साथ अब आगे बढ़ रही-समाजवादी पार्टी मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगी समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में नए मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी ने पिछड़ों पर फोकस बढ़ाने के साथ चुनाव प्रबंधन के लिए नई रणनीति बना ली है।समाजवादी पार्टी अब तो ‘वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ मंत्र के साथ अब आगे बढ़ रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिस तरह पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों में सेंधमारी की और गैर जाटव दलित वोटों को अपने साथ किया, उसी सफल फार्मूले को अब समाजवादी पार्टी भी अपनाने जा रही है। पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को अपने साथ लाने की कोशिश में सपा जुट गई है। बूथ प्रबंधन के लिए भी सपा ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान चला रही है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ तैनात हो रहे हैंसमाजवादी पार्टी की वर्ष 2012 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उस समय पार्टी ने 401 सीटों पर चुनाव लड़कर 29.13 फीसद मतों के साथ 224 सीटें जीती थीं। 2017 का विधानसभा चुनाव अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ा था। समाजवादी पार्टी ने उस समय 311 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और उसे 28.32 फीसद मत मिले थे। यदि सीटों की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी केवल 47 सीटें ही जीत पाई थी। यानी समाजवादी पार्टी के वोट तो 1.19 फीसद घटे, जबकि उसकी सीटें 177 कम हो गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में जो पिछड़ी जातियां भाजपा के साथ चली गई थीं, समाजवादी पार्टी अब उनमें सेंधमारी की कोशिश में जुट गई है। समाजवादी पार्टी ने उन जातियों पर फोकस बढ़ा दिया है, जो भाजपा से नाराज चल रही हैं। इनमें ब्राह्मण समाज भी शामिल है। पिछड़ी जातियों को जोडऩे के लिए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अलग-अलग जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व चौपाल कर रहा है।समाजवादी पार्टी प्रत्येक बूथ पर नए मतदाता बनाने का अभियान भी चला रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जितने नए मतदाता जोड़े जाएंगे, उसमें से ज्यादातर पार्टी को ही वोट देंगे। चुनाव में विपक्षी दल कोई गड़बड़ न कर सकें, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं की मजबूत टीम भी बनाई जा रही है। पहले 11 सदस्यों की ही बूथ कमेटी होती थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोडऩे का काम कर रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा ने किस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, उसे सभी ने देखा है। इससे सतर्क होकर सपा प्रत्येक बूथ पर नौजवानों की मजबूत टीम बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा लोकतंत्र के साथ धोखा न कर सके। समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को लेकर चलती है।

400 सीट जीतने के दावे पर भाजपा का तंज-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

समाजवादी साइकिल यात्रा निकाल कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया तो भाजपा ने इसे कोरा स्वप्न बताकर तीखे बयान शुरू कर दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुर्सी का कोरा स्वप्न देख रहे हैं। वहीं एमएसएमई मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार की अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और सत्ता से बाहर रहने के दौरान विपक्ष के तौर पर उनकी अकर्मण्यता व नकारात्मकता को जनता ने इतने गहरे से महसूस किया है कि वह सपा को सत्ता से सदैव बाहर रखने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष शायद भूल गए कि पिछले दो वर्षों में उनकी साइकिल में खड़े-खड़े जंग लग गई है और जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा मुखिया को विरासत में सत्ता मिली। पिता-चाचा के खून-पसीने से बनी विरासत को हड़प लिया। उन्होंने तंज कसा कि अखिलेश ने कहा है कि वे समाजवादी नेता और चिंतक जनेश्वर मिश्रा के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपने पिता के नक्शे कदमों पर नहीं चल पाया, वह जनेश्वर मिश्रा के रास्ते पर कैसे चल सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एमएसएमई मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गुंडों, माफिया और भ्रष्टाचारियों का गैंग चलाने वाले अखिलेश के मुंह से कानून व्यवस्था और न्याय की बात अच्छी नहीं लगती। डेढ़ वर्ष बाद घर से बाहर निकले अखिलेश भ्रमित और घबराए हुए हैं। 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है। साढ़े चार साल बाद जनता की सुध लेने वाले अखिलेश घबराहट में हैं। जमीनी हकीकत से सामना नहीं कर पा रहे हैं। अपराधी और माफिया सहयोगियों के सफाए से सपा व अखिलेश अकेले और परेशान हैं

[ads3

मोदी सरकार ने फिर दिखाया है कि बड़े आर्थिक सुधारवादी कदम उठाने का राजनीतिक माद्दा

नई दिल्ली। पुराने मामलों पर कर यानी रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स मामले के पिछले एक दशक से चल रहे विवाद को विराम देकर मोदी सरकार ने फिर दिखाया है कि बड़े आर्थिक सुधारवादी कदम उठाने का राजनीतिक माद्दा वह खूब रखती है। पिछले एक पखवाड़े में विपक्ष की लामबंदी के बीच सरकार ने आर्थिक सुधारों की गति को बढ़ाया है। रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स मामले में जो कानूनी संशोधन प्रस्तावित किया गया है, उसे भी विपक्ष निश्चित तौर पर सरकार पर हमले के लिए इस्तेमाल करेगा, लेकिन यह फैसला इसलिए किया गया है कि कोरोना के बाद बदले माहौल में जब वैश्विक कंपनियां निवेश के लिए भारत की तरफ देखें तो उनके सामने टैक्स को लेकर कोई अनिश्चितता न हो।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा भी है कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने को लेकर भारत अभी बहुत महत्वपूर्ण मोड़ पर है। सरकार की तरफ से संकेत है कि आने वाले दिनों में आर्थिक सुधारों और इकोनामी को मजबूत बनाने को लेकर कुछ और बड़े फैसले किए जाएंगे। दो दिन पहले ही संसद ने सरकार की तरफ से प्रस्तावित द जनरल इंश्योरेंस बिजनेस (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दी है, जो अब साधारण बीमा कंपनियों में सरकार को अपनी हिस्सेदारी 51 फीसद से भी नीचे ले जाने की इजाजत देती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आम बजट 2021-22 में दो सरकारी बैंकों के साथ एक साधारण बीमा कंपनी के निजीकरण का एलान किया गया था। अभी तक के कानून के मुताबिक साधारण बीमा कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी 51 फीसद से नीचे नहीं की जा सकती थी। इसके कुछ ही दिन पहले कैबिनेट ने सरकारी क्षेत्र की तेल व गैस कंपनियों में सौ फीसद विदेशी निवेश की छूट देने का फैसला किया है। यह फैसला पहली बार देश की किसी सरकारी कंपनी को पूरी तरह से विदेशी कंपनी को बेचने का रास्ता साफ करेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार चालू वित्त वर्ष में भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) का विनिवेश करना चाहती है। इस फैसले से बीपीसीएल को पूरी तरह से किसी विदेशी एनर्जी कंपनी को बेचा जा सकेगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स विवाद को हमेशा के लिए विराम देने का कदम भारत को दुनिया के बेहतरीन निजी निवेश ठिकानों के तौर पर स्थापित करने की दिशा में अहम है। इसे 2019-20 में कारपोरेट टैक्स की दर को घटाकर 25 फीसद करने के फैसले के अगले कदम के तौर पर देखा जाना चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना के बाद दुनिया में नई वैश्विक सप्लाई व्यवस्था बनने की संभावना है। इसके तहत कई बड़ी विदेशी कंपनियां मौजूदा देशों को छोड़कर अन्य आकर्षक निवेश स्थलों की खोज करेंगी। अपने विशाल बाजार व प्रशिक्षित श्रम की वजह से भारत इन कंपनियों का पसंदीदा स्थल बन सकता है। कंपनियों के समक्ष यहां कर व्यवस्था में अनिश्चितता का सवाल नहीं होना चाहिए। भारत की प्रतिस्पर्धा सिर्फ एशियाई व लैटिन अमेरिकी देशों से नहीं है। अमेरिका व कुछ यूरोपीय देश भी फिर से मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति अपना रहे हैं। 2020-21 में भारत में 81.32 अरब डालर का विदेशी निवेश आया था, जो 2019-20 के मुकाबले 10 फीसद ज्यादा था। 

मीरजापुर से भाजपा का 2022 के लिए चुनावी शंखनाद, गृहमंत्री ने जनता से मांगा आशीर्वाद

मंच पर अपना दल के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्‍यास और लोका‍र्पण के बीच गृहमंत्री ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांग कर आयोजन में पार्टी की ओर से तैयारियों और इरादों की झलक को दिखा दिया।

मीरजापुर में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा ने पार्टी की ओर से 2022 की चुनावी तैयारियों की झांंकी मंच से पेश कर दी। मंच पर अपना दल के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिलान्‍यास और लोका‍र्पण के बीच गृहमंत्री ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनता से आशीर्वाद मांग कर आयोजन में पार्टी की ओर से तैयारियों और इरादों की झलक को दिखा दिया। मंच पर अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को स्‍थान देकर भाजपा की ओर से सहयोगियों को साथ लेकर चलने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

गृहमंत्री अमित शाह जब मंच पर पहुंचे तो जनता का उत्‍साह चरम पर नजर आया। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में राज्‍य और केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विपक्षी दलों क्रमश: सपा और बसपा पर भी चोट किया और अखिलेश और मायावती पर भी उन्‍होंने विकास को लेकर कटाक्ष किया। क्षेत्र के नक्‍सलवाद की समाप्ति, अपराधियों की संपत्ति सहित कानून व्‍यवस्‍था की उपलब्धियों का भी उन्‍होंने बखान किया। किसीन और गरीब लोगों के हितों की योजनाओं को भी उन्‍होंने विस्‍तार से बताया। बोले आपके आशीर्वाद से ही भाजपा को काम करने की ताकत मिलती है। देश के 135 करोड़ की जनता और 80 करोड जनता और बालिकाओं और बच्‍चों का हित होता है। आपने भाजपा को मौका दिया, 2022 में भी भाजपा को आपका आशीर्वाद मिलेगा। विंध्‍यवासिनी धाम के लिए यूपी सरकार का आभारी हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मंच से आयोजन के मकसद को स्‍पष्‍ट किया। विकास और मेगा परियोजनाओं के पूरा होने का खाका खींचकर उन्‍होंने विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करें कि पीएम व गृहमंत्री को इतनी शक्ति दे कि वह देश की तमाम समस्याओं का समाधान करते रहें। राजनीतिक स्वार्थों से पिछली सरकारों ने देश पर थोपा है उसका समाधान किया जा रहा है। प्रदेश धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के साथ भाजपा सरकार ने विजन के साथ सभी कार्य पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। पांच अगस्त को पीएम द्वारा एक करोड़ लोगों को अन्न वितरण होगा। पांच अगस्त की तिथि इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इसी दिन सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। जब नेतृत्व कमजोर होता है तो स्वार्थ होता है। प्रधानमंत्री की कृपा से मेडिकल कालेज बन चुका है। यह शिक्षा का केन्द्र बनेगा। पर्यटन का केंद्र होने के साथ ही आस्था का केंद्र बनाने का काम शुरू किया है। पीएम ने काशी को नए कलेवर में साकार किया है। चित्रकूट और नैमिषारण्य भी आगे आया है। अष्टभुजा व कालीखोह में रोप वे चालू हो जाएगा। मां विंध्यवासिनी की शक्ति से पर्यटन की अपार सुविधाएं होंगी। रोजगार बढ़ेंगे। ग्रामीणा क्षेत्रों में पेयजल के लिए मीरजापुर सोनभद्र व बुंदेलखंड में हर घर नल की सुविधा हो जाएगी। इस दौरान विंध्य कॉरिडोर की परिकल्पना को स्पीकर से सभी को सुनाया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

वहीं मंच पर अन्‍य मंत्रियों का भी संबोधन हुआ। मंच पर सीएम और गृहमंत्री के आते ही हर हर महादेव का उद्घोष गूंज उठा। इसके बाद विंध्य कॉरिडोर का मॉडल सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह को भेंट किया। इसके बाद भाजपा नेताओं और मंत्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद मंच से संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी स्वागत में बोले कि – आज गौरव का पुनीत दिवस पर हमें सौभाग्य है, संकल्प पत्र को ध्येय बनाकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के मार्गदर्शन में पूरा कर रहे हैं।आस्था के केंद्रों को विकसित किया जा रहा है। रामराज्य की परिकल्पना के साथ अयोध्या का भी विकास किया जा रहा है। इसके बाद सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभा को संबोधित किया। कहा कि गृहमंत्री ने 370 खत्म करके भारत का इतिहास व भूगोल भी बदल दिया है। देश की सीमाएं अब पहले से अधिक सुरक्षित हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कई बार विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट की समीक्षा कर इसे आगे बढ़ाया है। कोरोना महामारी में भी जिले के विकास को विराम नहीं लगा है। विंध्य पर्वत माला के बीच विंध्य कॉरिडोर का विकास किया जाएगा। सभी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा ताकि दर्शानार्थियों को कोई असुविधा न होने पाए। रोप वे का भी लोकार्पण होने से अब श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। पिछड़ा वर्ग के छात्रों को नीट परीक्षा में 27 फीसद आरक्षण देकर सरकार ने बड़ा काम किया है। इस दौरान विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना की अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

 

Exit mobile version