Tag Archives: BSP MP

24 घंटे में 91 हजार नए मामले,देश में कोरोना कहर

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा को कांग्रेस के कदम पर न चलने की सलाह,शिक्षक तथा अन्य भर्ती को कई दिन से आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में,

#बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि यदि भाजपा भी अब कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है। बसपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को नौजवानों के रोजगार के लिए गम्भीरता से जरूर सोचना चाहिये क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है। #

उत्तर प्रदेश में शिक्षक तथा अन्य भर्ती को कई दिन से आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आ गई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा को कांग्रेस के कदम पर न चलने की सलाह भी दी है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती  ने गुरुवार को सिलसिलेवार तीन ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार अब सड़क के किनारे पकौड़े बेच रहे हैं। इतना ही नहीं यह जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं। उनके मां-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है, जो यह दु:खद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है। कांग्रेस ने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया। अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश और काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा भी अब कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी बुधवार को सेवानिवृत्त |

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद वह डीजीपी मुख्यालय पहुंचे और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को पदभार सौंपा।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद वह डीजीपी मुख्यालय पहुंचे और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को पदभार सौंपा

प्रशांत कुमार अगले डीजीपी के नाम का ऐलान होने तक जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। डीजीपी मुख्यालय में हाई-टी के बाद सादे समारोह में हितेश चंद्र अवस्थी को विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर रैतिक परेड के आयोजन की परंपरा रही है, लेकिन कोविड संक्रमण काल के चलते इस बार ऐसा कोई परंपरागत आयोजन नहीं की गई। अब प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के नाम की घोषणा का इंतजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हितेश चंद्र अवस्थी को जीवन की नवीन पारी के लिए शुभकामनाएं दी। टीम-9 की बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी 36 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी लंबी सेवावधि के दौरान एक अच्छे नेतृत्वकर्ता, तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में देश-प्रदेश की सेवा की है। कोविड की विभीषिका के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया की महती जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस अवधि में पुलिस के मानवीय पक्ष ने पूरे देश को प्रभावित किया। कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भी आपकी भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी समेत नौ आइपीएस अधिकारी बुधवार को रिटायर हो जाएंगे। 1985 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजीपी अवस्थी के अलावा केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल के डीजी पद पर तैनात इसी बैच के अरुण कुमार भी सेवानिवृत्त हो गए। प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नत हुए सात आइपीएस अधिकारी भी 30 जून को रिटायर हो गए।

BJP नेता शाजिया इल्मी ने BSP के पूर्व सांसद अकबर पर लगाया बदसलूकी का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली।  दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ 5 फरवरी को डिनर पार्टी के दौरान कथित रूप से भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस के अनुसार मामला दर्ज किया है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अपनी शिकायत में इल्मी ने कहा कि उन्हें 5 फरवरी को वसंत कुंज में एक डिनर पार्टी में आमंत्रित किया गया था, जहां अहमद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की।

ये है पूरा मामला

शाजिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो वसंत कुंज में चेतन सेठ नाम के शख्स की डिनर पार्टी में गयीं थीं। वहां कई देशों के एम्बेसडर भी थे। आरोप है कि वहां शाजिया की पूर्व सांसद डम्पी से किसी बात पर बहस हो गई। डम्पी ने शाजिया पर बहस के दौरान भद्दे और अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। मना करने के बाद भी डम्पी नहीं माने और शोर मचाते हुए शाजिया को धमकी देने लगे।

बता दें कि शाजिया इल्मी पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने अपना सियासी सफर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू किया था। बाद में उन्होंने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।