Tag Archives: #cmyogi

लखनऊ में शुक्रवार से तीन दिवसीय 56वें डीजीपी सम्मेलन का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह ने किया

देश की आंतरिक सुरक्षा को मुस्तैद करने के लिए बड़े जतन कर रही नरेन्द्र मोदी सरकार अब आतंकवाद से लेकर साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की बड़ी तैयारी में है। इसको लेकर लखनऊ में शुक्रवार से तीन दिवसीय 56वें डीजीपी सम्मेलन का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 व 21 नवंबर को शामिल होंगे। गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह दिन में करीब दो बजे विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ब्रजेश पाठक तथा आशुतोष टंडन ने उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह इसके बाद गोमतीनगर विस्तार में सिगनेचर बिल्डिंग में पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीजीपी सम्मेलन का उद्घाटन किया।  गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त प्रारूप में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ किया। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय, गोमतीनगर में होने वाले इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही शेष आमंत्रित पुलिस अधिकारी आइबी/राज्य आइबी मुख्यालयों में 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। सम्मेलन में अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आइबी व सीबीआइ के निदेशक तीनों दिन भागीदारी करेंगे। सम्मेलन का मुख्य आयोजन डीजीपी मुख्यालय के नौवें तल पर हो रहा है। कार्यक्रम में 68 लोग अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आइजी) के 56वें वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 नवंबर को भागीदारी करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ देश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साइबर अपराध, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के नई तरीकों से लेकर जेल सुधार और पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन करेंगे। इसके साथ ही सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा पर सिलसिलेवार चर्चा होगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से डीजीपी सम्मेलन में गहरी रुचि ली है। वह इस सम्मेलन के सभी सत्रों में भाग लेकर स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चाओं को प्रोत्साहित करते रहे हैं। जिससे शीर्ष पुलिस अधिकारियों को देश को प्रभावित करने वाली प्रमुख नीतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सीधे प्रधानमंत्री को जानकारी देने का बड़ा अवसर मिलता है। लखनऊ में पहली बार हो रहे सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अतिथि गुरुवार शाम से ही पहुंच गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे झांसी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजभवन जाएंगे। 20 नवंबर की सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री राजभवन से सड़क मार्ग से डीजीपी मुख्यालय पहुंचकर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम सात बजे प्रधानमंत्री डीजीपी मुख्यालय से वापस राजभवन जाएंगे और रात आठ बजे वापस डीजीपी मुख्यालय पहुंचेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे। 20 नवंबर की रात भी प्रधानमंत्री राजभवन में ठहरेंगे और 21 नवंबर की सुबह करीब 9:20 बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचकर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:10 बजे प्रधानमंत्री डीजीपी मुख्यालय से अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे।वर्ष 2014 से इस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के बाहर आरंभ किया गया है। पहले यह सम्मेलन परंपरागत रूप से दिल्ली में ही आयोजित होता था। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते डीजीपी सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन हुआ था। इससे पूर्व वर्ष 2014 में गुवाहाटी, वर्ष 2015 में कच्छ, वर्ष 2016 में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद, वर्ष 2017 में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर, वर्ष 2018 में केवडिय़ा और वर्ष 2019 में आइआइएसईआर, पुणे में डीजीपी सम्मेलन आयोजित हो चुका है।

पीएम मोदी के कदम का कृषि कानून वापस लेने पर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

सिख गुरू गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून को वापस लेने के कदम का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। महोबा रवाना होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून को लेकर सरकार ने किसानों से संवाद का काफी प्रयास किया, लेकिन किसी स्तर पर कमी होने के कारण जब बात नहीं बनी तो प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल दिखाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसान संगठन तीन कृषि कानून के विरोध में आए थे तब केन्द्र सरकार ने हर स्तर पर संवाद का प्रयास किया। इस दौरान हो सकता है कि हमारे स्तर पर कमी रही हो। हो सकता है कि हम अपनी बात उन किसानों को समझाने में कहीं न कहीं विफल रहे जिसके कारण उनको आंदोलन करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं और उनके इस कदम का स्वागत करता हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि लोगों के एक बड़े वर्ग का मानना था कि इस तरह के कानून किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक आवश्यक भूमिका निभा सकते हैं। जब किसान संगठनों ने इसका विरोध किया तो सरकार ने सभी स्तरों पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया था। हम सब जानते हैं कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे, आज गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए, तीनो कृषि कानून को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है। मैं उसके लिए उनके इस कदम का स्वागत और अभिनन्दन करता हूं। उन्होंने कहा कि शुरू से ही इस सम्बंध में एक बड़ा समुदाय ऐसा था को इस बात को मानता था कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इस तरह के कानून महत्वपूर्ण भूमिका तय कर सकते हैं, लेकिन उस सबके बावजूद कतिपय किसान संगठन इस के विरोध में आये तो सरकार ने हर स्तर पर संवाद बनाने का प्रयास किया। इस दौरान यह भी हो सकता है कि हम लोगों की तरफ से कोई कमी रह गई होगी। शायद हम उन लोगो को समझाने में कहीं न कहीं विफल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुए पीएम मोदी का तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को भी लेकर एक समिति के गठन करने का हम प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हैं। इसके साथ ही सभी को गुरुपर्व की की शुभकामनाएं देते हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का रिश्ता बड़े भाई और छोटे भाई का है

उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से 21 वर्ष पुराना संपत्ति विवाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद मिनटों में निपटा दिया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से साथ भेंट के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 21 वर्ष से लम्बित मामले को उठाया। इसके बाद दोनों राज्यों के अधिकारियों ने दोनों मुख्यमंत्रियों के सामने सारे विवाद को निपटा दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ के दो दिन के दौरे पर आज उत्तराखंड महोत्सव का समापन भी करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच में 21 वर्ष से जो मामले लंबित पड़े थे, उन पर अब सहमति बनी है। हमारे सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। इसमें से जो भी जमीन उत्तर प्रदेश के काम की है, वह उत्तर प्रदेश को मिल जाएगी। बाकी की जमीन हम ले लेंगे। अब उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच 21 वर्ष से चला आ रहा सारा विवाद खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बीच में अब संपत्ति का बंटवारा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार अब भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा का बैराज का पुनर्निर्माण तथा किच्छा के बैराज का निर्माण भी कराएगी। उत्तर प्रदेश ने वाटर स्पोर्टस को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अन्य कुछ मुद्दों को निपटाने के लिए उत्तर प्रदेश ने 15 दिन का समय मांगा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 आवासों को लेकर सहमति बनी है। 15 दिन में दोनों राज्य के अधिकारियों की बैठक होगी। तब सर्वे के बाद उत्तर प्रदेश की जरूरत की संपत्ति उसे दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के चम्पावत जिले में वनवसा बैराज पुराना और जीर्ण हो चुका है, उत्तर प्रदेश सरकार उसका फिर से निर्माण कराएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब उत्तराखंड को 205 करोड़ रुपये देगा। दोनों राज्यों के बीच में आवास विभाग की संपत्तियों और देनदारियों का आधा-आधा बंटवारा होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच में समझौते के तहत अलकनंदा होटल और किच्छा बस अड्डा उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा। उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश वन विभाग का 90 करोड़ भुगतान करेगा। सारे विवादों को लेकर चल रहे केस दोनों राज्य न्यायालय से वापस लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की सभी पत्रकार जन को हार्दिक शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारत में प्रेस परिषद के औपचारिक कामकाज की शुरुआत 16 नवंबर 1966 को हुई थी। तभी से इसी दिन यानी 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मान्यता दी गई है। देश में 16 नवंबर का दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में चार जुलाई, 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना हुई। स्थापना के बाद प्रेस परिषद ने 16 नवंबर, 1966 से अपना औपचारिक कामकाज शुरू किया। इसके बाद से ही हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक ट्वीट कर पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा-लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले प्रेस की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति आग्रह को प्रकट करते राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकार जन को हार्दिक शुभकामनाएं। आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। राष्ट्र की उन्नति के लिए आप सभी के प्रयासों को कोटिश: नमन।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। भारत एक लोकतंत्र देश है. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। राष्ट्रीय प्रेस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।  

मंदिर में स्थापित हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां अन्नपूर्णेश्वरी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया

भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ के मंदिर से करीब सवा सौ वर्ष पहले काशी से चोरी गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति सोमवार को फिर उसी मंदिर में स्थापित हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां अन्नपूर्णेश्वरी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया। सोमवार को प्रात: छह बजे से ही यहां पर पूजन का कार्यक्रम शुरु हो गया था। मुख्यमंत्री करीब 9:30 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे। पालकी में मां को बैठाकर सीएम ने पूजन स्‍थल पर स्‍वयं अपनी मौजूदगी में स्‍थापित कराया। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार के मंदिर में मूर्ति की पुनर्स्थापना की। बतौर यजमान योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम प्रांगण में कनाडा से भारत वापस लाई गई माता अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना की।इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात वाराणसी आ गए थे। उनकी मौजूदगी में सोमवार सुबह मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसका विधान श्रीकाशी विद्वत परिषद के निर्देशन में काशी विश्वनाथ मंदिर का 11 सदस्यीय अर्चक दल ने सुबह पांच बजे शुरू कर दिया था। मुख्य अनुष्ठान में सुबह 9.30 बजे खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बने। प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाभोग अर्पित कर महाआरती की की गई। इसके बाद प्रसाद भी वितरित किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रविवार रात अफसरों से अन्नपूर्णा मूर्ति के स्वागत और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सर्किट हाउस में विकास कार्य के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और शहर के निरीक्षण पर निकले तो वह मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां देखने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जा पहुंचे। उस समय मंदिर में शयन आरती चल रही थी। ऐसे में दरवाजे पर से बाबा का दर्शन किया। उन्होंने ईशान कोण में बन कर तैयार मां अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर का निरीक्षण किया। पूजन विधान के बारे में जाना समझा और 11.15 बजे दुर्गाकुंड के मां कूष्मांडा मंदिर गए। नई दिल्ली से आ रही मूर्ति को विश्राम के लिए कुंड की तरफ के बरामदे में रखा गया था। मुख्यमंत्री ने तय स्थान को देखा और मां कूष्मांडा का दर्शन पूजन किया। मूर्ति शाम को ही बनारस पहुंच जानी थी लेकिन रात लगभग एक बजे तक जौनपुर ही पहुंची थी। दो बजे मूर्ति वाराणसी पहुंची। ऐसे में मुख्यमंत्री लगभग दस मिनट तक व्यवस्था देखने के बाद रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस चले गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

धान खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए राहत भरा फैसला

धान खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए राहत भरा फैसला किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों से धान खरीद की सीमा खत्म कर दी जाए। खरीद में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश के सभी 4500 केंद्र एक सप्ताह में शुरू कर दिए जाएं। प्रशिक्षित कर्मियों को लगाया जाए। यही नहीं, जिला स्तर पर जिलाधिकारी, मंडल में मंडलायुक्त और शासन स्तर पर मुख्य सचिव प्रतिदिन खरीद और भुगतान की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि पिछले वर्ष जहां-जहां धान खरीद केंद्र बनाए गए थे, उन्हें इस वर्ष भी चालू कर दिया जाए। खरीद की सीमा खत्म करते हुए किसानों को उनसे की गई धान खरीद की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाए। गुणवत्ता के बारे में बताएं, साथ ही नमी की समस्या को दूर करने से संबंधित उपकरण भी सभी क्रय केंद्रों पर उपलब्ध रहने चाहिए। बटाईदार किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्य सचिव के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त और प्रमुख सचिव खाद्य को भी अपने-अपने स्तर से धान खरीद और भुगतान की निगरानी करने के लिए कहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें कोई समस्या हो तो उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। किसान संगठनों से भी बात की जाए। प्रत्येक जरूरतमंद किसान के धान की खरीद हर हाल में होनी चाहिए। इसके लिए बोरों की पर्याप्त संख्या रहे। सीएम ने कृषि एवं राजस्व विभाग को आपस में समन्वय बनाते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित धान किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रदेश में डीएपी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रमुख सचिव खाद्य वीणा कुमारी मीना ने बताया कि अब तक लगभग 4,000 धान क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। बचे हुए केंद्र जल्द ही स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित भी उपस्थित थे।

रामनगरी दीपोत्सव की तैयारियों से निहाल,दीपोत्सव पर 10 लाख से अधिक दीपों से सज्जित हो रही रामनगरी अयोध्या

दीपोत्सव पर 10 लाख से अधिक दीपों से सज्जित हो रही रामनगरी अयोध्या क्या अनुभव करेगी, इसका उत्तर तो बुधवार को मिल पाएगा। फिलहाल, रामनगरी दीपोत्सव की तैयारियों से निहाल है। एक ओर नगरी दीपोत्सव की व्यापक तैयारियों का अंतिम स्पर्श पाकर उत्तरोत्तर दमकती जा रही है, दूसरी ओर तैयारियों से उपजी चकाचौंध सामने वाले को अभिभूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिस रामकी पैड़ी पर बुधवार को एक साथ 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे, वह अभी से दीपों से आच्छादित होने लगी। गत सप्ताह से ही अंगड़ाई ले रही दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कई अपर मुख्य सचिव एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव स्तर तक के आला अधिकारी कर चुके हैं, तो मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी स्थानीय प्रशासनिक अमले के साथ रामकथा पार्क से लेकर रामकी पैड़ी परिसर में डेरा ही जमा चुके हैं। तैयारियों के प्रति ऐसी ही प्रतिबद्धता का परिणाम है कि दीपोत्सव के साथ रामनगरी में सरयू तट पर दिव्य दुनिया का निर्माण प्रतीत हो रहा होता है। रामकी पैड़ी 2017 में दीपोत्सव की परंपरा शुरू होने के पूर्व उपेक्षा की पर्याय बनी हुई थी, आज पंचम दीपोत्सव की दहलीज पर ऐसी प्रतीत होती है, जैसे पुण्य सलिला सरयू अपने उद्गम मानसरोवर से निकल कर सीधे रामनगरी का अभिषेक करने आ पहुंची हो। यह महज संयोग नहीं है। इसके पीछे दीपोत्सव से जुड़ी तैयारियों की रचनात्मकता है। इस अवधि में सौ करोड़ की लागत से पैड़ी का कायाकल्प हो चुका है। …तो पांच सौ मीटर लंबी पैड़ी के मुख्य चैनल के एक किनारे पर उन दीपों की सज्जा शुरू हो गई है, जो बुधवार को एक साथ प्रज्वलित हो लगातार चौथी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में रामनगरी का नाम दर्ज कराएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसी के साथ ही पैड़ी का दूसरा किनारा रेड कार्पेट से सज्जित होने को तैयार है। जहां से गुजर कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दिग्गज धर्माचार्य तथा अन्य चुनिंदा मेहमान एवं श्रीराम तथा उनके परिकर के स्वरूप आसन ग्रहण कर दीपोत्सव से रू-ब-रू होंगे। मेहमानों के लिए सज्जित किए जा रहे आसन से उनकी हैसियत का अंदाज भी मिलता है। श्रीराम और उनके परिकर के स्वरूप के लिए राम दरबार का पंडाल सज रहा है। रामदरबार के ही सम्मुख संतों के मंच की व्यवस्था की जा रही है। इसे देखकर समझा जा सकता है कि संत श्रीराम के चरणों में बैठ कर दीपोत्सव का आनंद लेंगे। दीपोत्सव को निहारने के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के लिए स्वतंत्र मंच बन रहा है। जबकि पांच सौ अन्य कुर्सियां भी मेहमानों के स्वागत में सज रही हैं। पैड़ी से उत्तर प्रवाहमान कार्तिक मास की शुभ्र-क्षिप्र सरयू से भी दीपोत्सव के स्वागत का उल्लास परिभाषित होता है। लंबे और प्रशस्त घाट के बीच ग्रेनाइट पत्थर से नवनिर्मित गोलाकार प्लेटफार्म ध्यान आकृष्ट करते हैं। मुख्यमंत्री दीपोत्सव से पूर्व चुनिंदा सहयोगियों के साथ इसी प्लेटफार्म से पुण्य सलिला की आरती-अभ्यर्थना करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है।-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विपक्षी दलों के कार्य को लेकर उनके ऊपर जोरदार हमला बोला। गन्ना संस्थान के हाल में उन्होंने विपक्षी के देश तथा प्रदेश के कार्यकाल की भाजपा की सरकारों के कार्यकाल की तुलना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब अमन-चैन दिखने लगा है। हमने कानून-व्यवस्था पर काफी जोर दिया है। पहले गुंडे सरकारी संपत्तियों को हड़पते थे। उनकी दहशत के कारण संभ्रांत परिवार अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में डरते थे। पहले तो प्रदेश में त्यौहार से पहले कर्फ्यू लगता था। अब अपराधियों को मालूम है कि राज्य सरकार का बुलडोजर खड़ा है। गुंडे, अपराधी, माफिया पहले गरीबों की सम्पत्ति हड़प लेते थे। बहन-बेटियों का जीना दूभर था। आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का एक माहौल है। सुरक्षा का वातावरण देने में हम इसलिए सफल हुए हैं क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले राम मंदिर का नाम लेने पर पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। भाजपा ने इतना बड़ा काम किया है कि लोग हैरान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया है। अब तो गोली चलवाने वाले भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम देख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब छद्म भेष में लोग अपने आपको रामभक्त बताएंगे। भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया, हमने कहा था रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे। और मोदी जी मंदिर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली सिर्फ तीन-जिलों में ही 24 घंटा तक मिलती थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली लगातार मिल रही है। इतना ही नहीं एक करोड़ 51 लाख से अधिक गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिससे कि वह लोग भी सुविधा का लाभ लें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि देश में अटल के कार्यकाल को छोड़ दें तो भारत और भारतीयता के बारे में कोई चर्चा नहीं करता था। गांव, गरीब, नौजवान, महिला, किसान, व्यापारी के बारे में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं था। भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है। आप देख ही रहे होंगे कि 2014 के पहले भारत क्या था और 2014 के बाद भारत आज कहां है। 2014 के पहले भारत के अंदर अविश्वास, अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण था। 2014 के पहले देश के अंदर रोज एक नया घोटाला आता था। अब तो लोगों को ढ़ूंढने पर भी घोटाला नहीं मिल रहा है। योगी ने कहा, देश के अंदर सैकड़ों संस्थाओं का नामकरण नेहरू खानदान के नाम है। लेकिन महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हमारी सरकार ने किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमारी सरकार ने किया। फर्क साफ है। एक राष्ट्ररक्षक के रूप में, हिन्दू रक्षक के रूप में महाराज सुहेलदेव को सम्मान देता है, और दूसरा अपने वोटबैंक खिसक न जाए इसलिए महाराज सुहेलदेव का नाम ही नहीं लेते हैं। इसके पहले प्रतापगढ़ से सांसद और भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

 

कई कार्यक्रमों में लेंगे ह‍िस्‍सा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर में गोरखपुर आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर में गोरखपुर आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद देर शाम वह लखनऊ रवाना हो सकते हैं। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। वहां से योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री नगर निगम परिसर में आयोजित दीपावली मेला में भी शामिल हो सकते हैं। उसके बाद सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर के पास नवनिर्मित पांच मंजिला शापिंग कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री एक ब्लाक का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विधानसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राष्ट्रीय मंत्री और क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन भी मौजूद रहेंगे।बैठक के स्वरूप की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल इकाई के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, 62 विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, भाजपा संगठन की दृष्टि से 12 जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव की कार्य योजना बनाने के लिए बुलाई गई इस बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को चुनावी दृष्टि से जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित है। बैठक में बतोर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विनीत शर्मा और बतौर विशिष्ट अतिथि सह संयोजक राजकुमार शर्मा मौजूद रहेंगे। दोनों नेता दोपहर दो बजे संवाददाताओं से भी मुखातिब होंगे।

आगरा वकीलों ने जेल भेजे गए तीन कश्मीरी छात्रों का केस लडऩे से इन्कार कर दिया-पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले

ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर उत्तर प्रदेश में जश्न मनाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त होने के बाद इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेजा गया है। अब इनके खिलाफ अधिवक्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। आगरा वकीलों ने जेल भेजे गए तीन कश्मीरी छात्रों का केस लडऩे से इन्कार कर दिया है। ताजनगरी आगरा में बीते रविवार को ट्वेंटी-20 विश्व कप क्रिकेट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर कश्मीरी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया था। उनके एकशन के बाद आगरा, बरेली, बदायूं तथा सीतापुर में छह केस दर्ज कर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया गया था। इनमें से छह लोगों के खिलाफ देश द्रोह का भी केस दर्ज किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आगरा में वकीलों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लडऩे का फैसला किया है। आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि वकीलों ने भारत के खिलाफ जीत का जश्न मनाने वाले इन छात्रों का केस न लडऩे का फैसला किया है। अगर कोई वकील ऐसा करता है तो हम उसका बहिष्कार करेंगे। अब कश्मीर के छात्रों में खलबली मची है। इससे पहले शुक्रवार को सीतापुर में दर्ज केस में राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ाने के साथ पुलिस ने बिसवां में भी एक के खिलाफ केस दर्ज किया। सीतापुर में पाकिस्तान की जीत का जश्न व भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना जिले के दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। रामपुर मथुरा में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ा दी गईं हैं। बिसवां में भी ऐसे ही एक मामले में राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिसवां में जोशीटोला निवासी जीशान पुत्र कलीम ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारत के लिए आपत्तिजनक पोस्ट भी इंटरनेट मीडिया पर की। आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो बवाल मच गया। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद बिसवां के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि युवक पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीतापुर में ही रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में भारत की हार पर इंटरनेट मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने वाले मुशर्रफ पर दर्ज मामले में राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ाई गईं हैं। युवक को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था।

Exit mobile version