Tag Archives: Budget 2021

सीएम योगी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप केंद्रीय बजट

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को सर्व समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बजट में किसान, मध्य वर्ग,  गरीब और महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।

यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

बजट 2021 : आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का वित्त मंत्री ने किया ऐलान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश करते हुए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का ऐलान किया। इस योजना पर 64,480 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा से लेकर उच्च स्तर तक की स्वास्थ्य सेवाओं पर यह खर्च किया जाएगा। इस दौरान अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार जिस तरह बजट बनाया गया है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि पिछले बजट के समय यह मालूम नहीं था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का आगे क्या हाल रहेगा। लेकिन भारत ने कोरोना का मजबूती से सामना कर आपदा को अवसर में बदला।

वित्त मंत्री ने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरित किया गया। आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस पर 27.1 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया गया जो देश की जीडीपी का 13 फीसदी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है। यह बजट ऐसे वक्त में आया है आ रहा है जब देश की GDP लगातार दो बार माइनस में गई है, लेकिन ग्लोबल इकनॉमी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है, जिस पर पूरे देश की नजर टिकी है।

 

 

 

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, जानिए पूरी खबर!

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए ये संसद बहुत अहम हैं। इस सदन का भरपूर उपयोग हो और पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हों। साथ ही कहा कि ऐसा मुझे विश्वास है कि जिन अपेक्षाओं के साथ लोगों ने हमें संसद में भेजा हम सब उस पर खरे उतरेंगे।

बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र पर कहा कि बजट में इस दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हों और विचारों का आदान-प्रदान हो। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ लोगों ने हमें संसद में भेजा है, उस पर हम लोग खरे उतरेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कई छोटे-छोटे बजट जारी किए गए हैं, उम्मीद है कि इस बजट को लोग उसी श्रृंखला के रूप में देखेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद बोले- कोरोना काल में सटीक फैसलों से लाखों देशवासियों की जान बची

 दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. राष्ट्रपति कोविंद दोनों सदनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि मेरी सरकार के समय पर लिए गए सटीक फैसलों से लाखों देशवासियों का जीवन बचा। आज देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है और जो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं उनकी संख्या भी बहुत अधिक है।

उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के माध्यम से 8 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को 5 किलो प्रतिमाह अतिरिक्त अनाज निशुल्क सुनिश्चित किया गया. करीब 31 हज़ार करोड़ रुपए गरीब महिलाओं के जनधन खातों में सीधे ट्रांसफर भी किए।

अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में साल 2020 में पहली बार हुआ कि हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े. इसलिए मुझे विश्वास है कि ये बजट भी उसी श्रृंखला में देखा जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है. इस प्रोग्राम की दोनों वैक्सीन भारत में निर्मित हैं. संकट के समय में भारत ने मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अनेक देशों को कोरोना वैक्सीन की लाखों खुराक उपलब्ध कराई हैं।

 

संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज से,राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पिछले दिनों सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं व उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। सीमा पर चीन के साथ हुए हिंसक झड़प के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति ने देश के वीर जवानों की जांबाजी की सराहना की।

उन्होंने पिछले साल गलवन घाटी में शहीद जवानों का भी जिक्र किया। संयुक्त राष्ट्र में अस्थायी सदस्यता, ब्रिक्स में अध्यक्ष बनने से लेकर राम मंदिर निर्माण तक में देश की उल्लेखनीय प्रगति का भी राष्ट्रपति ने जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे अनेक निर्णय हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में लिए गए हैं।

मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है। इन वर्षों में मेरी सरकार ने जितने लोगों के जीवन को छुआ है, वह अभूतपूर्व है।’ साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार के उल्लेखनीय गतिविधियो का जिक्र किया। अपने अभिभाषण के अंत में राष्ट्रपति ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘हम सब मिलकर आगे बढ़ें, सभी देशवासी मिलकर आगे बढ़ें। अपना कर्तव्य निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, आइए, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं।’