Tag Archives: #up#Aaryaanews#

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) को उड़ाने की धमकी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) को उड़ाने की धमकी के बाद यहां पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। एयरपोर्ट पर हर आने जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। तलाशी अभियान को जोर कर दिया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि आतंकी संगठन अलकायदा ने दिल्ली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद से ही यहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो। वहीं, दिल्ली पुलिस को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एक इमेल के जरिए प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मेल का ताल्लुक आंतकी संगठन अलकायदा से बताया जा रहा है। अलकायदा सरगना की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की साजिश रची गई है। ईमेल में बताया गया है कि कैसे दिल्ली एयरपोर्ट पर बम को प्लांट किया जाएगा। मेल में लिखा है कि करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वो एयरपोर्ट पर अगले तीन दिन के अंदर बम रखेंगे। इधर अलर्ट के बाद पार्किंग से लेकर हर स्तर पर पुलिस जांच अभियान तेजी से चला रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को एक अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। मध्यप्रदेश से दिल्ली लाया गया हथियारों के जखीरे के बाद से पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इस बार तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बैलून के डब्बे में भरकर लाया गया था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण यह समय रहते पता चल गया है मगर पुलिस अभी पूछताछ कर यह पता कर रही है कि इतनी ज्यादा मात्रा में लाया गया हथियार कहां सप्लाई करना था। वहीं पूछताछ में यह जानकारी जरूरी मिली है कि अपराधी स्वतंत्रता दिवस राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे।

सुलतानपुर जनपद के जामो थानांतर्गत 26 साल पहले हुई हत्या के मामले मे,भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सहित चार आरोपितों को उम्र कैद व एक – एक लाख रुपये की सजा सुनाई गई

सुलतानपुर जनपद के जामो थानांतर्गत 26 साल पहले हुई हत्या के मामले अमेठी के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सहित चार आरोपितों को उम्र कैद व एक – एक लाख रुपये की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाकर सबको जेल भेज दिया है।विशेष लोक अभियोजक अतुल शुक्ला व वादी के निजी अधिवक्ता रविवंश सिंह ने बताया कि अमेठी जिले के जामो थानाक्षेत्र के पूरब गौरा के रहने वाले राम प्रकाश यादव की 30 जून 1995 को चुनावी रंजिश के चलते हत्या हुई थी। नलकूप के पास उसे गोलियों से भून दिया गया था। मामले में मृतक के भाई राम उजागिर ने तत्कालीन ब्लाक प्रमुख जंग बहादुर सिंह, उनके बेटे दद्दन सिंह एवं भांजे रमेश सिंह ,समर बहादुर सिंह व हर्ष बहादुर सिंह के खिलफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का विचारण विशेष जज पीके जयंत की कोर्ट में हुआ। इसमे अभियोजन की ओर से छह गवाह परीक्षित कराए गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरोपी दद्दन सिंह की कुछ वर्षो पूर्व हत्या हो चुकी है। अन्य आरोपितों को दोषी करार देते हुए सजा का फैसला सुनाया गया। जंग बहादुर सिंह बसपा शासन काल में सूबे के राज्‍य भंडारण निगम मंत्री दर्जा प्राप्‍त मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान समय में वह भाजपा के वरिष्ठ नेता है।पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह जामो गौरा निवासी हैं। कांग्रेस के साथ राजनीति शुरू करने वाले जंग बहादुर सिंह 1983 से 1996 तक जामो ब्लाक के प्रमुख रहे। लंबे समय तक जामो की राजनीति में इनका प्रभाव रहा। 2003 में हुए उपचुनाव में गौरीगंज से बसपा के टिकट पर विधायक बनें। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए और मुलायम सरकार में राजमंत्री का दर्जा मिला। 2007 तक गौरीगंज के विधायक रहे। 2009 में फिर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 में भाजपा में शामिल हुए।

दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर,योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही,

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कहीं पर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाती है। अब सरकार ने पड़ोसी राज्य दिल्ली में भी अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। पुलिस बल के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश की सिंचाईं विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप तोड़कर उसको खाली करा लिया है। इस जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग की बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आरडब्ल्यूए दिल्ली पुलिस से रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सिंचाईं विभाग भी बड़ी जमीन को खाली करा लिया है। इस जमीन पर बने रोहिंग्या कैंप को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। बाकायदा दिल्ली से यहां सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी। लॉकडाउन में इन कैंपों में दिल्ली सरकार और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही थी। इससे पहले खुद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इन्हें सरकार देश से बाहर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हेंं बुलडोजर से तोड़ा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी अपनी सरकार के इस एक्शन का वीडियो ट्वीट किया है। मंत्री ने लिखा, दिल्ली में फिर से चला योगी का बुलडोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई। जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुबह चार बजे से ही बुलडोजर चलाकर एक्शन लिया गया। यहां करीब 2.10 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहा रही है। इनमें काफी अवैध निर्माण माफिया तथा बदमाशों के हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में कई जगह यह एक्शन देखा गया है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद व खुरेजी खास में जमीनें हैं।

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना भीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी-पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा थाना भीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, मेस, बैरक, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया तथा जरुरी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय में पूछताछ की गई तथा समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मालखाना के निरीक्षण के दौरान विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख रखाव के संबंध में निर्देश दिए गए। शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने के संबंध में भी निर्देश दिए गये। थाने पर दाखिल विभिन्न मुकदमों से संबंधित वाहनों व अन्य माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये।महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर रजिस्टर में दर्ज प्राप्त शिकायतों के आवेदकों/आवेदिकाओं से मोबाइल द्वारा बात करके फीडबैक लिया गया। महिलाओं /बालिकाओं से संबंधित अपराधों में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण एवं संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 03 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

धीरज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं है। सोमवार को उनको सांस की तकलीफ ज्यादा बढऩे पर हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नान इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नान इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है। निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने बताया कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की परेशानी पर उन्हें कल शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था।  उनके सारे ब्लड मार्कर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीएम ,कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं सेप्सिस को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दबाएं चल रही है राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत में शनिवार व रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी सोमवार देर रात वहां पर बुलाया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कल्याण सिंह की स्थिति अभी चिंताजनक है, किंतु उनके सारे पैरामीटर नियंत्रण में है। फिलहाल उन्हेंं ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रविवार रात में उनकी स्थिति आज के अपेक्षाकृत नाजुक हो गई थी। उनके बीपी को नियंत्रण करने के लिए भी दवाएं दी जा रही हैं। यूरिन संबंधी दिक्कतों को भी दूर करने के लिए दवाएं चल रही हैं। सुबह से उनका बीपी नियंत्रण में है। अन्य पैरामीटर भी नियंत्रण में हैं। इसके बाद भी वह पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं। किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। वह आंखें खोल रहे हैं। आईसीयू स्टाफ व परिवारजन संकेतों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। मगर कई बार वह आंखें खोलते हैं और फिर बंद कर लेते हैं। परिवार के ज्यादातर सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार की सुबह से ही उनकी स्थिति में आंशिक सुधार महसूस किया जा रहा है। मगर जिस हिसाब से स्थिति में सुधार आना चाहिए वह तेज गति नहीं आ पा रही है। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ लगातार उनकी तबीयत की निगरानी रख रहे हैं। मैं खुद भी समय-समय पर राउंड लेकर हालात पर निगरानी रख रहा हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक डॉ.आरके धीमन के नेतृत्व में उनकी टीम कल्याणसिंह के इलाज में लगी है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को सांस और पेट फूलने की तकलीफ होने पर उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद रविवार रात सांस की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें नान इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआइवी) सपोर्ट पर रखना पड़ा। सोमवार से वह अभी तक उसी सपोर्ट पर हैं। संक्रमण व सेप्सिस के कारण एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं। अभी भी विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में लगी हुई है।संजय गांधी पीजीआइ के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई है। यहां पीसीएम, कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी व एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कल पेट में दर्द खत्म हो गया। सूजन कम है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण व बेहाशी के कारण संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था।

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मामला बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश ने देश की शीर्ष कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कांवड़ संघों की तरफ से यात्रा स्थगित करने की आधिकारिक जानकारी दी। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ ही बड़ी संख्या में संतों व कांवड़ यात्री संघ ने भी प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया था।सुप्रीम कोर्ट ने इस यात्रा को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। इसके साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि कहीं पर भी इसका उल्लंघन होने पर कड़ी र्कारवाई की जाए। देश तथा प्रदेश में लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।उत्तर प्रदेश ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कावड़ यात्रा नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। साथ ही कहा उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में कावड़ यात्रा के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष पर सुनवाई शुरू हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखा। वकील ने कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा नहीं होगी। सरकार की तरफ से कोर्ट को जानकारी दी गई कि कई कांवड़ संघों से चर्चा के बाद कांवड़ यात्रा को रद किया गया है। अब कांवडिय़ों को मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक का विकल्प दिया गया है। 

 

बहराइच में वन अधिनियम के तहत 13 गिरफ्तार।उत्तर प्रदेश

बहराइच जिले के टाईगर रिजर्व क्षेत्र कतर्नियाघाट सेंचुरी रेंज में गैर कानूनी तरीके से घुसे 13 लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा है. ये सभी गैरकानूनी तरीके से प्रतिबंधित वन क्षेत्र इलाके में प्रवेश कर रहे थे. D.F.O कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन के निर्देश पर ये बड़ी गिरफ्तारी की कार्यवाही हुई है.मामला कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ क्षेत्र के सेंचुरी रेंज में स्थित लक्कड़ शाह की मजार पर नियमों का उलंघन कर संरक्षित क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से लोगों की जमा हुई थी भारी भीड़ से जुड़ा हुआ है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के उलंघन के मामले में प्रभारी वनाधिकारी के निर्देश पर ये बड़ी करवाही की गई है. बीते 3 सप्ताह से नियम विरुद्ध लोगों को संरक्षित वनक्षेत्र में आने-जाने से वन विभाग द्वारा लगातार मना भी किया जा रहा था. बावजूद इसके लोगों की उमड़ी भीड़ की वजह से फारेस्ट अधिकारियों द्वारा ये कार्यवाही की गई है. विभाग द्वारा मना करने के बावजूद लोग नियमों का उलंघन कर सेंचुरी क्षेत्र के अंदर लक्कड़ शाह की मजार पर भीड़ लगाकर नियमों की अनदेखी कर कानून का मजाक बना रहे थे. और नियमों की धज्जियां उड़ा कर हिदायतों की अनदेखी कर रहे थे.
यही नहीं प्रतिबन्धित क्षेत्र कतर्नियाघाट वन प्रभाग में लोगों के आने जाने पर पूर्णतया निषेध है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

टाइगर रिजर्व कतर्नियाघाट संरक्षित क्षेत्र बहराइच में घुसे 13 लोग DFO कतर्नियाघाट. आकाश दीप बधावन के आदेश पर गिरफ्तार पोस्टर बैनर लगाकर वन विभाग लगातार लोगों को जागरुक भी कर रहा है। संरक्षित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का आयोजन और लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. नियमों का उलंघन कर लक्कड़ शाह की मजार पर भीड़ उमड़ती रहती है. इस सिलसिल में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनकी गाड़ियों को भी विभाग ने जप्त कर लिया है. डीएफओ कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संगीन धाराओं में सभी गिरफ्तार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट: रफ़ीक उल्ला खान बहराइच.

शिवम दुबे ने बदला अपना धर्म,प्रेमिका अंजुम खान के लिए अपनाया मुस्लिम धर्म-कौन है शिवम दुबे

भदोही- जिले के मानिकपुर गांव निवासी शिवम दुबे अभी तक अपने आलराउंड प्रदर्शन की वजह से जाने जाते थे। लेकिन, शुक्रवार को उनकी शादी को लेकर एक बार फ‍िर से वह चर्चा में हैं। उन्‍होंने अपनी प्रेमिका अंजुम खान से शुक्रवार को शादी कर ली और उनका विवाह इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में आ गया। मास्टर स्ट्रोक के लिए जाने जाने वाले शिवम दुबे का आलराउंडर प्रदर्शन रहा है। इसी वजह से इसी साल आईपीएल 2021 श्रृंखला के लिए राजस्थान रायल्स की टीम ने उनको 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसकी खबर लगते ही उसके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं शुक्रवार को उनकी शादी की खबर से क्षेत्र में मिली जुली प्रतिक्रिया का दौर रहा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवम दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि –  ‘हम उससे प्यार करते थे जो प्यार से बढ़कर था…और अब यहीं से हमारा हमेशा के लिए शुरू होता है प्‍यार का सफर’। इसी के साथ उन्‍होंने ‘हाल में शादी हुई’ और तिथि 16-07-2021 लिखकर सभी अटकलों को विराम दे दिया। इसके साथ ही ट्विटर में उन्‍होंने शादी की तीन तस्‍वीरें भी साझा की हैं। इस पर लोगों ने उनको खूब बधाइयां भी दी हैं तो कुछ ने वैवाहिक परंपरा को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इस वैवाहिक आयोजन में परिवार के गिने चुने सदस्‍य ही शामिल हुए थे। वहीं भदोही में इस विवाह को लेकर परिवार की ओर से कोई भी वक्‍तव्‍य नहीं आया है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से  

लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में रहे शिवम और अंजुम आखिरकार सात जन्‍मों के विवाह संबंधों में शुक्रवार को बंध गए। हालांकि, शादी की तस्‍वीरें वायरल होने के बाद इंटरनेट मीडिया में शिवम दुबे द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज से शादी करने की चर्चा रही। इस संबंध में उनके ट्विटर हैंडल से जारी तस्‍वीरों में भी शादी की मुस्लिम परंपराओं की झलक देखी जा सकती है। वहीं दूल्‍हे के लिबास को लेकर भी भदोही में उनके मित्र और परिजनों में काफी चर्चा रही। जबकि ट्विटर पर इस प्रकरण को लेकर काफी बहस भी शादी की तस्‍वीरें पोस्‍ट होने के बाद हो रही हैं।

  

कोविड प्रोटोकाल के साथ कांवड़ यात्रा को अनुमति का उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला अब उलझन में फंस गया

कोविड प्रोटोकाल के साथ कांवड़ यात्रा को अनुमति का उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला अब उलझन में फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर जो जवाब मांगा गया है, उस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने पर फैसला किया जाएगा। अभी यह तय नहीं है कि सरकार निर्णय बदलेगी या यात्रा के लिए अपने तर्क कोर्ट में रखेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-

https://aaryaadigital.com/

उत्तराखंड में भले ही 25 जुलाई से प्रस्तावित कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड प्रोटोकाल के साथ यात्रा को अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ संघों से अपील कर चुके हैं कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कम से कम श्रद्धालु इसमें शामिल हों। शामिल होने वालों की आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य किया गया है।कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों से संक्रमण से बचाव के बेहतर प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र के साथ यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दिया है, जिसके बाद सरकार के रुख का इंतजार है। चूंकि, इससे पहले लाकडाउन लगाने के संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद योगी सरकार ने लाकडाउन न लगाने के पीछे अपने तर्क रखे। सुप्रीम कोर्ट में अपील कर संपूर्ण लाकडाउन न लगाने के निर्णय पर अडिग रहीं, इसलिए माना जा रहा है कि यात्रा पर रोक के बजाए सरकार कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने की दलील दे सकती है।

मुख्य सचिव आरके तिवारी का कहना है कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि सरकार का रुख क्या रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई शुक्रवार को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में कार्यक्रम के बाद गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आएंगे। तब उनके साथ विचार-विमर्श कर निर्णय किया जाएगा।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत देने संबंधी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कांवड़ यात्रा पर केंद्र और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में कोर्ट 16 जुलाई को फिर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति रोहिंग्टन फली नरीमन और बीआर गवई की पीठ ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक और उत्तर प्रदेश में शर्तों के साथ इसकी इजाजत संबंधी मीडिया में आई खबर को परेशान करने वाली बताया। कोर्ट ने कहा कि लोग पूरी तरह भ्रमित हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैैं कि क्या हो रहा है। कोर्ट ने कहा इसी खबर के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने की एक और खबर छपी है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमें इसे रोकना होगा। इसमें जरा भी ढिलाई नहीं दी जा सकती।

प्रत्येक वर्ष सावन में कांवड़ यात्रा होती है जिसमें कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष भी कोरोना महामारी को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा की इजाजत दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM आवास में शुरू किया जनता दरबार

उत्तर प्रदेश –वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दोनों काल में जनता से दूर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार से अपने सरकारी आवास पर एक बार फिर से जनता दरबार शुरू कर दिया है। करीब 16 महीने बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में शुरू हुए जनता दरबार में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज सुबह नौ बजे से अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उनके शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आज से जनता दरबार शुरू करने के फैसले के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम ही लोग उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी की समस्या को काफी गंभीरता से सुनने के बाद अपने दिवस अधिकारी को संबंधित विभागों से इन सभी की समास्या के शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठीक नौ बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार में सोमवार को आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे

https://aaryaadigital.com/

इनमें भी बड़ी संख्या में बच्चियां थीं।अब संक्रमण घटने पर स्थिति में सुधार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज सुबह नौ बजे से अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उनके शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आज से जनता दरबार शुरू करने के फैसले के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम ही लोग उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी की समस्या को काफी गंभीरता से सुनने के बाद अपने दिवस अधिकारी को संबंधित विभागों से इन सभी की समास्या के शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठीक नौ बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार में सोमवार को आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थीनिर्णय किया गया है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू होगा। कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर योगी सुबह नौ बजे से जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और साथ ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।  कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर नियमित चलने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण आनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था।