Tag Archives: coroanvaccination

प्रधानमंत्री  मोदी ने ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक, एक मार्च को ली थी वैक्सीन की पहली खुराक

नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स में प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। इस दौरान पीएम प्रधानमंत्री ने सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवाने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने एक मार्च को कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी।

पीएम दोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाएं। कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराएं।

अब निजी कार्यालयों में भी स्थापित किया जा सकता है टीकाकरण केंद्र, पढ़िए क्या हैं नियम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। इसके तहत यदि किसी सरकारी या निजी दफ्तर में 100 से ज्यादा लोग 45 साल से अधिक उम्र के हैं तो वहां केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों एवं प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य टीकाकरण को बढ़ाने के लिए 11 अप्रैल से सरकारी एवं निजी दफ्तरों में केंद्रों स्थापना शुरू कर सकते हैं। पत्र के साथ इसके लिए एक विस्तृत नियमावली भी भेजी गई है।

साथ ही कहा है कि किसी सरकारी एवं निजी कार्यालय में तभी कोरोना वैक्सीन केंद्र बनाया जा सकता है जब वहां कम से कम 100 कार्मिक टीका लगाने के योग्य हों। यानी वह 45 साल से अधिक उम्र के हों और वहां कार्यरत हों। आमतौर पर 45-59  उम्र के लोगों को इसमें टीका लगेगा, लेकिन कई सेवाओं में 65 साल तक के लोग भी कार्यरत होते हैं।  इसलिए जो कर्मचारी वहां है, उसे टीका लगाया जा सकेगा।

सरकारी या निजी दफ्तरों में चलने वाले इन केंद्रों को नजदीकी अस्पताल के टीकाकरण केंद्र से संबद्ध कराया जाएगा। साथ ही वहीं से टीकाकर्मियों की टीम भी आएगी। बाकी सेवाएं भी इसी नजदीकी अस्पताल से प्रदान की जाएंगी। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि टीकाकरण के बाकी सभी नियम वही रहेंगे जो अभी अन्य केंद्रों पर लागू हैं।

कर्मचारियों के परिजनों या बाहर के किसी व्यक्ति को ऐसे केंद्रों पर टीका लगाने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी या शहरी निकायों के प्रमुख की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स ऐसे केंद्रों को मंजरी देगी। संबंधित कार्यालय को भी नोडल अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी जो पंजीकरण एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

किसी केंद्र को तभी मंजूरी दी जाएगी जब उस ऑफिस के 50 लोग पहले ही कोविन पर पंजीकरण करा सके हों। टीकाकरण टेंट या शामियाना में नहीं होगा इसके लिए पक्के छत वाला रूम होना चाहिए। टीकाकरण के लिए तीन रूम भी होना चाहिए।

 

टीकाकरण में आई और तेजी, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू   

नई दिल्ली।  देश में बीते कुछ दिनों से बढ़ते कोरोना के मामलो का सिलसिला आज भी जारी है। बीते 24 घंटो में 72 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये गये, सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों से देखने को मिल रहे है लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना वैक्सीनेशन के अगले चरण की आज से शुरूआत हो गई है जिसके तहत 45 साल से ऊपर के लोगों को आज से देशभर में कोरोना का टीका लगने लगा है। टीकाकरण केंद्रों पर बडी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आज टीका लगवाया।

बृहस्पतिवार से देश में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगने की शुरूआत हो गई। कोरोना को मात देने में यह टीका सबसे कारगार हथियार है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कोरोना के टीके को उन तक पहुंचाने का है। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के महीने में सभी सार्वजनिक और निजी वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रत्येक दिन टीके दिए जाएंगे। इसमें सरकारी की तरफ से घोषित छुट्टियों को भी शामिल किया गया है।

45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान के शुरु होने पर देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बारी का इंतजार करने के बाद टीके की पहली खुराक ली।

बृहस्पतिवार को देश की जानी-मानी हस्तियों ने भी टीके की पहली खुराक ली। इसमें प्रमुख रुप से रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे। देश के गणमान्य लोगों ने देशवासियों से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।

बात करें देश में कोरोना के मामलों की स्थिति की तो आठ राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात और मध्य  प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन 8 राज्यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए। एक दिन के भीतर 72,330 नए मामले दर्ज किए गए।
महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या। सबसे अधिक 39,544 हैं। इसके बाद छत्तीनसगढ़ 4,563 और कर्नाटक में 4,225 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन के भीतर कोरोना के 40,382 मामले ठीक हुए हैं। वहीं कोविड से 459 लोगों की मृत्यु  हुई है।

 

कल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, पढ़िए पूरी खबर  

नई दिल्ली। 16 जनवरी से देशभर में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अब नए पड़ाव पर पहुंच गया है। एक अप्रैल यानी कल से 45  साल से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण शुरू होगा। मतलब अब 45 साल से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले ये सीमा 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों और 45 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों तक ही थी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद टीकाकरण केंद्रों पर वॉक इन रेजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है।

कोरोना को मात देने में राज्य सरकारे केंद्र के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की कोशिश में जुटी हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को जब नया वित्त वर्ष शुरु होगा तब देश में 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरु होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में टीके की कोई कमी नहीं है और केंद्र राज्यों को आपूर्ति जारी रखेगा। उन्होंने राज्यों से टीके की बर्बादी को 1 प्रतिशत पर लाने का जोर  दिया। तमाम राज्यों के सेंटर्स पर इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। तीसरे चरण में बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा सके इसके लिए राज्यों ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

जानिए, भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन के कितने करोड़ से डोज दिए गए ?

नई दिल्ली।  देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 9,01,887 सत्रों के माध्‍यम से 5.5 करोड़ से अधिक (5,55,04,440) वैक्सीन दी गई है। इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 85,99,981 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 33,98,570 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं। 55,99,772 लाभार्थी (पहली डोज) वे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,47,67,172 से अधिक लाभार्थी हैं।

देश में अब तक हुए कुल कोरोना टीकाकरण में 8 राज्‍यों का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 69वें दिन 25 मार्च, 2021, 23 लाख (23,58,731) से अधिक वैक्सीन डोज दिए गए। इनमें से 40,595 सत्रों के जरिए 21,54,934 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज दी गई और 2,03,797 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई।

पिछले 24 घंटों में हुए टीकाकरण में 10 राज्‍यों का योगदान लगभग 70 प्रतिशत है। पांच राज्‍यों, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढोतरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए।

10 राज्‍यों  में कोरोना के मामलों में बढोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढोतरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 73.64 प्रतिशत है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 1,12,64,637 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 32,987 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 257 लोगों की मौत हुईं है।

कोरोना से होने वाली नई मौतों में 6 राज्‍यों का योगदान 78.6 प्रतिशत है। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 111 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और पंजाब में यह आंकड़ा 43 है। चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्‍थान, जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), झारखंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

 

 

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग जारी,  अब तक 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा दी गई वैक्सीन की खुराक

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में टीके का अहम योगदान है। यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगे इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की एजेंसियां व्यापक रुप से जुटी हुई हैं। लोगों को यह आसानी से हासिल हो सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स में हेल्प डेस्क लगाया है। जो लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 5.31 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 68वें दिन 23 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई।

लोगों को अब कोरोना टीके की दूसरी खुराक के लिए कोविन पर समय नहीं लेना होगा बल्कि यह अपने आप ही हो जाएगा।

वहीं, अगर कोरोना के मामलों की बात करें तो छह राज्यों-महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन के भीतर नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या अभी भी सबसे अधिक 31,855 है। नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है। पंजाब के लुधियाना में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

 

भारत में अब तक 5 करोड़ के ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। देश में लोगों को दिए गए कोरोना वैक्सीन डोज की कुल संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है।

बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में बुधवार सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 8,23,046 सत्रों द्वारा 5,08,41,286 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इनमें 79,17,521 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज), 50,20,695 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज), 83,62,065 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) और 30,88,639 एफएलडब्ल्यू (दूसरा डोज), 47,01,894 लाभार्थी जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं (पहला डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,17,50,472 लाभार्थी (पहला डोज) शामिल हैं।

बता दें कि पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक मामलों में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है और नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 77.44 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,262 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कोरोना के नए मामलों में 6 राज्यों का समग्र योगदान 81.65 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 28,699 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

आठ राज्यों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत (4.11 प्रतिशत) से काफी अधिक है और महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 20.53 प्रतिशत के साथ सबसे शीर्ष स्थान पर है।

भारत का कुल सक्रिय कोरोना केस भार आज बढकर 3,68,457 हो गया है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 3.14 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय केस भार में 23,080  नए मामले जुड़े हैं।

भारत में अब तक कोरोना से कुल 1,12,05,160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और 275 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

 

 

बड़ी खबर : अब 28  दिन नहीं, दो महीने बाद लगाई जाएगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को एक अहम निर्देश भेजा है। अब मोदी सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के अनुसार अब 28 दिन नहीं, बल्कि 6-8 सप्ताह के बाद कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

केंद्र सरकार ने बताया कि NTAGI और वैक्सीनेशन एक्सपर्ट ग्रुप की रिसर्च के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसका अमल राज्य सरकारों को करना चाहिए। दावा किया गया है कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज़ 6 से 8 हफ्ते के बीच में दी जाती है, तो ये अधिक लाभदायक होगी।

केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार, कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज़ के बीच अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का अंतर होना चाहिए। फिलहाल मौजूदा समय में पहली और दूसरी डोज़ के बीच का अंतर 28 दिन का है।