Tag Archives: yogiadityanath

अयोध्या मेडिकल कॉलेज शैक्षणिक परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे योगी आदित्‍नाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ के रामनगरी अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ ही साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

सीएम योगी अयोध्‍या पहुंच गए हैं। अयोध्‍या एयरपोर्ट से वे सीधे मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां वे एमबीबीएस कर रहे छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्यमंत्री योगी पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचे। यहां अल्पाहार लेंगे। इसी क्रम में योगी अयोध्या के प्रमुख संतो से भी मुलाकात करेंगे। यात्री निवास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मणिराम दास छावनी भी जाएंगे। सीएम श्रीराम जन्मभूमि भी जाएंगे। वहां, राम मंदिर निर्माण के लिए भरी जा रही बुनियाद का जायजा लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्यमंत्री यहां पर आज मेडिकल कॉलेज के साथ ही साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही उनका यहां के मसौधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा है। इसको मुख्यमंत्री ने गोद भी लिया है। मसौधा सीएचसी का भी निरीक्षण कर वह व्यवस्थाओं का जायजा ले सकते हैं। अयोध्या में इसके साथ ही वह रामलला व बजरंगबली का भी दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का आज अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भेंट करने का कार्यक्रम है। रामनगरी में वह विकास की परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां के दर्शन नगर अस्पताल में हाल ही लगे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से निकलने के बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में पहुंचें। यहां पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। वह मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे। यहां पर निरीक्षण के बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। मेडिकल कॉलेज में ही उनका मीडिया से वार्ता का कार्यक्रम है। इसके बाद दो बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। यहां के बाद रामजन्म भूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह यहां पर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

उनका 2:45 बजे मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। अस्वस्थ चल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम दास छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3:10 पर पर्यटन विभाग के यात्री निवास पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ अयोध्या के जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम 4:35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने रामनगर आकर यहां की सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि अब वह अपने इस दौरे में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की यहां पर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी कारण उन्होंने अभी तक प्रदेश में स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। वह रविवार को अयोध्या दौरे के बाद लखनऊ वापसी करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा-राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के सत्ता में आने से क्या सकारात्मक फर्क पड़ा?’ इसे तथ्यात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को समझाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को भी यह अहसास दिलाने का मूलमंत्र दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दिल्ली से ही वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने मिशन-2022 के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का तरकश तथ्यों से सजाया। कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल की खामियां भी गिनाईं। वहीं, बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा कि इतने छोटे दिल वाले इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक-राजनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कि यह प्रदेश आज विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का न पता हो तो फायदे का अहसास भी नहीं होता। कार्यकर्ताओं को यह समझना और जनता को समझाना होगा कि कैसे यूपी तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में फंसा था। जाति-धर्म के आधार पर सत्ता का दुरुपयोग किसी एक समाज को फायदा पहुंचाया जाता था। प्रदेश भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनाचार का अड्डा बन गया था। वहीं प्रदेश बीते चार वर्ष में अग्रणी राज्यों में से एक हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा को सिरे से नकारकर जनता ने हमें काम करने का संदेश दिया है। हमें जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से जुटना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में दुनिया के समृद्ध और विकसित देशों की तुलना भारत से करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे सबसे अधिक 130 करोड़ आबादी होने के बावजूद मोदी सरकार ने कैसे कोविड प्रबंधन किया। संसाधनों को सीमित समय में कई गुना बढ़ाकर कोरोना को काबू किया। आक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग और ओछी राजनीति का जिक्र कर बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री ने गत दिवस काशी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ की। यहां लगे रहे आक्सीजन प्लांट का जिक करते हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि अस्पतालों में जाएं, प्लांट लगवाने की प्रक्रिया से जुड़ें। फिर मोदी सरकार के काेविड प्रबंधन पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले कि टीबी की दवा जब दुनिया में पहुंच गई, उसके बाद भारत में आई। चिकनपाक्स, स्मालपाक्स यहां सबसे बाद में खत्म हो गया। इसी तरह दुनिया से जब पोलियो खत्म हो गया, तब हमारे देश में अभियान शुरू हुआ। यह है कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई, जबकि मोदी ने मात्र नौ माह में दो-दो वैक्सीन देश को दे दीं। फिर बिना समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव का नाम लिए इशारों में बोले कि उत्तर के नेता ने तो वैक्सीन भाजपा की बता दी थी। बाद में उनके पिताजी ने वैक्सीन लगवाई तो कुछ बदले। इस तरह के बयानों से उन्होंने अपना स्तर बता दिया। जिसकी सोच और दिल इतना छोटा हो, वह इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकता है।

यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात देने सुबह पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायुसेना का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका स्‍वागत करने के लिए शासन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनकी अगवानी की। आगवानी के बाद सभी से मुलाकात करने के बाद पीएम चॉपर हेलीकॉप्टर से बीएचयू की ओर सुबह 10.50 बजे रवाना हो गए और उनका हेलिकाप्‍टर बीएचयू के आइआइटी टेक्‍नो ग्राउंड पर सुबह 11.02 बजे पहुंच गया। इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ और पीएम ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। संबोधन के बाद पीएम बीएचयू के एमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद साथ 18 कोरोना वारियर्स से बात की। इसके बाद पीएम ने दोपहर दो बजे जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3:45 बजे नई दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

काशी के प्रबुद्ध जनों को पीएम ने संबोधित किया। बताया कि लंबे समय बाद आपके बीच आने का मौका मिला है। बनारस का मिजाज ऐसा है कि अरसा भले लंबा हो जाए लेकिन शहर मौका मिलने पर एक साथ रस भरकर दे देता है। काशी ने बुलाया तो एक साथ विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। महादेव के आशीर्वाद से काशीवासियों ने विकास की गंगा बहा दी है। सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास हुआ है। काशी का वैभव आधुनिक स्‍वरुप के अस्‍तित्‍व में आ रहा है। बाबा की नगरी थमती और रुकती नही है। स्‍वभाव को सिद्ध किया है। कोरोना में दुनिया ठहर गई तो काशी संयमित हुई अनुशासित हुई लेकिन स्रजन और विकास की धारा बहती रही। काशी के विकास के आयाम इंटरनेशनल सेंटर रुद्राक्ष आज इसी रचनात्‍मकता और गतिशीलता का परिणाम है। काशी के हर जन को बधाई देता हूं। भारत के परम मित्र जापान और पीएम के साथ जापान के राजदूत को भी धन्‍यवाद देता हूं। जापान के पीएम का संदेश देखा। उनकी वजह से यह उपहार मिला है। जापानी पीएम उस समय चीफ सेक्रेटरी थे और तबसे इसमें व्‍यक्तिगत तौर पर शामिल रहे। इस आयोजन में एक और व्‍यक्ति जिनको भूल नहीं सकता।

शिंजो आबे जी, मुझे याद है जब वह पीएम के तौर पर काशी आए थे तो रुद्राक्ष के आइडिया पर लंबी चर्चा की। उन्‍होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया और जापान के कल्‍चर पर परफेक्‍शन और प्‍लानिंग के साथ काम किया और आज भव्‍य इमारत काशी की शोभा बढ़ा रही है। भविष्‍य की संभावनाओं का स्रोत है। अपने पन पर जापान से ऐसे ही सांस्‍कृतिक संबंध की रूपरेखा खींची थी। विकास के साथ दोनों देशों के रिश्‍तों में मिठास का अध्‍याय लिखा जा रहा है। रुद्राक्ष के साथ ही गुजरात में भी जापान में जापानी गार्डन और एकाडमी का लोकार्पण हुआ था। वैसे ही जैन गार्डन भी दोनों देशों के बीच सुगंध फैला रहा है। जापान भारत के सबसे विश्‍वसनीय दोस्‍तों में एक है। पूरे क्षेत्र में नैचुरल पार्टनर में एक हैं। विकास और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में जापान हमारा साझेदार है। हाईस्‍पीड रेल, कारीडोर जापान के सहयोग से न्‍यू इंडिया की ताकत बन रहे हैं। हमारा विकास हमारे उल्‍लास के साथ जुड़ा होना चाहिए। विकास सर्वमुखी सबके लिए और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए। पुराणों में कहा गया है कि सबके हित के लिए सबके कल्‍याण के लिए आंसुओं से गिरा रुद्राक्ष है, उनकी अंश्रुबूंंद मानव प्रेम का प्रतीक है। रुद्राक्ष भी दुनिया को आपसी प्रेम कला संंस्‍कृति से जोड़ने का काम करेगा। काशी सबसे पुराना शहर है। सीर से सारनाथ ने सबकुछ संजोकर रखा है। ठुमरी दादरा ख्‍याल कजरी चैती जैसी बनारस की चर्चित विख्‍यात गायन शैलियां सारंगी पखावज शहनाई हो बनारस के रोम रोम से गीत संगीत कला झरती है। घाटों पर कलाएं विकसित हुईं।

बनारस गीत संगीत और धर्म आध्‍यात्म विज्ञान का केंद्र है। कल्‍चरल इवेंट के लिए बनारस आइडियल लोकेशन है। लोग देश विदेश से आना चाहते हैं। सुविधा मिले तो कला जगत के लोग बनारस को प्राथमिकता देंगे। रुद्राक्ष इन्‍हीें को साकार करेगा और केंद्र बनेगा। बनारस में कवि सम्‍मेलन के फैन दुनिया में हैं। इस सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की सुविधा है, पार्किंग और दिव्‍यांगों के लिए सुविधा है। हैंडीक्राफ्ट और शिल्‍प को पहचान मिल रही है। कारोबारी गतिविधि भी बढ़ रही है। इसका उपयोग बिजनेस में किया जा सकता है। काशी का पूरा क्षेत्र साक्षात शिव हैं। सारी विकास परियोजनाओं से काशी का श्रंगार हो रहा है तो बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता था। अब रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है तो शोभा बढ़ेगी। इसका पूरा उपयोग करना है। सांस्‍कृतिक सौंदर्य प्रतिभा को इससे जोड़ना है। भारत जापान को भी इससे मजबूती मिलेगी। महादेव के आशीर्वाद से काशी की पहचान बनेगा यह केंद्र। जापान सरकार, प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त करता हूं और बाबा आप सभी को खुश स्‍वस्‍थ और सजग रखें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। हर हर महादेव। धन्‍यवाद।

दोपहर 1.50 बजे रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्‍वेंशन सेंटर पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा रोपकर इस भवन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जापान सरकार की ओर से प्रतिनिध के रूप में भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी भी मौजूद रहे। भवन का लोकार्पण करने के बाद पूरे परिसर का पीएम ने निरीक्षण करने के बाद प्रबुद्ध जनों को संबाेधित भी किया। इस दौरान जापानी निर्माण प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रुद्राक्ष पर आधारित मॉडल भेंट करने के साथ रुद्राक्ष पर ही बने अंगवस्‍त्र को भेंट किया। वहीं रुद्राक्ष पर बने एक वृत्‍तचित्र को भी सीएम के संबोधन के बाद दिखाया गया। वहीं जापान के प्रधानमंत्री योशिहुदे सुगा का रिकार्डेड वीडियो संबोधन भी इस दौरान सुनाया गया। जिसमें जापान के पीएम ने भारत जापान के संबंधों पर अपने विचार रखते हुए इसे आगे भी जारी रखने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम बीएचयू एमसीएच विंग गए और 18 कोरोना योद्धाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए चल रही तैयारियों को लेकर विशेषज्ञों से बात कर तैयरियों का निरीक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य की तैयारियों को लेकर आधुनिक मशीनों, लैब, आक्‍सीजन, बेड की उपलब्‍धता और कोरोना की दवाओं पर शोध को लेकर विशेषज्ञों से उनके अनुभवों पर बात कर तैयारियों की सराहना की। कोरोना की तीसरी लहर में बच्‍चों के लिए चल रही विशेष तैयारियों से भी पीएम इस दौरान अवगत हुए। वहीं मातृ शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को समर्पित एमसीएच विंग की आधुनिक सुविधाओं का भी उन्‍होंने निरीक्षण किया। यहां पर सौ बेड का विशेष विंग महिला और शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित निर्मित किया गया है। इसी प्रकार का जिला अस्‍पताल में भी 50 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 150 नए महिला-शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित बेड आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा देने के लिए तैयार हैं।

पीएम ने सुबह 11.35 बजे मंच से जनता को संबोधित किया और लंबे समय बाद लोगों से सीधा संवाद करने की वजहों को कोरोना काल बताते हुए जनता का अभिवादन करते हुए भोजपुरी में संवाद किया। कहा क‍ि बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं की टीम का आभारी हूं। कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन का राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है। मेडकिल कालेज चार गुना हो चुका है। संंसाधनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बनारस में ही चौदह आक्‍सीजन प्‍लांट का लोकार्पण हुआ है। बच्‍चों के लिए विशेष आक्‍सीजन और आइसीयू विकसित करने का बीड़ा यूपी सरकार ने उठाया है। कोरोना की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विशेष पैकेज घोषित किया है। पूर्वांचल मेडिकल का हब बन रहा है। महिलाओं और बच्‍चों की चिकित्‍सा से जुड़े अस्‍पताल बनारस को मिले हैं। सौ बेड बीएचयू और 50 बेड जिला अस्‍पताल में जुड़ रहे हैं। नेत्र संस्‍थान में आंखों से जुड़ी बीमारियों का लाभ भी मिल पाएगा। काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। आठ हजार की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह काशी को और जीवंत कर रहे हैं

मां गंगा की स्‍वच्‍छता के लिए भी प्रयास हो रहा है। पंचक्रोशी मार्ग सुधार से गांवों की स्थिति और पूर्वांचल में भी सुधार आएगा। गोदौलिया में मल्‍टीलेवर पार्किंग से किचकिच कम होगी। लहरतारा से चौकाघाट तक राहत मिलेगी। जन सुविधाओं का काम पूरा हो जाएगा। यूपी के किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़े इसलिए हर घर जल अभियान पर काम हो रहा है। सीसीटीवी सर्विलांस, स्‍क्रीन और इसपर प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। रो रो सेवा और क्रूज बोट का संचालन होने से पर्यटन में इजाफा होगा और नाविक साथियों को लाभ मिलेगा। डीजल से नावें सीएनसी में हो रही हैं। पर्यावरण और पर्यटन में लाभ होगा खर्च भी कम होगा। रुद्राक्ष को भी काशीवासियों काे सौंपने जा रहा हूं। विश्‍व स्‍तरीय साहित्‍याकार, संगीतकारों ने विश्‍व स्‍तर पर धूप मचाई है। उनकी कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। अब सभी को अपनी कला दिखाने के लिए एक आधुनिक मंच मिल रहा है। पुरातन वैभव की समृद्धि ज्ञान की गंगा से जुड़ी है। काशी के ज्ञान विज्ञान में विकास निरंतर जरूरी है। आधुनिक शिक्षा केंद्र युवाओं के लिए काशी की भूमिका को और मजबूत करेंगे। सीपैट सेंटर के लिए बधाई देता हूं। दुनिया के बड़े निवेशक आत्‍मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। यूपी इसमें अग्रणी होकर उभर रहा है। पहले यूपी में कारोबार मुश्किल था, आज मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है। सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है। कारोबार में भी इससे सहूलियत मिली है।

यूपी को चौड़ी और आधुनिक सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। डिफेंस कारीडोर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, लिंक या गंगा एक्‍सप्रेस हो इससे यूपी के विकास को बुलंदी मिलेगी। इन पर गाड़‍ियां ही नहीं इनके इर्द गिर्द आत्‍मनिर्भर भारत के लिए औद्योगिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बढ़ेंगे। कृषि आधारित उद्याेगोंं की भूमिका भी बढ़ेगी। मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है। कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है। वाराणसी पूर्वांचल पेरिशेबल कार्गो सेंटर, राइस सेंटर, पैकेजिंग सब किसानों को लाभ मिल रहा है। बनारसी लंगड़ा यूरोप से खाड़ी तक मिठास फैला रहा है। क्षेत्र को एग्रो हब बनने में मदद मिलेगी। काशी में फल सब्‍जी निर्यात से सभी को लाभ मिलेगा। विकास कार्यों की लिस्‍ट लंबी है जल्‍दी खत्‍म नहीं होगा। समय का अभाव होता है तो सोचना पड़ता है कि किसकी चर्चा करुं और किसे छोड़ दूं। यह सब यूपी सरकार की निष्‍ठा का प्रमाण है। ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं। 2014 में सेवा करने का मौका मिला तक भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे। तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खूब मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग देखते हैं कि योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं। हर जिले में सीएम जाते हैं। यही वजह है कि यूपी में बदलाव के यह प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां बाप चिंता में थे वह हालात बदल गया है। बहन बेटियों पर आंख उठाने वाले कानून से बच नहीं पा रहे हैं। यूपी में सरकार आज भ्रष्‍टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकास वाद से चल रहा है। आज यूपी में जनता की योजना का लाभ जनता से मिल रहा है। आज यूपी में नए उद्याेगों का निवेश हो रहा है। विकास प्रगति की यात्रा में यूपी का जन जन की भागीदारी शामिल है। सबको फ्री टीका लग रहा है, सभी को कोरोना का टीका जरूर लगाएं और कोरोना से सबको बचाएं। सभी पर मां गंगा और बाबा विश्‍वनाथ का आशीर्वाद बना रहे।

AIMIM प्रमुख औवैसी का उत्तर प्रदेश दौरा आज, बहराइच में करेंगे पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमला बोलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में उतारने की तैयारी में लगे असदुद्दीन ओवैसी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद ओवैसी का बहराइच जाने का कार्यक्रम है।

बहराइच जाने से पहले ओवैसी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से भेंट करेंगे। वह उत्तर प्रदेश में राजभर की पार्टी के साथ पहले ही गठबंधन की घोषणा भी कर चुके हैं। बिहार के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने वाली एआइएमआइएम अब उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र में सौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच जाकर करीब दो बजे

के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम ने पूर्व और पश्चिम के दो अलग-अलग जिलों में कैम्प कार्यालय बनाकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की योजना बनाई है। इन्होंने उत्तर प्रदेश का विधानसभा युद्ध को जीतने के लिए बड़ी योजना तैयार की है। इनकी पार्टी का पहला कैम्प कार्यालय बहराइच के नानपारा में स्थापित हो रहा है। जिसका ओवैसी उद्घाटन करेंगे। यहां पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली बहराइच पहुंचे हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बहराइच के इस कार्यालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश की काफी मुस्लिम बाहुल्य सीटों के लिए रणनीति बनाएंगे। बहराइच के कार्यालय की कमान एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हाथ में होगी। इस कार्यालय से पूर्व उत्तर प्रदेश के 27 जिलों पर नजर रखी जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में पार्टी का कैम्प कार्यालय स्थापित किया जाएगा। ओवैसी की पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य वाले जिलों पर है। जहां पर मुस्लिम बाहुल्य आबादी है, वहां ओवैसी की पार्टी अपनी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद पश्चिम बंगाल में भी प्रत्याशी उतारने वाली ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर रखी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं छोटी पाॢटयों के गठबंधन भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ मिल कर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियों के साथ जांच एजेंसियों की सक्रियता भी बढ़ने लगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियों के साथ जांच एजेंसियों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। जांच एजेंसियों ने कई बड़े घोटालों की जांचों में अपने कदम बढ़ाए हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच स्मारक घोटाले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल के दो पूर्व मंत्रियों से भी पूछताछ की तैयारी है।

सीबीआइ ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए 1500 करोड़ रुपये की गोमती रिवर फ्रंट योजना में घोटाले की कड़ियां खोलनी शुरू कर दी हैं। रिवर फ्रंट घोटाले में दूसरी एफआइआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने सोमवार को आरोपितों के 49 ठिकानों पर छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है। इसके बाद इस घोटाले में अब कई बड़ों की भूमिका की छानबीन के संकेत मिले हैं।

ऐसे ही बसपा शासनकाल में हुए करीब 1400 करोड़ रुपये के स्मारक घोटाले की जांच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) करीब सात वर्षों से कर रहा है। लोकायुक्त संगठन ने वर्ष 2013 में स्मारकों के निर्माण में धांधली के आरोपों की जांच की थी। लोकायुक्त की जांच में करीब 1400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। बाद में विजिलेंस ने एक जनवरी, 2014 को लखनऊ के गोमतीनगर थाने में स्मारक घोटाले में 199 आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराकर जांच शुरू की थी।

एफआइआर में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बाबू सिंह कुशवाहा भी नामजद हैं। विजिलेंस ने कई बार इस मामले की जांच में तेजी पकड़ी और निर्माण निगम के कई तत्कालीन अधिकारियों पर शिकंजा भी कसा, लेकिन जांच कभी बड़ों तक नहीं पहुंच सकी। अब विजिलेंस ने इसी माह पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बाबू सिंह कुशवाहा को पूछताछ के लिए तलब किया है। स्मारक घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।

सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले की भी सीबीआइ जांच चल रही है और इस मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में हैं। खनन घोटाले में भी कई आइएएस अधिकारियों समेत सफेदपोशों की भूमिका जांच के दायरे में है और उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ईडी भी इस मामले में जांच कर रहा है और आरोपितों की संपत्तियां भी जब्त कर चुका है।

बसपा शासनकाल में हुए चीनी मिल घोटाले की सीबीआइ जांच ने भी बीते दिनों तेजी पकड़ी थी। जलनिगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें पहले ही बढ़ चुकी हैं। हालांकि बीते दिनों कोरोना संक्रमण के चलते जांच एजेंसियों के कदम भी ठिठके हुए थे। स्थितियां सामान्य होने के बाद जांच की रफ्तार बढऩी शुरू हो गई है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

यूपी के 20 लाख बेरोजगारों को होगा फायदा, पंजीकृत बेरोजगारों को ही मिलेगा लाभ

UTTAR PRADESH-

यदि आप बेरोजगार हैं और आपका पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल पर 12000 मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपना पंजीयन कराया है। आपको घर बैठे ही आनलाइन नौकरी की जानकारी मिल जाएगी। श्रम व सेवायोजन विभाग तथा एनएचआरडीएन (राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास नेटवर्क) के बीच सेवायोजन वेबपोर्टल के अनुबंध पत्र (एमओयू) पर बीते महीने हुए हस्ताक्षर के बाद एनएचआरडीएन में देशभर की 12000 मल्टीनेशनल कंपनियां पंजीकृत हो गईं हैं। कंपनियों में रिक्तियों की जानकारी सीधे सेवायोजन विभाग के वेबवोर्टल पर आएगी। बेरोजगार अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करेगा। इससे लखनऊ समेत प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों में से 25 से 40 वर्ष के बीच के 20 लाख बेरोजगारों को लाभ होगा।

  सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की संख्या का सही आंकलन करने के लिए बेरोजगारों को आनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था और दुरुस्त की है। बेरोजगार सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.काम पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। वेबसाइट में नौकरी के मीनू पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

सभी सेवायोजन कार्यालय को आनलाइन जुडऩे से बेरोजगारों को नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे। पंजीकृत बेरोजगारों को बिना किसी भागदौड़ के वेबपोर्टल के माध्यम से घर बैठे देशभर में नौकरी की जानकारी मिल जाएगी।    

ऐसे होगा पंजीयन

  • न्यूनतम आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए।
  • बेरोजगार का ई-मेल होना आवश्यक है।
  • मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आने के बाद ही आगे की जानकारी मिलेगी।
  • राजधानी समेत प्रदेश के सभी 92 सेवायोजन कार्यालयों से जानकारी ली जा सकती है।
  • सेवायोजन कार्यालयों पर भी पंजीयन समेत अन्य जानकारी ली जा सकेगी।
  • पंजीकृत को ही निजी व सरकारी संस्थाओं में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी,CM योगी आदित्यनाथ बोले ?

वन महोत्सव सप्ताह पर मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी वन है तो कल है के मूल मंत्र को अपनाएं। सभी लोग अपने आस-पास पौधारोपण करें। प्रकृति और मानव जाति के लिए वनों का होना जरूरी है। पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगाह कर दिया है। वह गुरुवार को लखनऊ के एक निजी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद वहां पर मौजूद लोगों से प्रकृति से खिलवाड़ न करने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से पौधा लगाने की पहल करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब-जब हमने प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया है फिर हमें दुष्परिणाम भी भुगतने पड़े हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लम्बे समय से प्रकृति के साथ खिलवाड़ ने पूरी दुनिया को वर्तमान में प्रभावित किया है। प्रकृति के प्रति हमको सचेत होना होगा। किसी को कहीं पर भी मौका मिले तो उसको पौधा जरूर लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पीपल का पौधा भी रोपा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष हमने चार जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रदेश के सभी विभाग इसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान पहल की है। हमने चार जुलाई को 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

लखनऊ में DRDO का अस्थाई कोविड अस्पताल शुरू, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में DRDO द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि DRDO और आर्मी की तरफ से यह अस्पताल शुरू हो रहा है। पहले चरण में 250 बेड शुरू हो रहे हैं, जिसमें 150 बेड ICU के होंगे और 100 आइसोलेशन बेड ऑक्सीजन वाले होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार लगातार कोरोना से निपटने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग से लखनऊ में डीआरडीओ का यह अस्पताल लखनऊ और प्रदेश वासियों को राहत देगा। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने आज से गावों में विशेष अभियान की शुरुआत की है। पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। गावों में कोरोना न बढ़े इसके लिए हर ग्राम पंचायत में निगरानी समिति बनाई गई है। सभी को थर्मामीटर, ऑक्सिमीटर और जरूरी उपकरण दिए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ बना यह अस्पताल लोगों के उपचार में काफी सफल होगा। इस अस्पताल में मरीजों ले साथ उनके तीमारदारों की भी व्यवस्था होगी। समय-समय पर दिन में एक बार भर्ती मरीज की जानकारी तीमारदार को दी जाएगी। सात दिन के बाद उनकी कोरोना जांच की भी व्यवस्था की गई है। सरकार ने तीन दिन पहले ट्रायल के लिए यहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराया था। यहां 24 घंटे ऑक्सीजन का बैकअप रहे इसके लिए राज्य सरकार यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखेगी। डीआरडीओ यहां ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

 

सीएम योगी ने कहा- यूपी में जीवनरक्षक दवाओं की नहीं है कोई कमी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा है कि रेमडेसिविर जैसी किसी भी जीवनरक्षक दवा का प्रदेश में कमी नहीं है। हर रोज इसकी आपूर्ति बढ़ रही है। जिलों की मांग को देखते हुए रेमडेसिविर के पर्याप्त वॉयल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जरूरत पड़ी तो निजी अस्पतालों को भी रेमडेसिविर मुहैया कराई जाए। इसके लिए जिला प्रशासन को अतिरिक्त रेमडेसिविर उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में सेक्टर प्रणाली लागू करें। क्षेत्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएं। यह सुनिश्चित कराया जाए कि हर जरूरतमंद मरीज को बेड मिले। जरूरत ऑक्सीजन की हो, वेंटिलेटर की हो अथवा जीवनरक्षक दवाओं की, उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। बेड आवंटन और डिस्चार्ज पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू कराएं। किसी जिले में शासनादेशों का उल्लंघन होता हुआ पाया गया तो संबंधित जिलाधिकारी और सीएमओ की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय से इस पर सतत नजर रखी जाए।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- ऐसी असंवेदनशील सरकार प्रदेश में कभी नहीं आई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की बीजेपी सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार मृतकों की संख्या कम दिखाने के लिए फर्जी आंकडे़ दे रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन टीके के दामों में एक रूपता हो और देशभर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से भाजपा ने प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया है। एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कम दिखाने के लिए फर्जी आंकडे़ दे रही है तो दूसरी और श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। आक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसो का आपातकाल है।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता उजागर है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डाक्टरों के नाम और टेलीफोन नंबर भाजपा सरकार प्रचारित कर रही है वे अधिकांश फर्जी निकल रहे हैं। इसी झूठ के सहारे मुख्यमंत्री जी अपनी कमियां छुपा रहे हैं जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं आई।