Tag Archives: Rewari

Rewari: महिला की हत्या कर खुद को भी मारी गोली… प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Love Affairs:  रेवाड़ी में बवाल थाना क्षेत्र के गांव दुलहेड़ा में वारदात  हुई है। बाइक पर सवार होकर पुन्हाना के गांव जिम्नावत निवासी जगदीश दुलहेड़ा पहुंचा था। करीब 32 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में रिश्ते में नंदोई ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही व्यक्ति ने मौके पर ही खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। गांव में अचानक गोलियों की आवाज में 2 मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार पुनहाना के गांव जिम्नावात निवासी जगदीश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जगदीश रिश्ते में महिला का नंदोई है, बताया जा रहा है कि जगदीश बाइक पर सवार होकर गांव दुलहेड़ा पहुंचा था। दुलहेड़ा पहुंचते ही जगदीश ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।
दो मौतों के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच में जुटी हुई है। लेकिन गांव में जहां एक और मातम पसरा वह वही लोग सदमे में भी है।

Bollywood Headlines | भाईजान का स्वैग देख दीवाने हुए लोग | Salman Khan | Aaryaa News

रेवाड़ी – डेंगू का ख़तरा बरकरार … बढ़ रहे केस..309 पहुंचा आंकड़ा

रेवाड़ी:  रेवाड़ी में भी डेंगू का खतरा अभी बरकरार है।जिले में जिस तेजी से डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है।उसने पिछले साल वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इस वर्ष अबतक 309 डेंगू मरीज सामने आ चुके है। हालाँकि राहत की बात ये है कि जिले में डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।लेकिन जिस तेजी से केस बढ़ रहे है वो चिंताजनक है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि कि वर्ष 2015 में दस केस सामने आये थे , वर्ष 2021 में 306 डेंगू के केस दर्ज किये गए थे। और इस वर्ष अबतक 309 केस सामने आ चुके है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू को लेकर लोग जागरूक हुए है।इसलिए टेस्ट ज्यादा हुए है तो केस भी ज्यादा सामने आये है. उन्होंने कहा की डेंगू की रोकथाम को लेकर जन –जन की भागेदारी जरुरी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ मच्छर पनपने वाले स्थानों पर काले तेल का छिडकाव कराया गया है और लोगों से भी अपील की गई है कि मच्छर से बचाव के लिए सावधानी बरते।