Tag Archives: Happy Republic Day

लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ एक और आरोपित लगा है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हिंसा में शामिल रहा है। वह लाल किले के गुंबद पर चढ़ा भी था।

मिली जानकारी के मुताबिक जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी दिल्ली के स्वरुप नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस की तरफ से जारी एक तस्वीर में दिख रहा है कि जसप्रीत सिंह लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपितों में शामिल मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के पीछे गुंबद पर खड़ा दिखाई दे रहा है। मनिंदर सिंह उर्फ मोनी लाल किले पर तलवार लहराया था। पुलिस का कहना है कि जसप्रीत सिंह उपद्रव के दौरान गलत इशारे करते भी दिखाई दिया था।

फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के दौरान और कितने लोग शामिल थे जो जसप्रीत के जानकार हैं। बता दें कि इस मामले में दीप सिद्धू और मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने 26 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। आरोप है कि पुलिस के बताए मार्गों पर न जाकर कुछ लोग दिल्ली में घुस गए और कई इलाकों में जमकर तोड़फोड़ और हिंसा की। इस दौरान 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए। उपद्रव के दौरान कई लोग बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लाल किले तक पहुंच गए और लाल किले पर चढ़कर एक धार्मिक झंडा भी फहराया गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया था।

Republic Day Special: गणतंत्र का सबसे अहम भाग ‘संविधान’

26 जनवरी भारतीय इतिहास की वो स्वर्णिम तिथि है, जब समूचे देश को एक सूत्र में बांधने वाली किताबा, यानी भारतीय संविधान को लागू किया गया था। कैसे बना था संविधान और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी?

जानिए संविधान से जुड़ी हर सुनी-अनसुनी कहानी और सच, पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ आर्या न्यूज पर

https://youtu.be/SA6m1k6dplg

72वें गणतंत्र के जश्न में डूबा देश, राजपथ पर हुआ भारत की संस्कृति और रक्षा ताकतों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। आज 72वां गणतंत्र दिवस है। पूरा देश गणतंत्र के जश्न में डूबा है। दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान की धुन के बीच 21 तोपों की सलामी लेकर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

बता दें कि आजादी के बाद भारत में 26 जनवरी 1950 को सविधान लागू हुआ था। संविधान की स्थापना दिवस के रूप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हर साल बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कई बदलाव किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक विजय चौक पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखने को मिला। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड देखा।

राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है।

राजपथ पर भारत की संस्कृति के रंगों और रक्षा क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन किया गया। अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, लड़ाकू विमानों व जहाजों और भारतीय सैनिकों के दस्तों ने किसी भी चुनौती से निपटने की देश की ताकत का अहसास कराया। सबसे अंत में रोमांच से भर देने वाले युद्धक विमानों को राजपथ के उपर से हैरतअंगेज कारनामों के साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।

कैंपिरगाज : झण्डा रोहण के बाद बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

गोरखपुर। कैंपिरगाज विकास खंड के गांव राखुखोर के पंचाय़त भवन में ग्राम प्रधान पति राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। झण्डा रोहण के बाद प्रधान पति राजेश पाण्डेय ने गांव के बुजुर्गों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को अंग वस्त्र , रामचरितमानस और छड़ी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने गांव के बड़े बुजुर्गों और गरीबों के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहता हूं। इनके सम्मान के लिए मैं हर लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहे प्रधान रहूं या ना रहूं लेकिन मैं अपने गांव के और अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 16 से भावी जिला पंचायत सदस्य मुकुट मिश्रा रहे। मुकुट मिश्री ने कहा कि मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहता हूं और अगर मुझे इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो मैं इसके विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह ने किया।

कार्यक्रम में गांव के  सभी बुजुर्ग , रामजी पाण्डेय रेलवे के सभी सेवानिवृत्त रिटायर्ड कर्मी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सचिन यादव

गणतंत्र दिवस की अनसुनी दास्तां, सुनकर आप भी हो जायेंगे हैरान!

भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, लेकिन गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी के ही दिन क्यों मनाते हैं? आज ही के दिन क्यों लागू किया गया था संविधान? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस कार्यक्रम में दिए गए हैं। तो पूरा कार्यक्रम जरुर देखें और पसंद आए तो दूसरों को भी शेयर करें।

https://youtu.be/mB3jMGm_sn0