Tag Archives: HARYANA

सपना चौधरी पर लगा 6 करोड़ रुपये ठगने का आरोप,जानें- पूरा मामला

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर सिंगर-डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है।

यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। वहीं, इस FIR के बाद देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ितों का कहना है कि डांस प्रोग्राम करने के लिए सपना ने लाखों रुपये लिए, लेकिन उन्होंने आयोजन में शिरकत नहीं की। कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये लिए, लेकिन डांस प्रोग्राम नहीं किया। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं।

बता दें कि इससे पहले 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे, क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ, जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया।

भिवानी में कल पहुंचेंगे टिकैत-चढ़ूनी,इस बार न टूटे मंच इसलिए बनाया जा रहा पक्का

हरियाणा। जींद में महापंचायत के दौरान हुई मंच टूटने की घटना के बाद किसान संगठनों ने सबक लिया है। रविवार काे सुबह 11 बजे होने वोली कितलाना टोल पर किसान महापंचायत में इस बार पक्का मंच बनाया जा रहा है। मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ईंट और मिट्टी के मंच पर अनेक लोग बैठ सकेंगे।

इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, यूनियन प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी सहित अनेक बढ़े किसान नेता पहुंचेंगे। इसमें आसपास के अनेक गांव के किसान भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर धरना स्थल के पास के ग्राउंड को साफ किया गया है।

किसानों का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को किसानों ने टोल पर जाम लगाया है तो रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया है। टोल पर होने वाली इस महापंचायत में टिकैत और चढूनी के पहुंचने आंदोलन के और इस क्षेत्र में और तेज होने की उम्मीद है। पहले ही जिले के किसान नेता तेजी से आंदोलन भाग लेते हुए दस से ज्यादा जगह पर धरना दिए हुए हैं।

किसानों को लगातार प्रशासन भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रविवार को होने वाली किसान महापंचायत के बाद आंदोलन के तेज होने की उम्मीद है।

हरियाणा : 24 IAS आधिकारियों का तबादला

हरियाणा। हरियाणा में आज यानी बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 24 आईएएस आधिकारियों का तबादला कर दिया है।

आठ अतिरिक्त मुख्य सचिव और चार प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों का  भी तबादला कर दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डीजी को भी बदला गया है। अमित अग्रवाल विभाग के नए डीजी होंगे।

 

जींद में बुलाई गई थी महापंचायत, राकेश टिकैत के पहुंचते ही धड़ाम से गिरा मंच… वीडियो वायरल

 

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 70 दिनों से जारी है। इस बीच हरियाणा के जींद में आयोजित किसान ‘महापंचायत’ के दौरान मंच टूट गया। मंच टूटने की घटना जब हुई उस वक्त मंच पर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के नेता राकेश टिकैत और अन्य मौजूद थे।

जींद के कंडेला गांव में महापंचायत आयोजित हुई।इसमें कई खाप नेताओं ने भाग लिया। इसका आयोजन टेकराम कंडेला की अगुवाई में सर्व जातीय कंडेला खाप ने किया था।टिकैत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राकेश टिकैत ने किसानों का समर्थन जुटाने के लिए जींद में महापंचायत में भाग लिया।

किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इसमें करीब 400 जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद गाजीपुर में चल रहे आंदोलन के खत्म होने की आशंका मंडराने लगी थी। हालांकि टिकैत की भावुक अपील ने किसान आंदोलन में नई जान फूंक दी।

खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा के 14 जिलों में 1 फरवरी शाम 5 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट  

हरियाणा की खट्टर सरकार ने रविवार को 14 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने की समय सीमा बढ़ाकर 1 फरवरी शाम 5 बजे तक कर दी है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले 17 जिलों में इंटरनेट सेवा पर सरकार ने रोक लगाई थी।

राज्य के जिन जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है उनमे अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं।

 

हरियाणा से देश की पहली एयर टैक्सी सर्विस की हुई शुरुआत

हरियाणा राज्य के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की पहली एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत हिसार एयरपोर्ट से हो गई है। मात्र 45 मिनट में यात्री चंडीगढ़ से हिसार पहुंच पाएंगे। बता दें, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर ने खुद हिसार एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सर्विस का उद्घाटन किया। अब जल्द हिसार से देहरादून के लिए भी एयर टैक्सी सर्विस  शुरु की जाएगी।

बर्ड फ्लूः राजस्थान, एमपी के बाद दिल्ली में भी अलर्ट जारी, इन 11 जिलों में बनाई गई रैपिड रिस्पॉन्स टीम

देश अभी तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से ऊभर कर निकल भी नहीं पाया है कि एक और बीमारी ने अपना बसेरा बनाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश और हरियाणा के बाद अब दिल्ली सरकार भी अलर्ट हो गई है। दरअसल, ये बीमारी बर्ड फ्लू है, जिसके लक्षण पड़ोसी राज्यों में सामने आने के बाद दिल्ली में एनिमल हसबेंडरी विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस फॉलो करने के अलावा डॉक्टर्स की टीम रेगुलर सर्विलांस कर रही है।

पूरा मामला जानने के लिए नीचे विडियों लिंक पर क्लिक करेंः 

https://youtu.be/hiol7vbluNg

हरियाणा में एचटेट परीक्षा आज से शुरू, केंद्रों पर होगी कड़ी सुरक्षा

कोरोना महामारी के कारण पिछले 10 महीनों से लोगों की जिंदगियां घरों में कैद हो गई थी। देश की युवा पीढ़ी को काफी नुकसान सहना पड़ा था। सरकारी नौकरी की परीक्षाएं रद्द होने की वजह से तैयारी कर रहे युवा निराश थे, मगर अब हालात पहले से बेहतर है, जिसकों देखते हुए सरकार द्वारा रद्द हुई परीक्षाओं को फिर से शुरू करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस साल की शुरुआत में ही कई नई सरकारी नौकरियों के आवेदन पत्र निकाले जाएंगे ।

बता दें दो और तीन जनवरी से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट की परीक्षा आयोजीत की   जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी तरह की नकल और बाहरी हस्तक्षेप न हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारी परीक्षा को कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित करवाने की तैयारी में जुटे है।

आज होने वाली एचटेट परीक्षा के केंद्रों पर 31 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सभी कोरोना की सावधानियों को पालन करने का खयाल रखा जाएगा, साथ ही प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी भी होगी। परीक्षा के लिए राज्य में 355 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 261299 परीक्षार्थी परीक्षा देंने पहुंचेंगे। गुरुवार से ही सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।