Tag Archives: #cmyogi

Love Jihad– आगरा-आरोपित के पिता रईसुद्दीन, बहन सोनम कुरैशी, मां रुखसार और भाई शकील व कामिल गिरफ्तार

Love Jihad– आगरा

आगरा-हरीपर्वत क्षेत्र की एक किशोरी लव जिहाद का शिकार बन गई। घर आने वाले युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती कर ली।किशोरी को घर से साथ ले जाकर मतांतरण कराया और निकाह भी कर लिया। बालिग दर्शाने को उसने फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कराया था। 15 दिन बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंच गई। अब स्वजन ने हरीपर्वत थाने में युवक और उसके स्वजन के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध मतांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज दर्ज करा दिया।

हरीपर्वत क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके साथ फैक्ट्री में काम करने वाले खंदारी निवासी कासिम कुरैशी का घर आना-जाना था। उसने अपना नाम विक्की यादव बताया था। युवक की बहन का भी घर आना-जाना हेा गया। उसने अपना नोम साेनम यादव बताया था। धीरे-धीरे कासिम ने किशोरी से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसके बहला फुसलकार 15 जून को घर से अपने साथ ले गया।

स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। तब उन्हें अपने घर आने वाले युवक के असली नाम और पते की जानकारी हुई। उन्हें यह भी पता चल गया कि कासिम कुरैशी ही उनकी बेटी को ले गया है। उन्होंने कासिम के घर जाकर पूरी जानकारी की। उसके स्वजन ने कह दिया कि पुलिस से शिकायत की तो उन्हीं की बदनामी होगी।बदनामी के डर से किशोरी के स्वजन ने पुलिस से शिकायत नहीं की। युवक के स्वजन ने आश्वासन दिया कि किशोरी घर लौट आएगी। एक जुलाई को वह घर वापस आई तो पता चला कि उसका मतांतरण करा दिया गया।

किशोरी को बालिग दर्शाने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इस पर बदला हुआ नाम अंकित कराया। इसके बाद उसी बदले हुए नाम से किशोरी से निकाह भी कर लिया गया है। किशोरी ने यह भी बताया कि वह गर्भवती है। आरोपित की दो बहनें भी इस साजिश में शामिल थीं। उन्हें पूरे मामले की जानकारी थी। किशोरी के पिता अब भी पुलिस से शिकायत की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

शुक्रवार को भाजपा नेताओं को जानकारी हो गई। इसके बाद भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल हरीपर्वत थाने पहुंच गए और किशोरी के स्वजन को बुला लिया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित कासिम कुरैशी और उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकदमे में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म के साथ ही उप्र विधि विरुद्ध मतांतरण प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन और चार भी हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

आरोपित के पिता रईसुद्दीन, बहन सोनम कुरैशी, मां रुखसार और भाई शकील व कामिल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फर्जी दस्तावेजों आधार पर मतांतरण कराके निकाह कराने वाले मौलवी और आरोपित युवक की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।किशोरी के स्वजन ने पुलिस को बताया कि आरोपित बेहद शातिर है। उसने किशोरी का ब्रेन वॉश कर दिया है। धर्मांतरण करने के बाद किशोरी अब युवक के साथ रहने पर ही अड़ी थी। वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थी। मगर, वह नाबालिग है। इसलिए पीड़िता की मर्जी के कोई मायने नहीं हैं। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट से ही उसकी सुपुर्दगी का निर्णय होगा।पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता, मां, दो भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी,CM योगी आदित्यनाथ बोले ?

वन महोत्सव सप्ताह पर मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी वन है तो कल है के मूल मंत्र को अपनाएं। सभी लोग अपने आस-पास पौधारोपण करें। प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी है। पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगाह कर दिया है। वह गुरुवार को लखनऊ के एक निजी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद वहां पर मौजूद लोगों से प्रकृति से खिलवाड़ न करने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से पौधा लगाने की पहल करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब-जब हमने प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया है फिर हमें दुष्परिणाम भी भुगतने पड़े हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लम्बे समय से प्रकृति के साथ खिलवाड़ ने पूरी दुनिया को वर्तमान में प्रभावित किया है। प्रकृति के प्रति हमको सचेत होना होगा। किसी को कहीं पर भी मौका मिले तो उसको पौधा जरूर लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पीपल का पौधा भी रोपा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष हमने चार जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रदेश के सभी विभाग इसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान पहल की है। हमने चार जुलाई को 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

बुधवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा संकल्पित भाव के साथ प्रयास किये जा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर सब हेल्थ सेंटर की संख्या और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में प्रदेश में 18 हजार से अधिक सब हेल्थ सेंटर संचालित हैं। जुलाई माह में 5,000 नए सब हेल्थ सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों की सीएचसी और पीएचसी में उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में प्रक्रिया और तेज की जाए।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना के कारण निराश्रित हुईं महिलाओं की आजीविका के लिए नई योजना लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की तर्ज पर महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसी महिलाओं के संबंध में भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं की आजीविका का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बुधवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि निराश्रित महिला पेंशन के लिए अर्ह महिलाओं को पेंशन वितरण के लिए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। राजस्व विभाग ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता के साथ नियमानुसार पारिवारिक उत्तराधिकार लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। ओल्ड एज होम में निवासरत वृद्धजन की जरूरतों और समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए। इनके पारिवारिक विवादों का समाधान कराया जाए। इनके स्वास्थ्य की बेहतर ढंग से देखभाल की जानी चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बताया गया कि लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 57 हजार 818 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 165 नए मामले आए हैं, जबकि 292 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 1,810 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वर्तमान में 2,796 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 80 हजार 720 हो चुकी है। कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसद हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसद पाई गई। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 78 लाख 44 हजार 27 टेस्ट हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनेक राज्यों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘डेल्टा+’ से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार का वेरिएंट पहले की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक है। हमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप बिना देर किए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

सीएम योगी ने दिया आदेश, सीज हुआ आगरा का पारस हॉस्पिटल, पढ़िए क्या है पूरा मामला  

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का पारस हॉस्पिटल दो दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन पर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन सप्‍लाई रोककर 22 मरीजों को मार डालने के आरोप लग रहे हैं। उस भयावह पल को बयान करते छह मिनट के चार वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें पारस हॉस्पिटल के संचालक अरिंजय जैन बता रहे हैं कि इस मॉकड्रिल से 22 मरीजों का दम घुटने लगा था और उनके हाथ-पैर नीले पड़ गए थे। मामला तूल पकड़ते ही यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए हैं। अब इस अस्‍पताल से मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अस्‍पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन कहते हैं कि मैंने संजय चतुर्वेदी को फोन किया। वो बोले- बॉस मरीजों को समझाओ, डिस्चार्ज शुरू करो। मुख्यमंत्री भी ऑक्सीजन नहीं दिला सकता। मेरे हाथ पांव फूल गए और मैंने पर्सनली समझाना शुरू किया। कुछ पेंडुलम बने रहे कि नहीं जाएंगे। फिर मैंने कहा- दिमाग मत लगाओ और उन्हें छांटो जिनकी ऑक्सीजन बंद हो सकती है। एक ट्रायल मार दो, हमें समझ आ जाएगा कि कौन मरेगा और कौन नहीं। इसके बाद सुबह 7 बजे मॉकड्रिल शुरू हुई। ऑक्सीजन शून्य कर दी…22 मरीज छंट गए। हाथ पैर नीले पड़ने लगे, छटपटाने लगे तो तुरंत खोल दिए।

 

 

अखिलेश ने योगी के टोपी वाले बयान पर किया पलटवार, बोले-बचपन में लाल मिर्च खा ली होगी

लखनऊ। यूपी की राजनीति में लाल टोपी छा रही है। अब लाल टोपी और लाल रंग पर सियासत गरमा रही है। सीएम योगी ने  विधानसभा में लाल टोपी पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया था।

यहां तक कि अखिलेश के विधायकों को नाटक कंपनी कहा था। योगी ने यह भी पूछ लिया था कि क्या ये लोग घर में भी टोपी पहन कर ही रहते हैं।

अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर उन्हें लाल टोपी से डर क्यों लगता है? तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वांचल पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि लगता है बचपन में मुख्यमंत्री ने लाल मिर्च खा ली होगी। अखिलेश ने कहा कि पता नहीं क्यों मुख्यमंत्री लाल रंग से चिढ़े हुए हैं।

अखिलेश ने कहा कि खून का रंग लाल होता है। हमारा इमोशन भी लाल रंग से जुड़ा हुआ है। जब हम खुश होते हैं तो नाक-कान लाल हो जाता है। हम गुस्से में होते हैं तब भी आंखें और चेहरा लाल हो जाता है। हो सकता है मुख्यमंत्री ने बचपन में लाल मिर्च खा ली हो।

बहराइच पहुचें CM योगी ,VC से जुड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी

लखनऊ। देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा सम्मान देगी। बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल चित्तौरा पहुंच गए हैं। वहां पर वह 11 बजे शुभ मुहूर्त में स्मारक स्थल के उत्थान की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअल के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा का बखान करेंगे।

बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले स्मारक स्थल जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसके बाद स्कूली छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी को देखकर छात्रों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने यहां पर गेहूं के डंठल की कलाकृति को सराहा। प्रदर्शनी स्थल पर उन्होंने मौलश्री का पौधा रोपा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ने राम मंदिर माडल पर बनाई गई रंगोली का लोकार्पण किया।

इसके बाद वह मंच पर हैं। जहां से पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के साथ स्मारक के कायाकल्प की नींव रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मुकुट बिहारी वर्मा तथा सांसद अछैवरलाल गोंड के साथ विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह व रामफेरन पाण्डेय भी मौजूद हैं।