Tag Archives: Bulandshahar

लव जिहाद: नाम बदलकर की युवती से की दोस्ती, निकाह कर दोस्तों से कराया दुष्कर्म

बुलंदशहर :  बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि आरोपी ने नाम बदलकर मेरे से दोस्ती की। फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी के दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। बीते आठ साल से मेरे साथ हैवानियत हो रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गाजियाबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे समुदाय से है और उसका नाम शिवम नहीं मेहताब है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।  तो वही शादी करने वाला मुस्लिम युवक के साथ पीड़ित युवती का आरोप मेहताब के दोस्तों में परिजनों ने भी किया युवती के साथ दुष्कर्म. जिससे पीड़िता घबरा गई और उसके साथ नोएडा में रहने लगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुछ समय बाद आरोपी उसे नगर कोतवाली बुलंदशहर स्थित अपने घर ले गया। वहां, उसके परिजनों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक के भाई और अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 जनवरी 2020 को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने मायके पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी मान मनौवल कर उसे फिर अपने साथ ले गया और बंधक बना लिया।

बुलंदशहर : गृह क्लेश में युवक ने काटी हाथ की नस

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के सिकन्दराबाद के पुरानी सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश स परेशान हेकर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजनो ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंबीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों की माने तो युवक ई-रिक्शा चालक है और नशे का आदि है। युवक ने गृह क्लेश के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

 

त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी ने की शांति समिति की बैठक, धर्मगुरुओ व संभ्रांत लोगों के साथ हुई बैठक

नई दिल्ली। जिला बुलंदशहर के जिला पंचायत सभागार में आगामी त्योहारो को मद्दे नजर रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने हेतु डीएम रविद्र कुमार सिंह व एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी समुदाय के धर्मगुरुओ, गणमान्य, संभ्रान्त लोगों व सभी तहसीलों के आला अधिकारीयो के संग एक बैठक आहुत की।

डीएम रविद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक करने का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारो पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतू की जा रही है। जैसे की होली का त्यौहार व सवेरात का त्योहार आ रहा है इस मौके जिलें के मुखिया जी ने सभी मौजूदा लोगों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखें अगर आपके आस-पास  कोई भी असामाजिक तत्व, उपद्रवी किसी भी प्रकार से कोई कृत्य करने की कोशिश करे या संभावना हो तो उसकी सूचना जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को जरुर दे। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

बुलंदशहर प्रदर्शनी में जमकर उड़ाई जा रही हैं सोशल डिस्टैंसिंग की धज्जियां

 

बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर जहां पूरा देश चिंतित है, कई प्रदेशों में लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर जिला प्रशासन कोराना के रोकथाम को कुंभकरण की नींद सो रहा है।

बता दें कि बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी में रविवार रात बॉलीबुड नाईट जुबिन नौटियाल के शो में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। इतनी भव्य भीड़ में अगर कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव हुए तो उसके परिणाम कितने गंभीर होंगे शायद इस बात से प्रशासन बेखबर है।

भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल, ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने की शिरकत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार साल पूरा करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आज बुलंदशहर के ग्राम अहमदगढ़ में आयोजित चौपल को संबोधित किया।

इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कल्याण सिंह कार्यकाल के सुशाशन की याद योगी सरकार ने ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच लाख भर्तियों का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया है जो पूर्व सरकारों द्वारा की गई भ्रष्टाचार ग्रसित भर्त्तियों के लिए एक आइना है। हमारी सरकार शौचालयों की व्यवस्था की जिससे महिलाओं के परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं आंखों की बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। किसान सम्मान निधि और मनरेगा योजना उसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्हेंने कहा कि आज गुंडे माफिया या तो सलाखों के अंदर हैं या प्रदेश के बाहर हैं। जो सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचायेंगे उसकी भरपाई उन्हीं को करनी पड़ेगी।

 

बुलंदशहरः सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई रोडवेड बस, बाल-बाल बचे लोग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में NH-91 औधोगिक क्षेत्र में सवारियों से भरी रोडवेज बस को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में कई बस यात्री घालय हो गए। पुलिस ने घायल यात्रियों को निकट के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया।

बस परिचालक ने बताया कि बस में सवार ड्यूटी जा रहे कुछ यात्रियों ने चालक से तेज चलाने का दवाब बनाया। इस दौरान अचानक ब्रेक लेने से हादसा हो गया। वहीं रोडवेज बस के पीछे चल रहे सिलेंडर से भरा ट्रक भी टकरा गया। गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बता दें कि बस बुलंदशहर से कौशांबी की ओर जा रही थी।

दो पक्षों के विवाद में 12 वर्षीय मासूम हुआ जख्मी, गर्दन पर लगी गोली

नई दिल्ली। बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में खुलेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरन 12 वर्षीय मासूम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए बच्चे को बच्चा हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, घर में हुए मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने पड़ोसियों पर दो राउंड फायरिंग कर दी, जिस दौरान एक गोली बच्चे के गर्दन में लग गई। जानकारी के मुताबिक फायरिंग से पहले घटना स्थल पर मारपीट और पथराव की घटना हुई थी। आरोपी अपनी ही बहन से मारपीट करने पर उतारू था। दोनो पक्षों में सुलह कराने के लिए बीच में आए पड़ोसियों पर भी आरोपी ने पथराव किया।

गोली चलने के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके से पहुंची पुलिस फोर्स ने मामले को काबू में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बता दें कि ये पूरा मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के झारखंडी खदरा की घटना है।

मामूली सी बीड़ी के बंडल चोरी करने के चलते दो पक्षों में खूनी विवाद, गोली लगने से युवक जख्मी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीड़ी का बंडल चोरी करने के चलते दो पक्षों में खूनी विवाद देखने को मिला। मामूली से बीड़ी के बंडल की चोरी के आरोप में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान धारदार हथियार समेत कई राउंड फायरिंग भी की गई।

विवाद के दौरान एक युवक को गोली लगने की खबर है, जबकि इस पूरी घटना में चार लोग घायल हुए हैं। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। मौके से पहुंची पुलिस ने कई लोगों के हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुलंदशहर : 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

बुलंदशहर। थाना देहात पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

खुर्जा देहात थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात उनकी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बरतोली के जंगल में 25 हजार का इनामी बदमाश खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इमरान पुत्र बुद्दू खां निवासी मोहाली गुलावठी है। पुलिस ने बताया कि उक्त बदमाश थाना गुलावठी से वांछित चल रहा है। जिस पर 25 हजार का इनाम है। बदमाश को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

 

बच्चों के मामूली विवाद में गई युवक की जान, दबंग परिवार ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बच्चों के विवाद मे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि ये पूरी घटना बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के कारण हुई है। पड़ोस के ही दबंग परिवार ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, औरंगाबाद थाना क्षेत्र के टंकी वाले मोहल्ले में कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलते हुए बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बारे में जब परिजनों को मालूम हुआ तो बच्चों का विवाद बड़ो के बीच हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर आ गई। वहीं आरोपी ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुजरिमों की तलाश में जुट गई है।