Tag Archives: international news

नेपाल में विमान हादसा, 42 की मौत, 72 लोगों को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक

काठमांडू: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे से चंद सेकेंड्स पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान क्रैश होने से पहले टेढ़ा होकर लहराता दिख रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नेपाल के एक विमान में हुआ बड़ा हादसा। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। सरकार ने मौतों का आंकड़ा 29 बताया है। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

“कड़ी चुनौती” है चीन… विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा… पाक पर भी कसा तंज… पढ़िए पूरी ख़बर

INTERNATIONAL DESK: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को चीन के साथ समस्या को एक कड़ी चुनौती बताया और पाकिस्तान को भी खरी-खोटीसुनाई। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद से सीमा पार आतंकवाद की समस्या अभी भी जारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साइप्रस के बाद रविवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। इसका अधिकांश हिस्सा चीन के साथ देश की उत्तरी सीमा पर सामने आने वाली तीव्र चुनौतियों के आसपास केंद्रित है। पाकिस्तान के साथ सीमा पार से आतंकवाद की समस्या भी बनी हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों में काफी सुधार किया है और उसके साथ जमीनी सीमा का समझौता किया है। यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे सफल कूटनीति मजबूत संबंधों में सीधे तौर पर योगदान देती है। बांग्लादेश के साथ संबंधों के बारे में वियना में जयशंकर ने कहा, “अगर कोई एक सीमा और एक क्षेत्र है, जिसमें पिछले एक दशक में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिक तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भिड़ गए। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में एलएसी को पार करने और यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की। झड़प के बाद संसद के दोनों सदनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि चीन को भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। गलवान की घटना एक और घटना थी, जिसने भारत-चीन के संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया था।

DP बदलने पर गायब हो जाएगा ब्लू टिक…Twitter में आज से होने जा रहे है बदलाव

Twitter:  ट्विटर एक बार फिर अपनी ‘ब्लू चेकमार्क’ सर्विस शुरू करने जा रहा है। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स को सोमवार (12 दिसंबर) से ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीदने देगी ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें।

ट्विटर में यह बदलाव भी
यूजर्स को अब कंटेंट एडिट के अलावा कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। ट्विटर पोस्ट किए जाने वाले शब्दों की अधिकतम संख्या को 280 से बढ़ाकर 4,000 की जा सकती है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने रविवार को यह जानकारी दी। दरअसल एक यूजर ने मस्क से सवाल किया कि क्या ट्विटर पर पोस्ट किए जाने वाले शब्दों की संख्या 4000 होने जा रही है, इसके जवाब में मस्क ने जवाब में ‘हां’ कहा। मस्क ने 6 नवंबर को कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर जल्द ही यूजर्स को लंबा पोस्ट करने की अनुमति देगा। इस समय ट्विटर पर अधिकतम 280 शब्द प्रति पोस्ट करने की अनुमति है। इसलिए उन्हें अब लंबे पोस्ट के साथ तस्वीरों को अटैच करने की अनुमति दे दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ब्लू टिक पर इतना चार्ज
ट्विटर ने बताया कि वेब सब्सक्रिपशन शुल्क $8 प्रति महीना होगा, जबकि Apple IOS यूजर्स के लिए ये सर्विस महंगी रहेगी। Apple IOS पर फीस $11 प्रति माह रखी गई है। ब्लू टिक सब्सक्रिपशन पर ट्विटर यूजर्स को ट्वीट को एडिट करने की सुविधा, हाई क्वालिटी वाले वीडियो अपलोड और रीडर मोड शामिल हैं। ट्विटर ने कहा, ‘हम व्यवसायों के लिए उस आधिकारिक’ लेबल को गोल्ड चेकमार्क के साथ बदलना शुरू कर देंगे और बाद में सरकार और बहुपक्षीय खातों के लिए एक ग्रे चेकमार्क शुरू करेंगे।’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

DP या नाम बदलने पर हट जाएगा ब्लू टिक
ट्विटर ने कहा, ‘सदस्य अपने हैंडल, प्रदर्शित नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो को बदलने में सक्षम होंगे लेकिन यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे ब्लू चेकमार्क को अस्थायी रूप से तब तक खो देंगे, जब तक कि उनके खाते की दोबारा समीक्षा नहीं हो जाती।’ बता दें कि एलन मस्क ने अक्तूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। तब से उन्होंने इसमें कई बदलाव किए हैं।

कनाडा ने भारतीयों को दिया बड़े तोहफे…जानिए आप भी

DESK:  कनाडा ने अप्रवासियों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है, जिसका सबसे अधिक फायदा भारतीयों खासकर पंजाबियों को मिलेगा। कनाडा ने अप्रवासियों की वीजा संख्या में एक बड़ी वृद्धि की घोषणा की है, जिसमें 2025 तक एक वर्ष में 500,000 लोगों को देश में लाने का लक्ष्य है । आप्रवासन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को बताया कि नई योजना परिवार के सदस्यों और शरणार्थियों के साथ-साथ आवश्यक कार्य कौशल और अनुभव के साथ अधिक स्थायी निवासियों को स्वीकार करने पर जोर देती है। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी ने भी सरकार की इस योजना का स्वागत किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को नए लक्ष्यों का खुलासा करते हुए कहा कि कनाडा की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि कनाडा के उद्योग एक बड़ी श्रम कमी का सामना कर रहे हैं। देश भर में करीब दस लाख नौकरियां खाली हैं। नई योजना में उन अप्रवासियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिन्हें अगले तीन वर्षों में अपने कार्य कौशल या अनुभव के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, और शरणार्थियों की संख्या में कमी आएगी।नई योजना सांख्यिकी कनाडा द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि देश में रिकॉर्ड 23 प्रतिशत लोग अप्रवासी या स्थायी निवासी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फ्रेजर ने कहा “कोई गलती मत करो”, यह कनाडा में आर्थिक प्रवास का बड़ा अवसर है। नई योजना में 2023 में देश के बाहर से आने वाले 465,000 लोगों के साथ नए लोगों के आगमन में भारी वृद्धि की परिकल्पना की गई है, जो 2025 में बढ़कर 500,000 हो जाएगी। आप्रवासन विभाग का कहना है कि पिछले साल 405,000 स्थायी निवासियों का स्वागत किया गया था। उनमें से अधिकांश नवागंतुक कामगार आप्रवासियों के रूप में जाने जाते हैं।

यूक्रेन में ईरानी ड्रोन खूब मचा रहे तबाही, लगातार चौथे दिन रूस का कीव पर हमला जारी

DESK: रूस ने यूक्रेन में अपने हमले को और तेज कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी की में गुरुवार तड़के ईरान में बने कामिकेज़ ड्रोन से हमला किया गया था। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी के आसपास के इलाके में ये हमले किए गए। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस हमले में किसी की जान गई है या नहीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार के बड़े हमलों के दौरान राजधानी कीव में कम से कम चार बार हमला किया गया। इन हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हो गए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पश्चिमी देश के नेताओं ने इस सप्ताह यूक्रेन को और हथियार भेजने का संकल्प लिया। इसमें वायु रक्षा प्रणाली और हथियार शामिल हैं। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि वह उन्नत नासाम एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम के लिए मिसाइल प्रदान करेगा, जिसे पेंटागन आने वाले हफ्तों में यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। यूके के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि “ये हथियार यूक्रेन को हमलों से अपने आसमान की रक्षा करने में मदद करेंगे और यूएस नासाएमएस के साथ-साथ अपनी समग्र मिसाइल रक्षा को मजबूत करेंगे।”

पाकिस्तान में नहीं थम रहे हिन्दुओं पर जुल्म, 15 दिनों के अंदर चौथी लड़की का अपहरण…

DESK: पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर का है। लड़की के मां-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। पाकिस्तान में 15 दिनों के भीतर इस तरह की यह चौथी घटना है। बताया जा रहा है कि लड़की का अपहरण तब किया गया जब घर लौट रही थी। इससे पहले पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय की तीन लड़कियों का अपहरण करने और जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का मामला सामने आया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पाकिस्तान के मीरपुरखास कस्बे में ही एक हिन्दू शख्स ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण किया गया। कुछ समय बाद उसे पता लगा कि उसका धर्म परिवर्तित कर दिया गया है और एक मुस्लिम युवक से उसकी शादी कर दी गई है।

पुलिस पर भेदभाव का आरोप
इस मामले में पुलिस पर भी भेदभाव करने के संगीन आरोप लग चुके हैं। हिन्दू शादीशुदा महिला की मुस्लिम युवक से शादी प्रकरण पर पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया था कि उक्त महिला ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया और अहमद नाम के शख्स के साथ शादी की थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले साल अक्टूबर में, पाकिस्तान में एक संसदीय समिति ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक विधेयक को खारिज कर दिया था। मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने कहा था कि जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यहां तक ​​दावा किया था कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून देश में शांति भंग कर सकता है और अल्पसंख्यकों को और अधिक कमजोर बना सकता है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की फैक्टबुक के अनुसार, 2020 के आंकड़ों के अनुसार, हिंदू, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यकों का पाकिस्तान की आबादी में सिर्फ 3.5 प्रतिशत हिस्सा शेष है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकलने की सलाह…कहा सेफ नहीं यूक्रेन

DESK:  यूक्रेन पर रूस ने कई मिसाइलें दागी हैं। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें अमेरिकियों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ देने के लिए कहा गया है। कीव में अमेरिकी दूतावास ने वहां रहने वाले अपने नागरिकों को ई-मेल जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वह सभी सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं और सुरक्षित मौका देखकर यूक्रेन छोड़ दें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमेरिकन एंबेसी द्वारा जारी ई-मेल में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। इसमें कीव और अन्य जगहों पर आम लोगों के ठिकानों के साथ-साथ सरकारी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। आगे लिखा है कि रूस के लगातार हमलों के चलते आम लोग और उनके घर-बार के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसलिए अमेरिकी दूतावास सभी अमेरिकी नागरिकों से आग्रह करता है कि वह निजी वाहनों के जरिए यूक्रेन से निकलने को तरजीह दें। साथ ही हवाई मार्ग से यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों में मिसाइल हमले हुए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार रोस्तिस्लाव स्मिरनोव ने बताया कि कीव में हुए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों से मजबूती से डटे रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी से हमारा नामो-निशान मिटाने की कोशिश कर रहा है। कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी ऑफिसेज हैं।

‘अंतिम शुद्धिकरण’ में जुटे शी जिनपिंग, कांग्रेस अधिवेशन से पहले क्या है टारगेट!

DESK:  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले पार्टी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कांग्रेस अधिवेशन से पहले ‘अंतिम शुद्धिकरण’ में जुटे हैं। जानकारों का मानना है कि सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत करने और शक्ति प्रदर्शन के लिए शी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में तेजी लाई है। आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल की शुरुआत से अभी तक करीब 1100 अधिकारी भ्रष्टाचार के मकड़जाल में गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें कई हाई प्रोफाइल नेता भी हैं जो अब जिंदगी भर जेल में ही रहेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीन में पार्टी अनुशासनात्मक निकाय के आंकड़ों के अनुसार, एक दशक पहले सत्ता संभालने वाले शी जिनपिंग अपने कार्यकाल में 1.5 मिलियन से अधिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में दंडित कर चुके हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एंटी करप्शन सूची में चीन की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह अभियान एक राजनीतिक उपकरण है, जिसमें शी अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए इसका इस्तेमाल करते आए हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उधर, पार्टी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 1,100 अधिकारी इसी आरोप में जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। इनमें पूर्व उप सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सुन लिजुन और पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ शामिल हैं, जो अब अपना शेष जीवन सलाखों के पीछे बिताएंगे। चीनी विश्वविद्यालय के एक राजनीतिक विश्लेषक विली लैम ने कहा, “भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के रूप में अंतिम दौर का शुद्धिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि पार्टी की आगामी बैठक में शी एक बार फिर अपना नियंत्रण जमा पाएंगे या नहीं।”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

1990 के दशक के बाद से शी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में कामयाब रहे हैं। लैम का मानना है, “कुछ विसंगतियों को छोड़ दिया जाए तो शी आगामी बैठक में एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन में कामयाब रहेंगे। शी शुरुआत से पार्टी के भीतर प्रमुख निर्णय लेने वाले निकायों की नियुक्तियों पर अपना काबू चाहते हैं।”

गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो रिहा होंगे; बाइडेन ने बदले कानून

DESK:  अमेरिका में गांजा रखने के हजारों दोषियों को माफी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फेडरल लॉ के तहत इस ड्रग को अपराधमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बाइडेन ने कहा, ‘यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। मारिजुआना को लेकर हमारे असफल नजरिए के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह गलत चीजों को सही करने का समय है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्वेत और अश्वेत सभी तरह के लोग गांजे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्वेतों की तुलना में ज्यादातर अश्वेतों को ही मारिजुआना का इस्तेमाल करने या रखने के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। इन पर मुकदमा चलाया जाता है और दोष साबित होने पर जेल में डाल दिए जाते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मारिजुआना से जुड़े मामले स्टेट ऑफेंस नहीं?
जो बाइडेन ने गांजा के साधारण कब्जे के अपराधों को क्षमा करने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने गवर्नर्स ने मारिजुआना से जुड़े मामलों को स्टेट ऑफेंस से अलग करने की मांग की, ताकि सुधार करने के मौके मिलें। बाइडेन ने कहा कि गांजा संघीय कानून के तहत कैसे आता है, इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल, मारिजुआना सबसे खतरनाक पदार्थों की कैटेगरी में शामिल है जिसके तहत हेरोइन और lSD भी आते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इन लोगों को होगा सीधा फायदा
राष्ट्रपति के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा, जिनके नाम गांजा रखने के आरोप में क्रिमिनल रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इन लोगों ने रोजगार, घर या शिक्षा से जुड़े कई मौके गंवा दिए। बाइडेन के इस फैसले में नॉन-सिटिजन शामिल नहीं हैं, जिनके पास गिरफ्तारी के समय यूएस में रहने का कानूनी अधिकार नहीं था।

US में भारतीय मूल के परिवार से क्रूरता, 8 महीने के बच्चे समेत 4 का कत्ल…बंधे थे हाथ

DESK:  अमेरिका के कैलिफॉर्निया में किडनैपिंग का शिकार हुए भारतीय मूल के परिवार के लोगों के शव पाए गए हैं। मरने वालों में 8 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। इन लोगों को मर्स्ड काउंटी से किडनैपप कर लिया गया था और उनकी तलाश की जा रही है। कैलिफॉर्निया प्रशासन ने भारतीय मूल के परिवार के लोगों की मौत की पुष्टि की है। सोमवार को यह परिवार लापता हो गया था और तब से ही उनकी तलाश की जा रही थी। इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि शुरुआती दौर में किडनैपिंग का लग रहा यह केस अब बड़ा मोड़ ले चुका है। जघन्य हत्याकांड के चलते सनसनी फैल गई है और भारतीय मूल के लोगों में डर का माहौल है।मर्स्ड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि यह घटना बेहद जघन्य और डराने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उसे सर्विलांस वीडियो में देखा गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स परिवार को जबरदस्ती ट्रक में धकेल रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

8 महीने का बच्चा और उसकी मां जसलीन कौर, पिता जसदीप सिंह और अंकल अमनदीप सिंह सोमवार से ही लापता थे। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। लेकिन परिवार के सभी लोगों के शव ही पाए गए।

हिरासत में लिए गए शख्स पर 2005 में भी बंदूक के दम पर लूट करने और दूसरे लोगों को फंसाने का आरोप दर्ज है। इस केस में पुलिस का मानना है कि वह अकेला नहीं था और उसके साथ कुछ और भी लोग थे। पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें जसदीप और अमनदीप सिंह के हाथ बंधे हुए दिख रहे हैं। उन्हें हथियारों का डर दिखाकर ट्रक में चढ़ाया जा रहा है। इसके बाद बदमाश ट्रक को लेकर रवाना हो जाते हैं। इसके बाद वे बंदूकधारी बच्चे को लिए हुए जसलीन को भी किडनैप करके ले जाते हैं।