Tag Archives: #cmyogi

छह महीने तक हड़ताल प्रतिबंध की अधिसूचना जारी,सोमवार से एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया-उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की अगले छह महीने तक प्रदेश में किसी भी प्रकार की हड़ताल पर रोक लगा दी है। सरकार ने सोमवार से एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अब कम से कम अगले छह महीने तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। शासन में अपर मुख्य सचिव कार्मिक डा. देवेश कुमार चतुर्वेदी एसेंसिशयल सर्विसेज मेंटनेंस एक्ट (एस्मा) की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कार्य-कलापों से संबंधित किसी लोक सेवा, निगमों और स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल पर छह महीने तक प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई हड़ताल करता है तो उसके खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Started streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यदि किसी सरकारी कर्मचारियों की ओर से इस एक्ट का उल्लंघन किया जाता है तो सरकार की ओर से उन हड़तालियों को बिना वारंट के गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान अति आवश्यक कर्मचारियों को सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ भी बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Started streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रदेश में बीती मई में ही सरकार ने छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौरान सरकारी विभाग के कर्मचारियों की ओर से लगातार की जा रही हड़तालों को देखते हुए एम्सा एक्ट लागू किया था। अब इसको छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।एस्मा भारतीय संसद से पारित एक अधिनियम है, जिसे 1968 में लागू किया गया था। केन्द्र सरकार अथवा कोई भी राज्य सरकार इस कानून को अधिकतम छह महीने के लिए लगा सकती है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ को नया काम दो,विपक्ष को आराम करने दो-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अम्बेडकर नगर में नड्डा ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस धरती पर आने का मौका मिला। हवाई पट्टी पर भाजपा के जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। नड्डा ने कहा कि विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हैं, जबकि पीएम मोदी के निर्देश पर काम करके भारत गहरे संकट में नहीं है। भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो देश की दिशा तय करता है, यहां पर काम न करने वालों को आप घर बैठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो, उनको तोड़ लो यही करती हैं। भाजपा सबके लिए विकास का काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है।नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। अब तो सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को योगी आदित्यनाथ की सरकार बरकरार रखनी है। सिर्फ वही और माफिया को जेल के अंदर रखेंगे। उनकी सरकार में पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इनकम टैक्स के छापे से सपा को पीड़ा, चोर की दाढ़ी में तिनका-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री के रूप में कान्हा की नगरी मथुरा में 19वीं बार रविवार को पहुंचे योगी आदित्यनाथ विपक्षी दलों पर खूब बरसे। उन्होंने कई स्थानों पर पड़े आयकर छापों पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। कहा कि छापों से समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो रही है, ये चोर की दाढ़ी में तिनका है। सवाल किया कि पांच साल में किसी की संपत्ति दो सौ गुणा बढ़ेगी? जवाब भी दिया, सपा सरकार में ऐसा देखने को मिला। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। कहा कि मथुरा में तीर्थ स्थलों का विकास और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्या सपा, बसपा और कांग्रेस कराती।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा को रवाना करने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस, जब ये कुछ कराने लायक ही नहीं हैं तो फिर इन्हें वोट क्यों देना चाहिए। पिछली सरकारों में मथुरा के कोसीकलां में दंगा हुआ, जवाहर बाग कांड हुआ। हमारी सरकार में पौने पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब हिंदू और व्यापारी प्रताड़ित होकर पलायन नहीं करते, बल्कि पेशेवर अपराधी औैर माफिया का पलायन हो रहा है। इससे विपक्षी दलों को पीड़ा है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। ये एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा। लेकिन, विपक्षियों को ये अच्छा नहीं लग रहा। कहा कि पीएम मोदी के लिए देश की 130 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। लेकिन, कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए व्यक्तिगत परिवार ही देश व प्रदेश है। उनसे क्या उम्मीद करें, जिनके पास संकुचित दृष्टि है, वह विकास के इस माडल को नहीं स्वीकार कर सकते। विपक्षियों को केवल आतंकवादियों को छोड़ना और गोमाता के हत्यारों को प्रेरित करना ही अच्छा लगता है। गरीबों की योजनाओं पर डकैती डालना भी उन्हें अच्छा लगता है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कौन सा कार्य है जो भाजपा ने कहा और नहीं किया। गरीब को निश्शुल्क बिजली कनेक्शन, शौचालय मिलना ही हमारे लिए रामराज्य है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार की। हमने भव्य राम मंदिर बनाया, विंध्यवासिनी का भव्य धाम बन रहा है। 13 दिसंबर को काशी में बाबा के भव्य धाम का लोकार्पण होने से पहले दूसरे दल इसका नाम लेने भी परहेज करते थे। अब कहते हैं कि हम चाहते थे ये करना। पहले टोपी पहनने की होड़ थी। नए भारत के साथ आपको जोड़ने में उत्तर प्रदेश ने अंगड़ाई ली है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत सोच समझकर मथुरा-वृंदावन से जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के लिए भेजा। हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की जनविश्वास यात्रा को रवाना किया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने सीएम रहते पांचवीं बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। हेलीपैड से योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां गर्भगृह, भागवत भवन और ठाकुर केशवदेव के दर्शन किए।

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी आज, समूची अयोध्या शौर्य या शर्म से आगे बस सृजन के धर्म को अंगीकार कर चुकी है

अयोध्या में रामनगरी के जिस प्राचीन रामकोट मुहल्ले में रामजन्मभूमि है, उसी के नुक्कड़ पर स्थित रामप्रियाकुंज के महंत उद्धौशरण नितनेम के बाद घमौनी (धूप सेंकना) कर रहे हैं। सामने से श्रद्धालुओं का जत्था लगातार रामनगरी की ओर बढ़ रहा है। कहीं कोई तनाव या चिंता की लेशमात्र भी उपस्थिति नहीं है। डर और आशंका से परे चहुंओर बस उत्साह-उल्लास का समावेश है। हनुमानगढ़ी, रामलला के जन्मस्थान से लेकर समूची रामनगरी पूरे निश्चिंत भाव से पुण्य सलिला सरयू की पूरी रौ में प्रवाहमान है। सहज ही एहसास होता है कि स्याह स्मृतियां भुला अयोध्या सृजन की राह चुन चुकी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुबह आठ बजे का वक्त है। घंटे-घडिय़ाल की ध्वनियों के बीच अवधपुरी की सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला उत्सवी माहौल सृजित कर रहा है। बजरंगबली की प्रधानतम पीठ पर श्रद्धालुओं की जुटान से सामने की सड़क भी ठसाठस है। यहां से रामलला के जन्म स्थान की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के संग हम भी बढ़ते हैं। कुछ दूरी पर आचार्य पीठ दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य से मुलाकात होती है। उन्हें याद ही नहीं कि सोमवार को ढांचा ढहाये जाने की बरसी है। बोल पड़ते हैं कि वह इस तारीख को याद भी नहीं रखना चाहते हैं। कहते हैं- जब गगनचुंबी राम मंदिर के साथ संपूर्ण अयोध्या शिखर का स्पर्श करेगी, बस अब उस दिन की प्रतीक्षा है। बगल ही स्थित मंगलभवन एवं रामसुंदरधाम के महंत रामभूषणदास कृपालु रामनगरी के बदले माहौल से गदगद हो कहते हैं, आज भव्य राममंदिर के साथ दिव्य रामनगरी के निर्माण की प्रशस्त होती संभावनाएं परम संतोष देने वाली हैं। नौ बज चुके हैं। रामलला के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी है। इसी कतार में रायपुर के युवा सुरेश भौमिक से बात होती है। पूछने पर पता चलता है कि वह ढांचा ध्वंस की बरसी उन्हें याद नहीं है। भाव में डूबकर कहते हैं-हम तो मंदिर का निर्माण देखने आए हैं। उनकी स्मृतियों को टटोलने पर दिव्य राम की पैड़ी का विश्व रिकार्डधारी भव्य दीपोत्सव ताजा हो जाता है। दर्शन के बाद वह वहीं जाने वाले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

न शौर्य, न शर्म…बस सृजन ही धर्मः सर्वोच्च फैसला आने के बाद पिछले वर्ष ही विहिप ने शौर्य दिवस खत्म करके जो पहल की उसका असर दिख रहा है। समूची अयोध्या शौर्य या शर्म से आगे बस सृजन के धर्म को अंगीकार कर चुकी है। पीढिय़ों से विवादित मस्जिद के पक्षकार रहे मो. इकबाल मुहल्ला कोटिया स्थित अपने आवास के सामने आराम फरमाते मिलते हैं। पूछते ही कहते हैं-मैंने तो  फैसला आने के साथ ही विवाद खत्म कर दिया और सभी से मेरा यह कहना है कि विवाद को पीछे छोड़ अपनी और मुल्क की तरक्की में लगें, यही वक्त की मांग है। यह विकास अयोध्या में पग-पग में नजर भी आने लगा है। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ श्रीराम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण, हाईवे सहित आंतरिक मार्गों का उच्चीकरण आदि से जुड़ी विकास की योजनाएं मूर्तरूप ले रही हैं। नव्य अयोध्या के लिए 12 सौ एकड़ जमीन में से आधी का अधिग्रहण हो चुका है। नया बस अड्डा बनकर तैयार है तो वहीं शहर के सारे बिजली के तार भूमिगत किए जा रहे हैं।

\

कुछ लोगों ने संविधान का गला घोंटा-डा.आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस,सीएम योगी आदित्यनाथ

भारत के संविधान प्रारूप समिति के मुखिया भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आम्बेडकर महासभा के कार्यालय में उनको नमन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर डा.. भीमराव आम्बेडकर की विशेष श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डा. आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद सभा को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा देश में कुछ लोगों ने आपातकाल के समय संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया था और लोकतंत्र को रौंदने का काम किया था। इसके विपरीत पूरे देश ने एकजुट होकर प्रतिकार किया था। उन्होंने कहा कि देश में समता मूलक समाज को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। इसी कारण डा. आम्बेडकर के स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मिशन को मजबूती मिली है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की भावनाओं के अनुरुप, बिना भेद-भाव के समाज के हर तबके को सभी प्रकार की सरकारी जनकल्याणाकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया। उनके निर्देश पर बाबा साहब आम्बेडकर के प्रति सम्मान का ही यह भाव है कि आज 26 नवंबर को पूरा देश उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए संविधान दिवस के रूप में इस दिन को मनाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए जानना होगा कि किसी राजनीतिक दल पर एक परिवार का कब्जा होना, अलोकतांत्रिक है। वंशानुगत रूप से किसी दल का अध्यक्ष बनना तो लोकतंत्र के खिलाफ है। वंशवादी दलों की कार्यशैली भी लोकतांत्रिक नहीं हो सकती। सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों इसके जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब पर रिसर्च करने वालों को आर्थिक मदद भी दी है। पहले दलितों की जमीन पर कब्जा होता था। अब ऐसा नहीं है, खाली जगह पर उनको पट्टा देने के साथ ही मुफ्त आवास की भी सुविधा दी जा रही है। हमने प्रदेश भर में जहां भी माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया है, वहां पर गरीबों के लिए आवास बनाने का काम भी शुरू कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदर बांट -सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर

सहारनपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं मां शाकुंभरी देवी की धरती पर गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह का स्वागत करता हूं। सहारनपुर हस्तकला के लिए विख्यात है। यहां के लिए तो पहले की सरकारों के पास कोई एजेंडा नही था। शिक्षा के कोई इंतजाम नही था। दंगे होते थे। राज्य पूरी तरह पिछड़ गया था आज उत्तर प्रदेश देश मे आगे है। यह वही यूपी है जहां विकास के नाम पर बन्दरबांट होता था। गन्ने के दाम का भुगतान नही होता था। सभी गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भुगतान हो रहा है। अभी तक एक लाख 42 हजार करोड़ भुगतान दे दिया। चीनी मिल चल रही है। दंगे में सहारनपुर को झोंक दिया जाता था। कहा जाता था कि यहां से कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपित को सम्मानित किया जाता था। लखनऊ में सम्मानित किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सभी पर्व बेहतर ढंग से मनाए जा रहे हैं। होली दीपावली या कावड़ यात्रा सभी शांति से मनाए जा रहे है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। विकास हो रहा है। 2017 से पहले दिल्ली की दूरी सात घंटे की थी, अब दो घंटे की है। केन्द्र सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया। सहारनपुर में मां शाकुंभरी के नाम से विश्व विधले खुल रहा है तो 2022 में शुरू हो जाएगा। हर डिग्री पर मां शाकुभरी की फोटो होगी। यहां के लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह का अच्छा स्वागत किया है। सभी को बधाई। अमित शाह जी का स्वागत करता हूं वाणी को देता हूं विराम।त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खुल रहे हैं। महाविद्यालय खुल रहे हैं। यहां पर अच्छे रास्ते बन रहे हैं और किसानों के बैंक खाते में पैसा आ रहा है।गरीबों के घर बन रहे हैं, अमन के लिए कानून का राज स्थापित हुआ है। यही सुशासन है। सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि यहां की यूनिवर्सिटी में दंगाइयों की जरूरत नहीं, पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स आएंगे। उत्तर प्रदेश में हाथी, न साइकिल न हाथ एक बार फिर से योगी आदित्यनाथजनसभा में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आप लोगों को मुजफ्फरनगर का दंगा तो याद होगा। अब योगी आदित्यनाथ सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां पर दंगा करा दे। अब तो किसी की हिम्मत नहीं छेड़छाड़ कर दे। उन्होंने कहा कि नेताओं के नाम नहीं लूंगा जो थाने में आग लगाने की बात करते थे, लेकिन अब तो उत्तर प्रदेश की फिजा बदल गई है। सूबे में साढ़े चार साल वर्ष पहले 300 दंगे हुए थे, लेकिन अब किसी को हिम्मत नहीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा शासन में कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डीजे अगर अगर कांवड़ में नहीं बजेगा तो कहां बजेगा। राणा ने कहा कि सरकार अपने काम के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही है। इस सरकार में कानून-व्यवस्था शीर्ष वरीयता पर है। जिन लोगों ने काली कमाई से मकान बनाए हैं, उनको जमींदोज किया गया है। अब अखिलेश यादव कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी माफिया के मकान फिर बनाएंगे।सहारनपुर के छुटमलपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आजाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहपुर पुलिस सुबह के समय आसपा विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल व नितिन बसंल को घर से उठाकर थाने ले गई और थाने में ही नजरबंद कर दिया। तीनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने में ही भूख हड़ताल शुरु कर दी है

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी

सहारनपुर-नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। ïउन्होंने मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा ब्रज क्षेत्र के बूथ प्रभारी के रूप में अमित शाह की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली यात्रा थी। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी थे। इनके साथ सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लडऩे वाले राघव लखन पाल तथा भाजपा नेता किरात सिंह भी थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे जिगर के टुकडे जैसे युवा मित्रों इस पवित्र भूमि पर मां शाकुंभरी के नाम जो शक्ति और संपन्नता का प्रतीक है वह हमको आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाली राज्य यूनिवसिर्टी से तीन जिलों को शिक्षा प्राप्त होगी। अमित शाह ने कहा कि 2017 में मैं जब सहारनपुर आया था। तब लोग कहते थे साहब हम तो धर्म परिवर्तन कर देंगे क्या हमारा पलायन रुकेगा। मैंने कहा था आप एक बार परिवर्तन कर दिजिये फिर देखिये पलायन कराने वालों का पलायन कर देंगे। पहले लोग कहते थे कि क्या पलायन कम होगा, मैने कहा था पलायन कराने वाले यूपी से पलायन करते मिलेंगे। अब तक 90 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज वेस्ट यूपी में किसी मां या बहन को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। किसी की मजाल नहीं कोई बहन बेटी से छेड़छाड़ करे। यहां तो एक समय था जब केवल दंगे होते थे। हमारी बेटियों को भी पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था क्योंकि यहां कोई सुरक्षा नहीं थी। आज पश्चिमी यूपी में किसी भी बेटी को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। कोई भी उनके साथ दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं करता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक केस में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक केस में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) संजय उपाध्याय के निलंबन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अहम कार्य में गोपनीयता न बरतने और परीक्षा की शुचिता बरकरार न रख पाने में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। संजय उपाध्याय को लखनऊ से गिरफ्तार कर नोएडा ले जाया गया है। इसके पहले यूपी एसटीएफ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी के निदेशक राय अनूप प्रसाद को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया था। इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने जारी किया था।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था, जिसके कारण परीक्षा रद कर दी गई थी। इसमें 21.65 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। इस पूरे प्रकरण को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक करने सहित साल्वर गिरोह के करीब तीन दर्जन आरोपितों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय के बाद अब जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़ों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि टीईटी पेपर लीक केस में शुरुआत में ही स्‍पष्‍ट कर दिया गया था कि सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा। कोई भी दोषी बख्‍शा नहीं जाएगा। प्रशांत कुमार के अनुसार पूछताछ के बाद जांच अधिकारी और यूपी एसटीएफ की टीम ने पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस उन्‍हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी। उन्‍होंने कहा कि पीएनपी सचिव संजय उपाध्‍याय के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्‍त साक्ष्‍य हैं। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार पहले ही उन्‍हें निलंबित कर चुकी हैयोगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के स्तर पर गड़बड़ी होने के मामले में दूसरी बार सचिव पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके पहले वर्ष 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप में इससे भी बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें तत्कालीन सचिव सुत्ता सिंह सहित कई अफसरों को निलंबित कर दिया गया था। अब यूपीटीईटी में गोपनीयता के उच्चस्तरीय मानदंडों का पालन नहीं करने के आरोप में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को निलंबित कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह इस पद पर छह महीने भी नहीं रह पाए।

टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। लेकिन, टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। शनिवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज रह हो गया हो उनकी अलग से सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना टीकाकरण की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चार करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसद से अधिक है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई एक लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल सात संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में पांच संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 313 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में जीका वायरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड के दृष्टिगत राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को प्रदेश में तत्काल रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराई जाए। उन्होंने कहा कि देश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

तीन कृषि कानूनों का वापस लेने का निर्णय किसानों के सम्मान में-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के सम्मान में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री के इस कदम से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी प्रतिबद्धता व सहृदयता परिलक्षित होती है। गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत के रूप में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उसका मैं उप्र शासन की ओर से ह्रïदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूंउन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि तीन कृषि कानूनों को लेकर कतिपय किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे। यद्यपि एक बड़ा समुदाय शुरू से ही इस बात को मानता था कि किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बावजूद जब कतिपय किसान संगठन इसके विरोध में आये थे, सरकार ने हर स्तर पर संवाद बनाने का प्रयास किया। यह हो सकता है हमारे स्तर पर कोई कमी रह गई हो। हम अपनी बात को उन लोगों को समझाने में कहीं न कहीं विफल रहे जिसके कारण उन्हें आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा था।कृषि कानून के बारे में यदि कहीं से भी कोई आवाज निकली है तो लोकतंत्र की इस आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता है। आपसी समन्वय, बातचीत व संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान किया जाएगा। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। लोकतंत्र में संवाद अत्यन्त आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को लेकर भी एक समिति के गठन का हम प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हैं