Tag Archives: Delhi

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, दृश्यता कम होने के कारण कई फ्लाइट हुई रद्द

14 जनवरी से ही दिल्ली और पास के इलाकों में लगातार सुबह और रात के समय ठंड के साथ-साथ कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण गाड़ियों के साथ पैदल चल रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय दृश्यता बहुत खराब हो जाती है, जिसके केरण पैदल यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आज से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। Delhi weather: Capital to see similar cold day, dense fog conditions tom.

बता दें दिल्ली के द्वारका और धौला कुआं में कोहरा बहुत ज्यादा है और दृश्यता काफी कम । आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण गाड़ियां रेंग कर चलने को मजबूर है। इतना ही नही दृश्यता इतनी कम हे की लाइट जला कर भी चलने पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

इस बीच रेल और फ्लाइट पर भी कोहरे का बेहद असर पड़ रहा है, जिसके कारण कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है।दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम चार उड़ानों में देरी हो रही है,और कम से कम एक उड़ान रद्द है। 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 5:30 बजे 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, और अगले 24 घंटों में इसकी दर 0.2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है की 18 जनवरी तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

रोहिणी की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला समेत फायर फाइटर घायल

दिल्ली के रोहीणी इलाके में एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में एक महिला और अग्निशमन विभाग का फायर फाइटर घायल हो गया। हालांकि इस दौरान अन्य पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

घटना स्थल पर मौजूद दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर एक स्टोर में लगी थी, जहां एक गोदाम था। आगे अतुल गर्ग ने कहा कि जब अग्निशमन विभाग ने सुबह 5.35 बजे मदद के लिए फोन आने के बाद मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। जब वे यहां पहुंचे  तो उन्हें छह लोग जलती हुई इमारत की छत पर फंसे मिले।

इतना ही नहीं गर्ग ने कहा -“हमने उन्हें बचाया, लेकिन इस दौरान एक महिला के हाथ और पैर में मामूली चोट पहुंची जिसके बाद महिला को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन में, फायर फाइटर सुनील ने भी अपने पैर में चोटों का सामना किया”। बता दें, इमारत में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान, दिल्ली में 18 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की क्लास

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने कक्षा 10 और 12 के स्‍टूडेंट्स के लिए स्‍कूल खोलने की परमिशन दे दी है। बुधवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट स्‍कूल केवल कक्षा 10 और 12 के स्‍टूडेंट्स को  18 जनवरी  से बुला सकते हैं। हालांकि इसके लिए पेरेंट्स की परमिशन लेना अनिवार्य होगा।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए 16 मार्च 2020 में केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। देश में अब जब कोरोना के नए मामलों में राहत दिखने लगी है तो सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इससे पहले सभी क्लास ऑनलाइन चल रही थीं।

धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार

दिल्ली में एक लड़की ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले धर्म बदलकर उसने सोहेल से शादी की थी, लेकिन अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सोहेल से मुलाकात 3 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई ती। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने सोहेल के साथ शादी की। शादी के बाद सोहेल के अब्बा ने भी उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती है।

आजतक की खबर के अनुसार, रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

किसानों की बढ़ती संख्या से परेशान प्रशासन, गाजीपुर बॉर्डर पर बनाए गए ब्लॉक

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है। दिन प्रतिदिन किसानों की संख्या सीमाओं पर बढ़ती जा रही है। इस कड़ाके की ठंड में भी किसान सीमाओं पर डटे हुए हैं, और वहीं अपना खाना और रहना कर रहे है। देश की राजधानी दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी भीड़ जमा है। जमा हो रही भीड़ के चलते बॉर्डर को ब्लॉक में बांट दिया गया है, और जल्द टेंट नंबर भी दे दिए जाएंगे।

किसानों को टेंट नंबर देने के पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि सारी चीजें व्यवस्थित रहे और आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं टेंट नंबर मिलने से यदि कोई किसानों से मिलने आता है, तो टेंट नंबर के जरिए लोग सीधा उनके पास पहुंच जाएंगे। पता ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।

किसानों से बातचीत के दौरान किसानों ने कहा की चाहे कुछ हो जाए जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक हम यहीं धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इतना ही नहीं बता दें, अगर किसान अपनी मांगों पर अड़े है तो सरकार भी पीछे है। सरकार कानूनों को रद्द करने के लिए सहमत नहीं हो रही है। सरकार और किसानों के बीच सुप्रीम कोर्ट भी हस्तक्षेप कर चुका है, मगर मुद्दा अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो किसोन आंदोलन के लंबे खिचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, किसानों के समर्थन में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड से लगातार लोग आ रहे हैं। किसान नेता राजेंद्र सिंह के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर हाल ही में आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनमें महिलाओं के लिए अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। सभी ब्लॉक में बिस्तर, शौचालय, आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।

देश के 9 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सामने आए मामले

नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद देश के नौ राज्यों में अब तक बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले देश में केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली के पशुपालन विभाग के अनुसार दिल्ली में बर्ड फ्लू से हुई पक्षियों की मौत में अभी तक आए 8 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में तीन जगहों- मयूर विहार, द्वारका और संजय झील से मृत पाए गए पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों जगह के नमूने भोपाल भेजे गए थे। जालंधर भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। संजय झील को अलर्ट जोन घोषित किया जा चुका है। वहां अब तक 27 बतखों की मौत हो चुकी है। तीनों डीडीए के पार्क हैं और उन्हें सील कर दिया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुंबा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई, जिसके बाद इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें सामने आया कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही राज्य के मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है और साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिलों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट कर दिया है और अधिकारियों को स्थिति  की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

कोरोना काल के बाद कुछ ऐसा होगा 26 जनवरी का प्रोग्राम , जाने कितनी संख्या में लोग होंगे इकट्ठा?

देश अभी कोरोना जैसी भयानक महामारी से निकल रहा है । महामारी के कारण लोगों ने लगभग सभी त्यौहार घर बैठ के ही मनाए थे। अब 26 जनवरी पर हम इस बिमारी को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने की आशा ले कर हर साल की तरह इस साल भी गणतन्त्र दिवस समारोह मनाएंगे। मगर कोरोना सावधानियों को बरतते हुए।

बता दें की इस साल परेड समारोह देखने के लिए केवल चार हजार लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। कोरोना के साथ किसान आंदोलन के चलते यह निर्णय लिया गया है। इतना ही नही लोगों को दिल्ली की सीमाओं पर ही पास और अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। किसान आंदोलन के चलते कही कोई दंगा न हो जाए इसके मद्देनजर पहचान पत्र दिखाना जरुरी किया गया है। दिल्ली का सीमाओं पर 26 जनवरी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

परेड देखने वालों के साथ परेड में शामिल होने वाले लोगों की भी संख्या निर्धारित की गई है । कहा गया है की परेड में 25 हजार लोग ही शामिल हो सकते है, और केवल तीन हजार पास  गृह मंत्रालय को दिए जाएंगे। बाकी पास रक्षा मंत्रालय नेता व वीआईपी लोगों को दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस परेड : राजपथ पर दिखेगी अयोध्या की झलक

नई दिल्ली। राजपथ पर इस बार होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में अयोध्या के भव्य दीपोत्सव और राम मंदिर पर झांकियां प्रस्तुत की  जाएंगी। ऐसे में अयोध्या के भाजपा सांसद और राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी समेत साधु-संत इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की खूब सराहान सराहना कर रहे हैं।

यूपी की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है। झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही साथ शबरी के झूठे बेर, निषादराज को राम का गले लगाना, केवट को आशीर्वाद समेत अन्य दृश्यों को झांकी में दिखाया जाएगा।

देश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, लगभग 200 कौवों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस के साथ बर्ड फ्लू का खतरा भी अपनी चरम सीमा पर है। दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में हालात बेहद खराब हो गए है। अभी लोग कोरोना वायरस महामारी से उभरे नहीं थे की एक और नई बिमारी ने देश को अपने कब्जे में कर लिया। पिछले कुछ दिनों से बर्ड फ्लू के कई सारे मामले सामने आए है।

आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार पार्क में लगभग 200 की संख्या में कौवों की जान चली गई। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। मृतक कौवों के सैंपल को इकट्ठा कर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

 

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ऑफिस से जानकारी मिली थी कि  पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए हैं। इकट्ठा किए गए सैंपलों को पालम में एक प्रयोगशाला में 9 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल और जालंधर की एक प्रयोगशाला में  निरीक्षण के लिए भेजा गया है।