Tag Archives: RAPE CRIME

तीन दबंगों ने अकेली पाकर युवती से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में न तो अपराध थमने का नाम ले रहे हैं और न ही अपराधियों के हौसले। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है, जहां गांव के ही तीन दबंगों ने मिलकर एक अकेली महिला के साथ गैंगरेप जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता अपने पिता के साथ पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची और तहरीर में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है।

वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि ये पूरा मामला सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की घटन है।

पहले रेप कर प्रेगनेंट करना और फिर बच्चे के जन्म के बाद दूध निकालना… ये सबकुछ होता था इंटरनेट पर LIVE

नई दिल्ली। हैवानियत की दास्तां आपने कई सुनी और देखी होगी, लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं वह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक सच्ची हैवानियत की दास्तां है। दिल की झकझोर कर रख देने वाली ऐसी तस्वीर नाइजीरिया के आंबुजा से सामने आई हैं, जहां एक फैक्ट्री में 115 महिलाओं को रेस्क्यू कर के रखा हुआ था। इन महिलाओं के साथ रेप होता था, फिर प्रेगनेंसी के बाद इनके दूध को निकालकर उससे पनीर, मक्खन और ताजे दूध जैसे डेयरी उत्पाद करके बेचे जाते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू की गई इन महिलाओं की उम्र 16 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें से काफी ऐसी महिलाएं भी है जो अपने घरों से 3 साल पहले गुमशुदा हुई थीं। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने इनकी कुछ वीडियो बनाकर डार्क वेब प्लेटफॉर्म पर भी डाली है, जिसे बिटकॉइन के जरिए पेमेंट करने वाले देखते हैं।

खबर के मुताबिक, लड़कियों को अगवा करके लाया जाता था, जहां पर उनके साथ रेप कर उन्हें प्रेगनेंट किया जाता था। ये सब काम इंटरनेट पर लाइव आकर किया जाता था। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद इनसे दूध लिया जाता था और बाद में अधिकांश उत्पादो को पूरी प्रक्रिया के वीडियो के साथ देश से बाहर उपभोक्ताओं को भेजा जाता था।

रिपोर्ट में ये साफ बताया गया है कि कुछ लोग खुद लड़कियां चुनते थे कि उन्हें किस लड़की का दूध चाहिए। लड़की चुनने के बाद उस दिन उस लड़की के लिए अलग से खाना बनता था और उसे खिलाया जाता था। लड़की से कहा जाता था कि वह लड़की अपने मुंह से कस्टमर का नाम लेकर बोले कि ये दूध तुम्हारे लिए है।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय दे रहे हैं लोग

गौरतलब है कि इस भयावह प्रकरण के बारे में सोशल मीडिया पर लोग इसे एक तरकीब बता रहे हैं ताकि नाइजीरिया में क्रिप्टोकरेंसी बैन हो सके। तो वहीं कुछ लोग इसे सरकार का प्रोपगेंडा कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को ये सब एक बड़ा मजाक लग रहा है।

एक यूजर लिखता है, “मैं विश्वास नहीं कर पा रहूँ कि लोग ऐसी बकवास चीजों को फ्रंट पेज पर डालते हैं। कुछ वाकई में कहीं न कहीं बहुत गलत है।” यूजर्स का मानना है कि सिर्फ़ बिटकॉइन को बदनाम करने के लिए ऐसी कहानी रची जा रही है।

पति के सामने देवर ने भाभी का कई बार किया रेप,मुकदमा दर्ज

लखनऊ। रहीमाबाद इलाके में देवर ने अपनी भाभी का रेप कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि पति के सामने देवर ने कई बार रेप किया। पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मलिहाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

रहीमाबाद इलाके के एक गांव निवासी युवती की शादी 2019 में संडीला में हुई थी। युवती का आरोप है कि दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। युवती का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर ने उससे कई बार रेप किया।

यह बात युवती ने अपने सास-ससुर व नंद से बताई लेकिन सभी ने इस बात पर उसे बहुत डांटा और युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने पति राजू, देवर रमेश, सास शिल्पी, नंद विठोला, ससुर रामविलास, जेठानी रामबेटी , जेठ मुन्ना , संजना के खिलाफ मलिहाबाद कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इंसानियत की सारी हदे पार ,15 साल की लड़की का 17 लोगों ने 5 महीने तक किया रेप

कर्नाटक। चिक्कमंगलुरु जिले में मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। उसे इस दलदल में धकेलने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

पांच महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है।’

 

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ की नई परिभाषा- ‘कपड़े के ऊपर से स्तन दबाना यौन शोषण नहीं’

नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने यौन अपराध की एक बार फिर नई परिभाषा समझाई है। स्तन दबाने के मामले में ‘स्किन टू स्किन’ जजमेंट सुनाने के बाद अब बताया गया है कि यदि किसी नाबालिग के सामने कोई पैंट की जिप खोल दे, तो वो पॉक्सो एक्ट के तहत यौन शोषण की श्रेणी में नहीं आएगा।

जस्टिस पुष्पा गनेदीवाला की एकल पीठ ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा 5 साल की लड़की से यौन शोषण मामले में ये फैसला दिया है। इससे पहले आरोपित को निचली अदालत ने पॉक्सो की धारा 10 के तहत यौन शोषण में 5 साल के सश्रम कारावास और 25,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इस संबंध में लड़की की माँ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि आरोपित की पैंट की ज़िप खुली हुई थी, और उसकी बेटी के हाथ उसके हाथ में थे। माँ का दावा यह भी था कि उनकी बेटी ने बताया कि आरोपित उसे सोने के लिए बिस्तर पर आने को कह रहा था। इस मामले पर बॉम्बे अदालत ने सुनवाई करते हुए यौन शोषण की परिभाषा में ‘शारीरिक संपर्क’ शब्द की व्याख्या की। कहा गया कि इसका अर्थ है ‘प्रत्यक्ष शारीरिक संपर्क- यानी यौन प्रवेश के बिना स्किन-टू-स्किन कॉन्टेक्ट।’

अदालत ने यह भी पाया कि ये मामला IPC की धारा 354A (1) (i) के तहत आता है। इसलिए, पॉक्सो अधिनियम की धारा 8, 10 और 12 के तहत सजा को रद्द किया गया और आरोपित को आईपीसी की धारा 354A (1) (i) के तहत दोषी पाया गया, जिसमें अधिकतम 3 साल की कैद का प्रावधान है।

गौरतलब है कि हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक फैसला सुनाया था, जिसके मुताबिक़ सिर्फ ग्रोपिंग (groping, किसी की इच्‍छा के विरुद्ध कामुकता से स्‍पर्श करना) को यौन शोषण नहीं माना जा सकता। कोर्ट के मुताबिक इसके लिए शारीरिक संपर्क या ‘यौन शोषण के इरादे से किया गया शरीर से शरीर का स्पर्श’ (स्किन टू स्किन) होना चाहिए।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह फैसला उस आरोपित की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया था, जिसे एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने लिए जेल की सज़ा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट के मुताबिक सिर्फ नाबालिग लड़की की छाती को छूना यौन शोषण की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट के इस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल रोक लगाई गई। साथ ही भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने मामले के आरोपित को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब माँगा।

15 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला, 7 लोगों को आजीवन कारावास की मिली सजा

बिहार के नालंदा जिले में बंदूक की नोक पर 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया। बता दें, छात्रा अपने दोस्त के साथ पहाड़ी पर जा रही थी, तब दरिंदों ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसके साथ मारपीट की और इस घटना की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी।

हालांकि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया है,और POCSO अधिनियम अदालत ने सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बताया जा रहा है की वीडियो साझा करने के लिए प्रत्येक अपराधि पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एक सरकारी वकील सुनील कुमार ने कहा कि नालंदा जिले में बंदूक की नोक पर 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ अपराधियों ने बलात्कार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जिसमें लड़की को बार-बार बलात्कारियों से बचाने की गुहार लगाते हुए दिखाया गया।

दोषियों की पहचान मिथुन राजवंशी, करण राजवंशी, रंजन राजवंशी, आशीष राजवंशी, राहुल राजवंशी, राम चौधरी और सोनू कुमार के रूप में की गई है।

राजस्थान में नाबालिग से 1 महीने तक बलात्कार, गुप्तांग में पेट्रोल और सिगरेट से शरीर दागा

राजस्थान में मनावता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग को उसके ही 4 पड़ोसियों ने मिलकर रेप कर डाला। पूरा मामला बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र का है, जहां पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ही 4 पड़ोसियों ने मिलकर 15 साल के बच्चे का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं, उस नाबालिग के साथ कई बार बलात्कार भी किया गया।

पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा पिछले साल 15 दिसंबर को अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में उसके ही पड़ोसी जसराज विश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि किडनैप करने के बाद चारों ने बच्चे को पिकअप में बिठाकर लूणकरणसर चले गए। जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और जमकर पीटा भी गया।

पीड़ित परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने बच्चे के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। जंभेश्वर भादू भाई होटल में नाबालिग के साथ बलात्कार की बात कही गई है। परिजनों ने बताया कि जनवरी 4, 2021 को नाबालिग बच्चा किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूट कर निकला और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। फिर वो लोग सीधे पुलिस के पास पहुँचे।

बज्जू पुलिस थाने में माँ की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीकानेर की एसपी प्रीति चंद्रा ने आरोपित व पीड़ित परिजनों के बीच लम्बे समय से दुश्मनी की बात कही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के गुप्तांग पर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ‘मामूली चोटें’ हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार

दिल्ली में एक लड़की ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले धर्म बदलकर उसने सोहेल से शादी की थी, लेकिन अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सोहेल से मुलाकात 3 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई ती। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने सोहेल के साथ शादी की। शादी के बाद सोहेल के अब्बा ने भी उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती है।

आजतक की खबर के अनुसार, रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

70 से ज्यादा मासूमों का यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार, बंधक बनाकर करता था घिनौना काम

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। सीबीआई की एक जांच के मुताबिक आरोपी युवक रामभवन ने 70 से ज्यादा बच्चों को बंधक बनाए हुआ था और उनके साथ यौन शोषण करता था। माना जा रहा है कि बच्चों में HIV के लक्षण पाए जा सकते हैं। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर आरोपी की जांच की जायेगी।

झारखंडः वो चीखती रही और दरिंदें उसकी अस्मत को तार-तार करते रहे, विधवा से गैंगरेप

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक चतरा की पीड़ित महिला 50 साल की है। हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देखिए खास चर्चा पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/AxPZ4Tumnso