Tag Archives: # BJP 2022 election

मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल,उत्तर प्रदेश में होली से पहले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। भाजपा पहली पार्टी बन कर उभरी है जिसने तीन दशक बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है , कई दशक से संभव नहीं हुआ था कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार यूपी की सत्ता में वापसी करे।  नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक या दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक के बाद मंत्रियों के नाम भी तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि 18 मार्च को होली से पहले उत्तर प्रदेश में नई सरकार कार्यभार संभाल लेगी। वैसे तो शपथ ग्रहण समारोह के लिए 15 मार्च का समय तय किया जा रहा है।त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 37 वर्ष बाद इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 273 सीट जीती हैं। 2017 के मुकाबले भले ही भाजपा तथा सहयोगी दलों को 55 सीट का नुकसान हो रहा है, लेकिन पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने 255, अपना दल ने 12 तथा निषाद पार्टी ने छह सीट जीती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव परिणाम आने के बाद राजभवन में भी हलचल तेज हो गई है। यहां पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार को शपथ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।उत्तर प्रदेश की नई सरकार का शपथ समारोह 15 मार्च को होने की संभावना है। 15 मार्च को ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर के भी शामिल होने का कार्यक्रम बन रहा है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के कुछ अन्य सहयोगियों के साथ होली से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के साथ राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा जोरों पर है। विधायक दल की शीघ्र होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी अब उत्तर प्रदेश में फैले सारे मिथक को बहुत पीछे छोड़ते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

आज बाराबंकी तथा कौशांबी में चुनावी सभा-UP Election 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरणवार प्रचार कार्यक्रम को गति देने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रदेश में दो  जिलों बाराबंकी ,कौशांबी में चुनावी सभा करेंगे।इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में बाराबंकी व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इनका जनसभा स्थल दरियाबाद विधानसभा के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव में है। यहां पर प्रधानमंत्री का करीब 12 बजे आगमन का कार्यक्रम है। 2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली हुई थी। जिसके बाद यहां की छह में से पांच सीटें भाजपा को मिली थीं। इसमें भी दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 हजार से अधिक वोट से शिकस्त दी थी, जो जिले की सबसे बड़ी जीत थी |

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के राम स्नेही घाट में करीब 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पीएम मोदी बाराबंकी के साथ ही अयोध्या तथा पास के अन्य जिलों पर भी असर डालेंगे।भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन के पीछे मैदान में होगी। जनसभा में कौशांबी की तीन विधानसभा सीटों के अलावा चित्रकूट जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब तीन बजे कौशांबी पहुंचेंगे। यहां के पुलिस लाइन के पास मैदान में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशियों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य के पक्ष में सभा करेंगे। एक लाख से अधिक क्षमता वाले ग्राउंड पर सभास्थल बनाया गया है। चित्रकूट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के सभास्थल के लिए चायल के विधायक संजय गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंझनपुर से प्रत्याशी लाल बहादुर, चायल प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, चित्रकूट के प्रत्याशी व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अविनाश चंद्र द्विवेदी, सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी आदि शीर्ष व राज्य स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को हेलीपैड पर स्वागत करने का मौका दिया गया है।

समर्थन मिला तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा बनाऊंगा-अजय शंकर दुबे

जौनपुर – मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तिथि समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क करने का कार्यक्रम जोर पकड़ने लगा है । जिसके क्रम में भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला आदर्श नगर के साथ ही धौरहरा, सतहरिया, सरोखनपुर आदि गांवों में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा । जहां भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने उनका गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सब के आशिर्वाद से यदि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक बनकर आप लोगों की सेवा करने का अवसर मिला तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास की कल्पना मेरे हृदय में है । जिसे साकार करने हेतु आप सब का आशीर्वाद आवश्यक है । इसके पूर्व सन्त पंचम दास इण्टर कालेज मादरडीह में निषाद पार्टी और अपना दल (एस) की संयुक्त बैठक अपना दल के जिलाध्यक्ष शिव नारायण पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें वक्ताओं ने निषाद पार्टी ,अपना दल एवं भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू की जीत सुनिश्चित कराने हेतु कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर जुट जाने की अपील की गई । बैठक में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद अपना दल एस के जिलाध्यक्ष शिव नारायण पटेल अपना दल (एस) नेता जे पी दुबे, भाजपा नेता प्रमोद सरोज सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे |

उलटफेर हर बार करता रहा है जौनपुर का मतदाता,सपा को 2017 में लगा था बड़ा झटका

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जौनपुर  की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। जौनपुर जिले में साल 2017 से भी ज्यादा रोचक इस बार का चुनाव माना जा रहा है। मतदाता चुप्पी साधे हुए है, जिससे प्रमुख दल अभी प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं। हालांकि साल 2012 से लेकर अब तक हुए दो विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो जनता ने काफी उलटफेर किया है। पहले समाजवादी पार्टी ने आधी से अधिक सीटें जीत ली थी, लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जनपद की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। उस समय मड़ियाहूं से श्रद्धा यादव, केराकत से गुलाब चंद्र सरोज, जफराबाद से शतींद्रनाथ त्रिपाठी, मल्हनी से पारसनाथ यादव, मछलीशहर से जगदीश सोनकर, शाहगंज से शैलेंद्र यादव ललई, बदलापुर से ओमप्रकाश दुबे बाबा ने जीत दर्ज की थी।सरकार बनने पर पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर मंत्री बनाए गए थे। वहीं लंबे समय से जनपद की एक भी सीट पर जीत न दर्ज कर पाने वाली कांग्रेस की झोली में नदीम जावेद ने सदर सीट डाली थी। जबकि भाजपा सिर्फ मुंगराबादशाहपुर में सीमा द्विवेदी की बदौलत ही जीत पाई थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली हुई थी। भाजपा व सपा के बीच मतों का जबरदस्त ध्रुवीकरण हुआ। भाजपा ने चार और उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं जातिगत समीकरण के चलते तत्कालीन सपा सरकार के तीनों मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर ने अपनी सीट पर फिर जीत हासिल की। बसपा से सुषमा पटेल पहली बार मुंगराबादशाहपुर से विधायक बनीं, जो इस समय सपा में हैं। जबकि सपा से गठबंधन के बाद सदर सीट से उतरे कांग्रेस के निवर्तमान विधायक नदीम जावेद दूसरे स्थान पर रहे। मुस्लिम बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण से भाजपा के गिरीशचंद्र यादव जीते और सरकार में मंत्री बने थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केराकत (सुरक्षित सीट) पर साल 2012 के चुनाव में सपा का कब्जा था। लेकिन इस सीट पर साल 2017 में सपा ने संजय सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो पार्टी को जीत नहीं दिला पाए थे। इस चुनाव में भाजपा के दिनेश चौधरी 84078 मत हासिल कर पहले ही प्रयास में विधायक बने थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के संजय सरोज 68819 मत पाकर रहे। ब्राह्मण बाहुल्य बदलापुर विधानसभा 2012 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट से सपा के ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे) विधायक बने थे। साल 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर दूसरी बार दांव लगाया, लेकर भाजपा को अति पिछड़ों का साथ मिला। ऐसे में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्र ने 60237 मत हासिल कर विधायक बने। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के लालजी यादव थे, जिन्हें 57865 मत मिले थे। मछलीशहर (सुरक्षित) सीट पर तत्कालीन सपा सरकार के मंत्री जगदीश सोनकर मोदी लहर में भी जीत दर्ज की थी। साल 2017 में सपा के जगदीश सोनकर को 72368 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की अनीता रावत थी, जिन्हें 68189 मत मिले थे। जगदीश सोनकर चार बार विधायक रह चुके हैं। वह दो बार शाहगंज और लगातार दो बार मछलीशहर से जीते हैं। भाजपा के साथ मिलकर अपना दल एस ने सपा को शिकस्त दी थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मड़ियाहूं विधानसभा सीट कुर्मी मतदाताओं की मानी जाती है। हालांकि इस सीट पर ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। इस पर भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए केंद्र में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल (एस) के लिए छोड़ी थी। अपना दल एस ने डा. लीना तिवारी को मौका दिया, जिन्होंने पहले प्रयास में 58804 मत पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सपा की श्रद्धा यादव रहीं जिन्हें 47454 मत मिले थे। भाजपा ने 2017 के चुनाव में इस सीट को सहयोगी रही सुभासपा के लिए छोड़ दी थी, लेकिन सुभासपा के राणा अजीत सिंह सपा के कद्दावर नेता तत्कालीन मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के विजय रथ को नहीं रोक सके। शैलेंद्र यादव ललई 67818 मत पाकर फिर विधायक बने थे। जबकि दूसरे स्थान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राणा अजीत प्रताप सिंह थे। जिन्हें 58656 मत मिले थे। वह अब तक चार बार विधायक बने हैं। दो बार खुटहन से और दो बार शाहगंज से चुने गए हैं। वह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2017 के चुनाव में बसपा ने एकमात्र मुंगराबादशाहपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बसपा की सुषमा पटेल 69557 पाकर पहले प्रयास में विधायक बनीं थी। जबकि भाजपा की कद्दावर नेता सीमा द्विवेदी 63637 पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।  सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे 59288 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। अब यहां के समीकरण बदल गए हैं। सुषमा पटेल बसपा छोड़कर सपा के साथ हो गई हैं तो अजय शंकर दुबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद हो गई। जफराबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी टिकट को लेकर शुरू से ही ऊहापोह की स्थिति में थी। 2017 में अंतिम समय में सपा प्रत्याशी घोषित किए गए सीटिंग विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। सपा-भाजपा की इस सीट पर सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें भाजपा के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85989 वोट पाकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी, जबकि सपा के शचिंद्रनाथ त्रिपाठी 61124 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 2012 में लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने जिले में जीत दर्ज की थी। साल 2017 के भी चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत के लिए सपा से गठबंधन के बाद सीटिंग विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा था, जो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में सियासी समीकरणों के हिसाब से भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर पहली बार दांव लगाया जो कामयाब हुए थे। मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 वोट पाकर जीत दर्ज किए थे और सरकार में मंत्री भी बने। 2012 से अस्तित्व में आई मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा रहा है। यहां सपा के दिग्गज नेता तत्कालीन मंत्री पारसनाथ यादव ने 2017 में भी बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा के सतीश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पारसनाथ यादव के निधन के बाद हुए साल 2020 के उपचुनाव में उनके बेटे लकी यादव 73462 मत पाकर विधायक बने थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 68838 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

जौनपुर ज‍िले की मड़ियाहूं व‍िधानसभा सीट से डॉ. आरके पटेल को अपना दल (S) ने प्रत्याशी बनाया

जौनपुर-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के अंत‍िम चरण के चुनाव के ल‍िए अपना दल (S) ने बुधवार को प्रत्‍याश‍ियों की घोषणा की। अपना दल (S) ने जौनपुर ज‍िले की मड़ियाहूं व‍िधानसभा सीट से डॉ आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है, वहीं वर्तमान विधायक लीना तिवारी का टिकट काट दिया गया हैदरअसल जौनपुर जिले की सभी सीटों पर लगभग सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फाइल कर दिया है लेकिन मड़ियाहूं विधानसभा कि सीट पर अब तक भाजपा अपना दल एस गठबंधन प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया था। इस सीट पर कई लोग दावेदार थे। इसमें वर्तमान विधायक लीना तिवारी आनंद कुमार दुबे, मल्हनी विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह मड़ियाहूं सीट से दावेदारी ठोक रहे थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बसपा से आनंद कुमार दुबे उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से मुंगरा बादशाहपुर से विधायक सुषमा पटेल को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में अपना दल (S) से लीना तिवारी ने समाजवादी पार्टी के श्रद्धा यादव को 11350 वोटों के मार्जिन से हराया था।मड़ियाहूं विधानसभा सीट मछलीशहर लोकसभा के अंतर्गत आती है। भाजपा के बीपी सरोज यहां से सांसद हैं। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या तीन लाख 35 हजार 56 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,64,371 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 139180 है

चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशें अब पूरी तरह से हो सकती है खत्म, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव प्रचार पर लगे प्रतिबंधों को चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हटा सकता है। जिसमें राजनीतिक दलों को पहले की तरह रैलियों, सभाओं और रोड़ शो की अनुमति दी जा सकती है। अभी रैलियों और रोड़ शो पर प्रतिबंध है, जबकि सभाओं को मैदान की कुल क्षमता के पचास प्रतिशत यानी आधी क्षमता के साथ आयोजित करने की छूट है। इसके साथ ही पद यात्रा और घर- घर जाकर प्रचार करने के लिए लोगों की तय सीमा को भी खत्म किया जा सकता है। अभी घर-घर जानकर प्रचार के लिए सिर्फ बीस लोगों की ही अनुमति है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव आयोग ने फिलहाल इस दिशा में तैयारी शुरु कर दी है। सभी चुनावी राज्यों से कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी मांगी है। इस दौरान जो स्थिति देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि चुनाव प्रचार पर लगे सभी प्रतिबंधों को जल्द ही हटाया जा सकता है। वैसे भी कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार होते देख राज्यों ने तेजी से कोरोना से बचाव को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना शुरु कर दिया है। कई राज्यों ने इसे हटाने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से भी कोरोना के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग उठने लगी है। खास बात यह है कि चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पहले से ही दूसरों राज्यों के मुकाबले काफी बेहतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में उत्तर प्रदेश में इस समय हर दिन संक्रमितों की संख्या करीब आठ सौ है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या इससे दोगुनी है। चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पूरी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वैसे भी अब उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चुनाव बचा है। जिसमें उत्तर प्रदेश में अभी चार चरणों का व मणिपुर में दो चरणों के चुनाव होने बाकी है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार और राजनीतिक दलों की मांगों को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव प्रचार से जुड़ी छूट की घोषणा कर सकता है।गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग ने रैली, जनसभाओं, रोड शो और बैठकों आदि को भी पूरी तरह से प्रतिबंध रखा था। बाद में कोरोना के संक्रमण में जैसे जैसे सुधार हुआ, आयोग ने काफी ढील दे दी है

अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में किया मतदान, करहल से प्रत्याशी हैं

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र वोट डाला उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं।  मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनको तो उत्तर प्रदेश के किसान माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरण के मतदान में शतक लगाया है। इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। उनके खिलाफ केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश दोनों एक लाख वोट से ज्यादा से जीत जाएंगे।

लम्बे समय बाद साथ दिखे रामगोपाल व शिवपाल, सैफई में डाला वोट

समाजवादी पार्टी परिवार में विवाद के लम्बे अंतराल के बाद पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लम्बे समय बाद एकसाथ दिखे। रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इटावा सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सैफई के अभिनव विद्यालय मतदान केन्द्र पर अपना-अपना वोट डाला। इसी दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव और प्रसप प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की भेंट भी हो गई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। लम्बे समय बाद इनकी मुलाकात को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा भी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा में मतदान चल रहा है। हाथरस (अ.जा.), सादाबाद, सिकन्दरा राऊ, टूंडला (अ.जा.), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (अ.जा.), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (अ.जा.), करहल, कायमगंज (अ.जा.), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (अ.जा.), जसवंत नगर, इटावा, भरथना (अ.जा.), बिधूना, दिबियापुर, औरेया (अ.जा.), रसूलाबाद (अ.जा.), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (अ.जा.), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंटोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (अ.जा.), माधौगढ़, कालपी, उरई (अ.जा.), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (अ.जा.), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (अ.जा.), हमीरपुर, राठ (अ.जा.), महोबा तथा चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद सहित विधायकों ने भी किया मतदान

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित विधायकों ने भी अपने परिवार के लोगों के साथ वोट डाला। कांग्रेस के शासन में केन्द्र सरकार में मंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में मतदान किया। यहां उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक्कतें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें इस बार जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नवादा दोयम मतदान केन्द्र पर सुबह विधायक व भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर ने अपना वोट डाला। कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेन्द्र मैथानी अपने पूरे परिवार के साथ कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज, डबल पुलिया काकादेव के बूथ पर वोट डाला। एटा के बाल विद्या मन्दिर बूथ पर मतदान क बाद राज्य सभा सदस्य हरनाथ सिंह ने मतदान किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 97 प्रत्याशी महिला हैं। इस चरण में 13 सीटें सुरक्षित हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा में मतदान चल रहा है। हाथरस (अ.जा.), सादाबाद, सिकन्दरा राऊ, टूंडला (अ.जा.), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (अ.जा.), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (अ.जा.), करहल, कायमगंज (अ.जा.), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (अ.जा.), जसवंत नगर, इटावा, भरथना (अ.जा.), बिधूना, दिबियापुर, औरेया (अ.जा.), रसूलाबाद (अ.जा.), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (अ.जा.), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंटोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (अ.जा.), माधौगढ़, कालपी, उरई (अ.जा.), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (अ.जा.), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (अ.जा.), हमीरपुर, राठ (अ.जा.), महोबा तथा चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

अखिलेश, बघेल, शिवपाल, महाना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंहबघेल कर रहे हैं। योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंहयादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फीरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंहयादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा के टिकट से किस्मत आजमा रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय हारथरस की सादाबाद से चुनाव मैदान में हैं। आइपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 866 कंपनियां तैनात हैं। इनमें से बूथों पर 860 कंपनी, स्ट्रांग रूम ड्यूटी के लिए छह कंपनी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस के 5154 इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर, 50597 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को लगाया गया है। इनके साथ 39 कंपनी पीएसी, 49905 होमगार्ड, 1330 पीआरडी जवान व 10425 चौकीदारों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है वहां वीडियो कैमरे की व्यवस्था है। तीसरे चरण के मतदान में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी के लिए 52 सामान्य प्रेक्षक, 16 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 2235 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट और 832 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 3069 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में 15,557 मतदान केंद्रों के 25,794 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जा रहे हैं। आयोग ने 641 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। 129 पिंक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं इनमें सिर्फ महिलाकर्मी ही होंगी। इसके साथ दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर व जगह-जगह वालंटियर की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक व दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित कराई जा चुकी है। इसके जरिए मतदाताओं को मतदेय स्थल व क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।