Tag Archives: BJP sweeps gujarat nagar nigam chunav

आतंकियों के पैरोकारों के मुंह से शोभा नहीं देते अपराध पर सवाल-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव में धांधली व अपराध के आरोप लगाए तो उस पर करारा पलटवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक अपनी राजनीतिक जमीन गंवा चुके सपा प्रमुख को आत्मावलोकन की जरूरत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आतंकियों की पैरोकारी करने वाले लोगों के मुंह से अपराध व आतंक पर सवाल खड़े करना शोभा नहीं देता है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कभी खुलेआम अधिकारियों को सत्ता में आने पर निपट लेने की धमकी देते हैं तो कभी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस पर अविश्वास की बातें करके आतंकियों के हौसले बुलंद करते हैं। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा देश व प्रदेश की सुरक्षा के विपरीत धारा में बहती रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मजबूत कानून व्यवस्था से भयमुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार रूप दिया। भ्रष्टाचार पर सशक्त प्रहार हुआ। कोविड महामारी पर नियत्रंण, प्रदेश में फैला सड़कों का जाल व सुचारु बिजली आपूर्ति जैसे निर्णयों व योजनाओं ने विश्व के सामने योगी को सशक्त मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हताशा व निराशा का कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनता में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता है। सपा मुखिया को दबंगई, गुंडागर्दी के बल पर राजनीति करने की अपनी पुरानी परिपाटी अब बदलनी होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वही कानून का मजाक बना रहे हैं। न्याय देना तो दूर उल्टा अत्याचार कर रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में अपना आतंक मचा रखा है। दलित-वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर भाजपा राज में ज्यादा अत्याचार बढ़ गए हैं। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने सत्ता का जैसा खुला दुरुपयोग किया है वह शर्मनाक है। लोकतंत्र की निर्ममता से हत्या की गई है।

AIMIM प्रमुख औवैसी का उत्तर प्रदेश दौरा आज, बहराइच में करेंगे पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमला बोलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में उतारने की तैयारी में लगे असदुद्दीन ओवैसी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद ओवैसी का बहराइच जाने का कार्यक्रम है।

बहराइच जाने से पहले ओवैसी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से भेंट करेंगे। वह उत्तर प्रदेश में राजभर की पार्टी के साथ पहले ही गठबंधन की घोषणा भी कर चुके हैं। बिहार के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने वाली एआइएमआइएम अब उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र में सौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच जाकर करीब दो बजे

के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम ने पूर्व और पश्चिम के दो अलग-अलग जिलों में कैम्प कार्यालय बनाकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की योजना बनाई है। इन्होंने उत्तर प्रदेश का विधानसभा युद्ध को जीतने के लिए बड़ी योजना तैयार की है। इनकी पार्टी का पहला कैम्प कार्यालय बहराइच के नानपारा में स्थापित हो रहा है। जिसका ओवैसी उद्घाटन करेंगे। यहां पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली बहराइच पहुंचे हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बहराइच के इस कार्यालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश की काफी मुस्लिम बाहुल्य सीटों के लिए रणनीति बनाएंगे। बहराइच के कार्यालय की कमान एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हाथ में होगी। इस कार्यालय से पूर्व उत्तर प्रदेश के 27 जिलों पर नजर रखी जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में पार्टी का कैम्प कार्यालय स्थापित किया जाएगा। ओवैसी की पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य वाले जिलों पर है। जहां पर मुस्लिम बाहुल्य आबादी है, वहां ओवैसी की पार्टी अपनी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद पश्चिम बंगाल में भी प्रत्याशी उतारने वाली ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर रखी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पाॢटयों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

#राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर#

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। रविवार को अलीगढ़ के बाद अब वह चित्रकूट पहुंचे हैं। चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर होगा। इसकी की मुख्य बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सात दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह छह बजे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरते ही संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की। वह दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम के लिए निकल गए।कार्यक्रम के तहत वह मध्यप्रदेश के जिला सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन और पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज से मिलने उसके तुलसीपीठ जा सकते हैं। वह 13 जुलाई तक चित्रकूट में रहेंगे।

आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है। जिसमें अखिल भारतीय संघ टोली के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। बैठक भले ही नौ जुलाई को शुरू होनी है लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुँच गए हैं। स्टेशन में उनका संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी समेत डीआरआइ के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति बनने की संभावना है। इस बैठक में भाग लेने आरएसएस प्रमुख सोमवार देर रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंच गए जबकि अन्य के आने का सिलसिला जारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य पदाधिकारी यहां आज एकत्र हो जाएंगे। सभी लोग चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में ठहरेंगे। यहां पर मुख्य चिंतन बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य बड़े पदाधिकारी तीन दिन पहले ही पहुंचे हैं।

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक होनी है। इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है। इस बैठक में संघ के देश के कोने-कोने से एक दर्जन क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं। सर संघचालक इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इस बैठक की तैयारी चित्रकूट जिला प्रशासन के साथ ही मध्य प्रदेश के रींवा के भी अधिकारियों ने की है।

#दुनिया के कई देश कोरोना महामारी की अगली लहर की आशंका#देश में लगातार नए मामलों में और महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट

दुनिया के कई देश कोरोना महामारी की अगली लहर की आशंका जता रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वायरस के म्‍यूटेशन से सामने आया डेल्‍टा वैरिएंट बताया जा रहा है। डेल्‍टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में ही मिला था। इसके बाद इसके मामले दुनिया के 98 देशों में सामने आ चुके हैं। इन देशों में इस वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस वैरिएंट से प्रभावित कई देशों ने अपने यहां पर तीसरी, चौथी या पांचवीं लहर के आने की आशंका जताई है।

भारत महामारी की दूसरी लहर से तेजी से उबर रहा है। देश में लगातार नए मामलों में और महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट

रही है। हालांकि डेल्‍टा वैरिएंट के मामले यहां पर भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। भारत में भी महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। सरकार की तरफ इसको रोकने के हर संभव उपाय भी किए जा रहे हैं।

फ्रांस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ऑलिवर वेरन ने देश में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर आने की आशंका जताई है। उन्‍होंने लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन लेने की भी अपील की है। रायटर के मुताबिक उन्‍होंने कहा है कि देश महामारी की चौथी की तरफ बढ़ रहा है। उनके मुताबिक ये लहर इस माह के अंत‍ तक आने की आशंका है। ऑलिवर के मुताबिक देश में डेल्‍टा वैरिएंट तेजी से पांव पसार रहा है और इसकी वजह से मामलों में जबरदस्‍त तेजी आई है। आपको बता दें कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन पहले ही यूरोप और अफ्रीका में इसके अधिक प्रभावी होने की चेतावनी दे चुका है।

आईएएनएस के मुताबिक ईरान ने अपने यहां पर महामारी की पांचवीं लहर आने की आशंका जताई है। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि देश में डेल्‍टा वैरिएंट के चलते रोजाना आने वाले मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए देश के 90 से अधिक शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है। वहीं 180 शहरों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए ईरान ने अपने यहां पर दोबारा प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। गैर जरूरी व्‍यापार को तुरंत बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं और बेवजह लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

पुर्तगाल में डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ाने का काम काम किया है। पुर्तगाल को उम्‍मीद है कि आने वाले दो सप्‍ताह के अंदर 17 लाख लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दे दी जाएगी। यहां पर करीब 35 फीसद लोगों को वैक्‍सीन पहले ही दी जा चुकी है। यहां पर अब 18-29 वर्ष की आयु के लोगों का भी वैक्‍सीनेशन शुरू होने वाला है।

रायटर के मुताबिक बांग्‍लादेश में जानलेवा डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से सरकार को लॉकडाउन की मियाद 14 जुलार्इा तक के लिए बढ़ाना पड़ा है। यहां पर इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पर अब तक कोविड-19 की वजह से 15229 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को यहां पर 9964 मामले सामने आए थे।

रायटर नॉर्वे में डेल्‍टा वैरिएंट के चलते प्रतिबंधों में छूट दिए जाने की योजना को फिलहाल स्‍थगित कर दिया है। यहां पर प्रतिबंधों से छूट का आखिरी चरण शुरू होने से पहले ही डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ने लगे हैं। सरकार ने एहतियात के तौर पर अब छूट देने की योजना को इस माह के अंत‍ तक के लिए आगे टाल दिया है।

एएफपी ने खबर दी है कि डेल्‍टा वैरिएंट की चपेट में आने वाले इंडोनेशिया में सोमवार को संक्रमण के नए मामले और इससे हुई मौतों ने पुराने रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। सरकार ने आक्‍सीजन सप्‍लाई तेज और अधिक मात्रा में करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि यहां पर शनिवार को आक्‍सीजन खत्‍म होने की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री ने समाचार एजेंसी को बताया है कि अब देश के अस्‍पतालों में र्प्‍याप्‍त आक्‍सीजन उपलब्‍ध है।

जेल में करेगी पुलिस ताराचंद के साथियों से पूछताछ, बंदियों के लिए जाएंगे बयान ?

धर्मांतरण के मामले में पुलिस टीम अब जेल में बाकी लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने इस मामले में ताराचंद के खिलाफ धर्मांतरण के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अब छानबीन शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जेल में धर्मांतरण कराया गया और अब ताराचंद बाहर आने के बाद अन्य लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था

हत्या के आरोप में ताराचंद को कुछ साल पहले जेल भेजा गया था। आरोप है कि तारांचद ने मेरठ जेल में कुछ युवकों से संपर्क बढ़ाया। इन्हीं लोगों के कहने पर ताराचंद ने धर्मांतरण किया। जेल से कुछ समय पूर्व ही ताराचंद बाहर आया है और मुंडाली के मऊखास में रह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ताराचंद ने कुछ लोगों को धर्मांतरण के लिए कहा था, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने इस मामले में ताराचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस पूछताछ करने जेल जाएगी। मेरठ जेल में बंद कुछ बंदियों के संपर्क में ताराचंद आया था, इसलिए पुलिस इन लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही पता किया जाएगा कि जेल में इस तरह के कोई अन्य मामले तो नहीं हुए।

गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानिए क्या है बीजेपी और आप का हाल?

नई दिल्ली। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है।

आइए जानते हैं इन सभी नगर निगमों की काउंटिंग का हाल

नगर निगम- कुल सीटें (आगे/जीते) बीजेपी कांग्रेस अन्य
अहमदाबाद- 192 (100) 82 16 2
सूरत- 120 (80) 56 8 16
वडोदरा- 76 (35) 27 8 0
राजकोट- 72 (48) 48 0 0
भावनगर- 52 (27) 20 7 0
जामनगर- 64 (32) 23 6 3
कुल सीटें- 576 (322 के रुझान) 256 45 21

 

गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है। बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है।

आप का सूरत में अच्छा प्रदर्शन

इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी किस्मत आजमाई है। रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है। AAP की सारी बढ़त सूरत नगर‍ निगम में सामने आ रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में पार्टी का कोई उम्‍मीदवार अभी आगे नहीं चल रहा है।

ओवैसी की पार्टी अहमदाबाद में कुछ सीटों पर आगे

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कुल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये दोनों सीटें अहमदाबाद नगर निगम की हैं। AIMIM के उम्‍मीदवार बाकी नगर निगमों में कोई कमाल नहीं कर सके हैं। आम आदमी पार्टी ने कुल 470 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे।

अहमदाबाद में हुई थी सबसे कम वोटिंग

नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बीजेपी का पहले भी इन सभी नगर निगमों पर कब्जा था।