Tag Archives: #up#Aaryaanews#

केंद्र सरकार के इस फैसले से उन प्रगतिशील किसानों को जरूर निराशा हो सकती है जो पहले दिन से तीनों कृषि कानूनों को किसानाें के हित में बता रहे थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने के फैसले का हरियाणा की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से उन प्रगतिशील किसानों को जरूर निराशा हो सकती है जो पहले दिन से तीनों कृषि कानूनों को किसानाें के हित में बता रहे थे, लेकिन बड़े और लंबे आंदोलन की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर जो असर पड़ रहा था, अब उसके पटरी पर आने के आसार पैदा हो गए हैं।हरियाणा की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 2.8 फीसद हिस्सा अकेले कृषि से मिलता है। दो साल तक कोरोना और एक साल तक कृषि सुधार विरोधी आंदोलन के बावजूद हालांकि जीडीपी पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला, लेकिन तमाम तरह के कामकाज, उद्योग-धंधे और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाले प्रयोग बंद पड़े थे। आंदोलनकारियों का प्रमुख केंद्र हरियाणा की वह सीमाएं रही हैं जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटी हुई हैंहरियाणा के ज्यादातर उद्योग सोनीपत, बहादुरगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद की इसी बेल्ट पर मौजूद हैं। लाखों लोगों का हर रोज हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा आना-जाना होता है। रास्ते बंद होने से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि लोगाें को आने-जाने में भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। इस आंदोलन के खत्म होने के बाद उद्यमियों और व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

किसान संगठनों का यह आंदोलन प्रदेश सरकार के संयम का भी बहुत बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।एक साल से चल रहे आंदोलन को खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने बार-बार अनुरोध किए। बदले में उन्हें विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने अपना संयम नहीं तोड़ा। आंदोलनकारियों पर न लाठी चली और न गोली से हमला हुआ। करनाल में बस्ताड़ा प्रकरण एक आइएएस अधिकारी आयुष सिन्हा की गलती का परिणाम जरूर रहा। इसकी जांच के लिए सरकार ने जस्टिस एसएन अग्रवाल की अगुवाई में एक आयोग का गठन भी कर दिया है। इस आयोग को अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। अकेले इस प्रकरण को यदि छोड़ दिया जाए तो यह आंदोलन किसान संगठनों के सब्र और सरकार के संयम का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं को जिस तरह से फील्ड में जाने से दिक्कतें हो रही थी, उसके मद्देनजर इस आंदोलन का खत्म होना जरूरी हो गया था। भाजपा नेताओं से भी ज्यादा राहत जजपा नेताओं को मिली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित सरकार में साझीदार तमाम जजपा नेता किसान संगठनों के निशाने पर थे। आंदोलन खत्म कराने तथा किसानाें की बात को बार-बार केंद्र तक पहुंचाने में गठबंधन नेताओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर जमे किसान संगठन कब गांव की ओर वापसी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया

भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व सीएम तथा पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी दी। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे।पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भाजपा के पुरोधा कल्याण सिंह जी तो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी भारत के हर कोने के जनकल्याण के लिए प्रयत्न करते रहे। उनको जब भी और जैसा भी दायित्व मिला, चाहे विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद या फिर गर्वनर उन्होंने हर विधा में जनता की सेवा की। हम हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा हैं। देश ने मूल्यवान हस्ती तथा सामर्थ्यवान नेता खो दिया है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वह तो प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन चुके थे और जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण में हमेशा चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो चाहे, गवर्नर की जिम्मेदारी हो हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत वाले नेता खोया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति दे। पार्थिव देह के पास करीब दो मिनट का मौन रख प्रार्थना करने के लिए पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजवीर सिंह तथा पौत्र योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह से  मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा के पुरोधा रहे कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कल्याण सिंह के आवास पर पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भी थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय भी थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी अगवानी की। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही उनकी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आकर उनके अंतिम दर्शन करेंगे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने मोहन भागवत और राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार में दर्जनों मंत्री तथा भाजपा व आरएसएस में संगठन के शीर्ष नेता लखनऊ आकर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करेंगे। पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए आगमन की सूचना पर मंत्री संदीप सिंह के आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवास से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया है। अब उनके आवास पर प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले तड़के से ही प्रार्थना सभा तथा शांति पाठ का कार्य भी सीएम योगी आदित्यनाथ की देखरेख में चल रहा है। करीब नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने माल एवेन्यू पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार रात करीब नौ बजे से अभी तक सक्रिय हैं। रात को 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कल्याण सिंह की पार्थिव देह को भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यालय के साथ ही विधान भवन में रखा जाएगा। उनकी अंतिम झलक पाने को कल रात से नेताओं का तांता लगा था। रविवार को भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हूजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रात 11.30 बजे मंत्रिपरिषद की आपात बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उससे पहले पीजीआइ पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। भाजपा ने अपने तीन दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 

मिशन शक्ति का तीसरा चरण महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।-योगी आदित्यनाथ सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार से प्रदेश में महिला व बेटियों के लिए मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की। मिशन शक्ति का तीसरा चरण महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगालखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस मिशन का आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वावलंबी, सुरक्षित तथा सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है। हम इस नींव को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं। इसका पहला चरण बीते वर्ष शारदीय नवरात्र में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजित हो रहा है। वहां पर भी 75 नारी शक्ति के सम्मान का कार्यक्रम हो रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि आज से प्रारम्भ हो रहे मिशन शक्ति के तृतीय चरण को हम सभी सकारात्मक सहभागिता से सफल बनाने में सहयोग करें और एक समतामूलक समाज के निर्माण में सहभागी बनें। हमारी सरकार प्रदेश की मातृशक्ति के सर्वांगीण उन्नयन को समर्पित है। इसी के साथ कार्यक्रम मिशन शक्ति का तीसरा चरण इनको और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध हैइससे पहले लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के कार्यक्रम में मिशन शक्ति के प्रथम और द्वितीय चरण में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश भर की 75 बहनों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। इनको नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त तथा कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सम्मानित किया। इन सभी ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया था। इनमें महिला चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला स्वयंसेवी संगठनों के अलावा शिक्षा व महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाएं थीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये भेजे। इसके साथ ही 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भेजे गए। प्रदेश सरकार ने आज ही 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत करेगी। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के आगाज के दौरान सरकार ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनात की। मिशन शक्ति के तहत 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पंिक टायलेट का निर्माण किया जाएगा। महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती की जाएगी।बलिनी दुग्ध उत्पादक की तर्ज पर बनेंगी नई कंपनियां-मिशन शक्ति का तीसरा चरण कई मायनों में खास है। बलिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां स्थापित होंगी। सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जिलों में भी दुग्ध कंपनियां स्थापित की जाएंगी। दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उभरते सितारे फंड की भी शुरुआत-केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लखनऊ में शनिवार को निर्यात उन्मुख छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए ‘उभरते सितारे फंड’ की शुरुआत करेंगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित उद्यमों की बाधाओं का पता लगाकर उन्हें उनकी वृद्धि और निर्यात रणनीतियां बनाने में सहयोग प्रदान किया जाता है। यह सहायता इक्विटी, कर्ज तथा तकनीकी सहयोग के रूप में वित्तीय और सलाहकारी सेवाएं दोनों प्रकार से प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक वैकल्पिक निवेश फंड बनाया गया है इसी का नाम उभरते सितारे फंड दिया गया है। यह फंड इंडिया एक्जिम बैंक और सिडबी के 40-40 करोड़ रुपये के अंशदान से संयुक्त रूप से प्रायोजित है

रविवार को लगाया जाने वाले नाइट कफर्यू को भी शुक्रवार को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। अब प्रदेश रक्षाबंधन से अनलॉक हो गया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थिति को लगभग सामान्य कर दिया है। रविवार को लगाया जाने वाले नाइट कफर्यू को भी शुक्रवार को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। अब प्रदेश रक्षाबंधन से अनलॉक हो गया है। सरकार ने अभी भी सतर्कता बरतने के लिए नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। जो कि अब रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक रहेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 के साथ कोरोना समीक्षा की बैठक में प्रदेश में लागू रविवार की साप्ताहिक बंदी को भी खत्म करने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति को देखते हुए रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने का निर्देश दिया। सरकार ने मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ सप्ताह में सातों दिनों तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी है। अब से सभी शहरों, बाजार, उद्योगों व कारखानों में कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाएगा। इसके साथ कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी निर्देश दिया है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार और रविवार दोनों दिन बाजार बंद रखे जा रहे थे, लेकिन बीते 14 अगस्त से शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था। अब रविवार का भी लॉकडाउन खत्म हो गया है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश में अब रविवार को भी सभी जगह पर दुकानें खुलेंगी, उन जगह पर बंद रहेंगी जहां पर पहले से ही साप्ताहिक बंदी रहती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों हाल ही में टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्थिति का आकलन कर साप्ताहिक बंदी में छूट देने पर विचार करें। कोरोना वायरस संक्रमण पर इससे पहले 19 जून, 11 जुलाई तथा 11 अगस्त को स्थिति में सुधार होने के साथ ही कोरोना कर्फ्यू में राहत दी गई थी। इसमें शासनादेश में सरकार ने केवल सोमवार से शनिवार तक ही गतिविधियों की छूट दी थी। रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रखा गया था। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को विस्तृत गाइड लाइन प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया था। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया कि प्रत्येक स्थान पर और प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे।उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से व्यापार मंडलों के माध्यम से यह मांग लगातार की जा रही थी कि जब सप्ताह में छह दिन सभी प्रकार की गतिविधियां हो रही हैं तो सिर्फ रविवार के लिए प्रतिबंध क्यों रखे जाएं। इस दौरान व्यापारियों ने हो रहे घाटे से भी सरकार को अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर फैसला ले लिया।

[ads3

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान-माफिया की जब्त जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास-मानसून सत्र के दौरान

उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। अनुपूरक बजट पर बहस प्रस्ताव पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी माफिया की जमीन अपने कब्जे में ली है, उन सभी पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। इतना ही नहीं, इन सबको स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है, उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त की। अब हम इस पर आवास योजना बना रहे हैं। माफिया ने जिन जमीनों पर कब्जा कर अपने हवेली खड़ी की थी। उनका ध्वस्तीकरण कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वहां एक गरीब, एक दलित रहेगा। यह हमारा सामाजिक न्याय है। माफिया और अपराधियों की ठोकर से हमारी सरकार न चली और ना चलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया को जो साथ लेकर जाएगा उसको मालूम है कि फिर उसके बाद पीछे-पीछे बुलडोजर भी घूमता हुआ जाएगा। परिस्थितियां बदली हैं अब। हम देख रहे थे। हमारी सरकार में 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की गई, बल्कि ध्वस्त भी की गई। अब राज्य की संपत्ति इन्हीं गरीबों की है और हम तो आवास योजना बना रहे हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का मानना है कि समाज में सभी को कानूनी अधिकार मिला हुआ है। कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने को को कानून से ऊपर रखा हुआ है। ऐसे लोगों की निगाह लोगों की जमीन पर रहती थी, वह लोग मौका मिलते ही जमीन पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन ऐसे लोगों की आदतों पर सरकार ने नकेल कसी है। अब सभी माफिया की जमीन हमने जब्त की है। इन जमीनों पर गरीबों और दलितों को बसाया जाएगा।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिला कल्याण की बात आज वो लोग कर रहे हैं, जो दुर्दांत माफिया को राज्य में शरण देकर उसे बचा रहे थे। उस माफिया को लोग अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे थे। सभी पर योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि माफिया के साथ जो भी रहेगा। उसके पीछे सरकार का बुलडोजर भी रहेगासीएम योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। अब तो इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि तालिबान के समर्थन में जो हैं, उन्हेंं एक्सपोज करने की जरूरत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का नौजवान जब कॉम्पिटीशन की तैयारी के लिए जाएगा तो उसको भत्ता भी देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए एक नौजवान को कम से कम तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में भत्ता देने का काम सरकार करेगी। तीन हजार करोड़ का बजट इस अनुपूरक बजट में लेकर आए हैं। 3000 करोड़ का बजट अलॉट किया गया है, ताकि योग्य नौजवानों को टैब या लैपटॉप दिया जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा – विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है,जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी

समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के शोर शराबे के बीच में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हो गई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के वीआइपी पोर्टिको के गेट नम्बर आठ के पास मीडिया को संबोधित किया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है। इसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सदन मे सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही में भाग लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का दायित्य है कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करें। उनके निदान के बारे में अपनी राय दें और सरकार उनको दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलेगा। सिर्फ समय खराब होगा और सदन निर्धारित समय पर स्थगित हो जाएगा।सदन में बुधवार को योगी आदित्यनाथ सरकार दोपहर 12:30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पहला अनुपूरक बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। इस बजट पर गुरुवार को चर्चा होगी। चुनावी साल में अनुपूरक बजट के जरिए सरकार विभिन्न वर्गों को साधने के साथ भाजपा के संकल्प पत्र के अधूरे वादों को भी पूरा करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों और निराश्रित महिलाओं की देखभाल के लिए भी धनराशि का इंतजाम करेगी। सरकार की तरफ से अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भी अनुपूरक बजट में धन आवंटन किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया तथा गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं। वाराणसी में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद राहत कार्य का निर्देश देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया के बाद गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बीते दिनों जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी बलिया के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया तथा गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ गहमर के गहमर इंटर कॉलेज राहत सामग्री बांटेंगे। इसके बाद उनका जिले के जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के बाद बलिया के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद देवरिया रवाना होंगेइससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से मिर्जापुर, भदोही व चंदौली जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित मिर्जापुर हुआ है। वाराणसी में बड़ी आबादी इसकी चपेट में आई है। मीरजापुर में 141 गांव प्रभावित हैं, जिसमें आबादी ज्यादा प्रभावित हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कमांड कंट्रोल रूम का अच्छा उपयोग हुआ था। अब इसे बाढ़ राहत की सूचना के आदान-प्रदान में उपयोग कर सकते हैं। सभी चारों जिलों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि हर बाढ़ प्रभावित गांव के लिए अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें। राहत कार्य तत्काल उपलब्ध कराएं। बाढ़ क्षेत्रों में नावों की समुचित संख्या में व्यवस्था रखें। उत्तराखंड, राजस्थान, बुंदेलखंड क्षेत्र आदि में भारी वर्षा होती है, तो उसका प्रभाव गंगा नदी में आता है जो वाराणसी पर असर डालेगा। पूरे सितंबर तक बाढ़ के खतरे से अलर्ट रहें। इस दौरान राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले। जिन घरों में पानी भरा है, वहां खाना पैकेट, पेयजल व्यवस्था करें। जिन्हेंं जरूरत हो एलपीजी सिलेंडर भिजवाएमिर्जापुर में घटा गंगा नदी का जल स्तर, अभी भी खतरे के निशान के ऊपरगंगा नदी का जलस्तर मिर्जापुर में करीब एक सेंटीमीटर और घटा है। यहां पर गंगा नदी का जलस्तर कल से 28 सेमी घट चुका है। इसके बाद भी गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ के हालात पर जिलाधिकारी से की बात

वाराणसी-दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे तक 72.02 मीटर मापा गया। यदि बढ़ाव ऐसे ही होता रहा तो आगमी दो दिनों में बाढ़ के उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर तक जल स्तर पहुंच जाएगा। बनारस की सड़कों पर गाड़ियों की बजाय नावें चलने लगेंगी। बुधवार की सुबह वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से टेलीफोन पर बात कर शहर में बाढ़ के बारे में हाल जाना। इस दौरान टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पीएम को डीएम कौशल राज शर्मा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हाल और राहत और बचाव कार्यों के अलावा राहत सामग्री वितवरण के बारे में भी जानकारी दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गंगा के किनारे बस्तियां डूब गई हैं। अब तक सामनेघाट क्षेत्र में सड़कों पर पानी आ गया है। दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया की ओर पानी बढ़ चला है। मणिकर्णिका घाट पर गलियों में पानी भर गया है। नाव से शव घाट तक जा रहे हैं। मंदिर के छत पर शवदाह हो रहा है। कमोवेश ऐसे ही हालात हरिश्चंद्र घाट का भी है। सबसे ऊंची सीढ़ी पर दाह संस्कार किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित इलाका गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे है। पुराना पुल, सरैंया, पुलकोहना, शैलपुत्री, लक्खीघाट, ढेलवरिया, चौकाघाट, हुकुलगंज, वरुणा पुल आदि इलाके में पानी भर गया है। इससे वरुणा नदी से जुड़े नाले भी ऊफान पर हैं। नरोखर नाला का पानी वरुणा नदी से करीब दो किलोमीटर दूर तक इलाके को प्रभावित कर दिया है। सोनातालाब इलाके की गलियों व सड़कों पर नाला का पानी भर गया है। गंगा किनारे पक्के महाल की कई गलियों में अब नावें चलने लगी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बढ़ने का था अनुमान, अब स्थिर होने की ओर गंगा : केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी अनुमानित जल बढ़ाव के आकलन पर गौर किया जाए तो अब गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी ठहर जाएगी। अनुमान के मुताबिक 11 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 71.90 मीटर होगा। यदि ऐसा हुआ तो दो दिनों में गंगा का जल स्तर स्थित होने के साथ ही घटाव की ओर रुख कर लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तेज रफ्तार से बढ़ाव जारी है।वाराणसी में गंगा जल स्तर के प्रमुख बिंदुचेतावनी बिंदु 70.262 मीटरखतरा का निशान 71.262 मीटर,बाढ़ का उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर

साप्ताहिक बंदी से मिलेगी राहत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाइडलाइन जारी करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब प्रदेशवासियों को दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी छुटकारा मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस संबंध में गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में साप्ताहिक बंदी की नई व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे। सरकार भी चाहती है कि आमजन को हर तरह से राहत मिले, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता भी करनी ही होगी। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। बुधवार को अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रलयकारी हुई तो लाकडाउन में देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए चरणवार तरीके से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लगा दी गई। फिर जब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स, दफ्तर खोलने के साथ साप्ताहिक बंदी को भी घटाकर दो दिन का कर दिया। अब चूंकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है, इसलिए सरकार ने माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का भी फैसला कर लिया।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रलयकारी हुई तो लाकडाउन में देश के अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी विभिन्न गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गईं। बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए चरणवार तरीके से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी लगा दी गई। फिर जब कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स, दफ्तर खोलने के साथ साप्ताहिक बंदी को भी घटाकर दो दिन का कर दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब चूंकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है, इसलिए सरकार ने माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने का भी फैसला कर लिया।बदा दें कि उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे लगभग सभी प्रतिबंध खत्म हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को साप्ताहिक बंदी से भी राहत का इंतजार है। व्यापारी और कारोबारी इसलिए ऐसा चाहते हैं, क्योंकि अधिकांश नौकरीपेशा लोग वीकेंड पर ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। उन दो दिनों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, आमजन की समस्या भी इसी से जुड़ी है। बाकी दिन कामकाज के होते हैं। शनिवार और रविवार ही खरीदारी आदि के लिए मिलते हैं।

[ads4

देश में आंकड़ा 50 करोड़ के पार,देश में वैक्सीनेशन की मुहिम में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश

महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कोरोना की वैक्सीन ही बचाव का सबसे कारगर उपाय है। केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन की यह मुहिम 50 करोड़ पार कर गई है। देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल गई है। वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। शनिवार तक उत्तर प्रदेश के पांच करोड़, 35 लाख, 93549 लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज दे दी गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना रोनी वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र का नम्बर है। महाराष्ट्र में चार करोड़ 59 लाख से अधिक लोगों को इसकी डोज दी गई है। महाराष्ट्र दोनों डोज देने के मामले में देश में शीर्ष पर है। यहां पर एक करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज दी गई है। तीसरे नम्बर पर गुजरात है, जहां के तीन करोड़ 50 लाख लोगों को यह वैक्सीन की गई है। इसके बाद राजस्थान व मध्य प्रदेश का नम्बर है।सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में समय-समय पर वैक्सीनेशन का महाअभियान भी चलाया जाता है। इसी कारण संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। यहां पर 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष उम्र के एक करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक-एक डोज दी गई है। प्रदेश में 16 जनवरी से सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स को इसकी डोज दी गई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद वैक्सीनेशन उपलब्ध होने पर दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। एक मार्च में उपलब्धता पर 60 वर्ष से ज्यादा और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। प्रदेश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। इसके बाद एक मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को टीका लगाने की इजाजत दी गई। सरकारी केंद्रों पर सभी जगह वैक्सीनेशन मुफ्त में किया जा रहा है।