Tag Archives: yogiadityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर अस्पताल में रहना चाहिए 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-11 के अफसरों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोरोना की  प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर भीड़ न होने दी जाए और मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि मास्क के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी की जानी चाहिए। बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन करने वाले लोगों का यह कृत्य स्वयं के साथ-साथ समाज के लिए भी घातक है। ऐसे लोगों के साथ सख्ती की जाए। ऐसे लापरवाह लोगों के बारे में समाज को अवगत कराया जाना चाहिए। पहली बार पकड़े जाने पर 1,000 रुपये और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। इस कार्य में डीआरडीओ का सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा, भारत सरकार के स्तर से भी ऑक्सीजन आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है। समन्वय बनाते हुए डिमांड भेजें। ऑक्सीजन के संबंध में अगले 15 दिनों की अनुमानित मांग के अनुरूप उपलब्धता बनाया जाए। इसके साथ-साथ प्रदेश में ऑक्सीजन वितरण की प्रक्रिया में भी संतुलन बनाए रखा जाए। प्रत्येक अस्पताल में न्यूनतम 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होना चाहिए।

 

सीएम योगी का निर्देश, कोरोना मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वाले अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वाले अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने डीएम और सीएमओ स्तर से भेजे जा रहे कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती ना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  जिन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने में हीलाहवाली हुई, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,000 से अधिक एक्टिव कोरोना केस वाले 10 जिलों, जिनमें लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, झांसी तथा बलिया में तत्काल प्रभाव से कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाकर रात 08 बजे से सुबह 07 बजे तक करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन का काम जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश : मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज, सीएम योगी ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित कर मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज किया।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  हमने शारदीय नवरात्रि में कार्यक्रम प्रारंभ किया था। नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान का कार्यक्रम हम वर्ष में दो बार करते हैं। दोनों अवसरों पर नारी शक्ति व उसकी महिमा के बारे में अवगत होते हैं। योगी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम मिशन शक्ति के दूसरे फेज से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सबका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा है।

सीएम योगी ने कहा कि जब यह तीनों एक साथ होंगे तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य ही प्राप्त होगा। अगर प्रदेश से कोई ओलम्पिक में जाता है तो उसे सहयोग करते हैं, जो मेडल लेकर आता है उसका सम्मान करते हैं, साथ ही जो गोल्ड मेडल लेकर आता है उसे 06 करोड़ की राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि समाज और सरकार जब एक साथ चलेंगे तो समस्या का समाधान अपने आप हो जाएगा। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वलंबन जब एक साथ जुड़ेगा तो नारी सशक्तीकरण का लक्ष्य अपने आप ही प्राप्त हो जाएगा।

 

UP Budget 2021: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

लखनऊ। योगी सरकार ने आज प्रदेश की महिलाओं को दो नई योजनाओं की सौगात दी है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सक्षम सुपोषण योजना शुरू की गई है,  जिसके लिए योगी सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है। महिला सामर्थ्य योजना नाम से दूसरा प्लान योगी सरकार ने शुरू किया है, जिसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपए दिए हैं।

बता दें कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश की सरकार मिशन शक्ति चला रही है। इस मिषन के तहत महिलाओं को आत्मसुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों की ट्रेनिंग दी जाती है।

बताते चलें कि योगी सरकार का यह आखिरी बजट है और अगले साल चुनाव होने हैं, इसलिए महिला मतदाताओं का खास ध्यान रखा गया है। बजट में योगी सरकार ने महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना के लिए 32 करोड़ रुपए दिए हैं। बजट में ऐसी कई घोषणाएं की गई हैं जिनका फायदा महिलाओं और छात्राओं को मिलेगा। महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना कर मिशन शक्ति को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव के अलावा प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए टैबलेट देने की घोषणा की गई है। रोजगार के लिए जनपदों में काउंसलिंग सेंटर बनाने की बात बजट में है।

आजम खान को एक और झटका, यूपी सरकार के नाम दर्ज होगी जौहर ट्रस्ट की 70 हेक्टेयर जमीन  

रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को कोर्ट ने जौहर ट्रस्ट की 70.05 हेक्टेयर जमीन उत्‍तर प्रदेश सरकार के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है। यह जमीन अभी तक आजम खान की जौहर ट्रस्ट के नाम पर थी।

बता दें कि समादवादी पार्टी के सांसद आजम खान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रस्ट ने शासन से 12.5 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति ली थी, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए ट्रस्ट ने करीब 70 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीद ली।

आरोप है कि इस दौरान जमीनों पर अवैध कब्जे भी किए गए और सरकारी नियमों में फेरबदल किया गया। जिसके मद्देनजर एडीएम जेपी गुप्ता की कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-किसानों की खुशहाली से दुखी हैं विपक्षी पार्टियां

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 118 वीं जयंती पर आज प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाने वालों को आज किसानों की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों को गिनाते हुए किसानों के कल्याण हेतु कार्य करते रहने के संकल्प को दोहराया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान सम्मान दिवसके रूप में मनाया जाता है। कृषि बिल पर मचे घमासान के बीच सीएम योगी ने किसान सम्मान दिवस पर विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक के किसानों को सम्मानित किया। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले किसानों में 9 महिला किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए।
किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के हितों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पहले प्रदेश सरकार ने कुछ किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए हैं। आप कल्पना करिए कभी ट्रैक्टर एक कल्पना होती थी। आज सरकार ट्रैक्टर की चाभी किसान के हाथों में देकर उसे तकनीक के साथ जोड़ने के नए आह्वान के साथ कार्य कर रही है। 
 

जानिए, सीएम योगी ने मऊ के लोगों को कितने करोड़ रूपये का दिया तोहफा ?

मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ में 136.35 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ीत किसानों को काफी हद तक राहत दिलाई है। आगे भी काम जारी है, आने वाले समय में किसानों को बाढ़ से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब मऊ के लोगों को जहाज से यात्रा करने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। आजमगढ़ जिले में एयरपोर्ट बनाने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों की तरह हम बंद मिलों की जमीनों को बेचने का काम नहीं करते बल्कि उसे फिर से शुरू कर युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करते हैं।