Tag Archives: #yogiaditynath

दिवाली के अगले दिन यानि आज गोवर्धन पूजा की जाती है. वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है |

Govardhan Puja : दिवाली के अगले दिन यानि आज गोवर्धन पूजा की जाती है. वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन ब्रज में इसका खास महत्व है.. कृष्ण नगरी मथुरा में विशेष रूप से गोवर्धन पूजा होती है. इस दिन गाय पूजन का भी बड़ा महत्व माना जाता है. गोवर्धन पूजा की कहानी भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई .. इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार का ना​श किया था |

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

https://aaryaanews.com/

गोवर्धन पूजा को लोग अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं. दिवाली के अगले दिन यानि आज गोवर्धन पूजा होगी. इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. इसके साथ ही वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव आदि देवताओं की पूजा का.. भी विधान है. गोवर्धन पूजा में विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित किया जाता है, इसी वजह से इस उत्सव या पर्व का नाम अन्नकूट पड़ा है. इस दिन अनेक प्रकार के पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

https://aaryaadigital.com/

 

अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारम्भ हुई है. इसमें हिन्दू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते है. उसके बाद गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है.

ये है ​कथा 

गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण इंद्र का अभिमान चूर करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की इंद्र से रक्षा की थी. माना जाता है कि इसके बाद भगवान कृष्ण ने स्वंय कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का आदेश दिया दिया था. तभी से गोवर्धन पूजा की प्रथा आज भी कायम है और हर साल गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है |

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

https://aaryaanews.com/

भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी की करें पूजा

इस दिन खासतौर पर अन्नकूट बनाकर गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. इस दिन धन दौलत, गाड़ी, अच्छे मकान  के लिए कृष्ण जी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है, ताकि नौकरी या व्यापार में खूब तरक्की मिल सके |

नैवेद्य अर्पित कर इस मंत्र से करें प्रार्थना

लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।
सायंकाल पश्चात् पश्चात् पूजित गायों से पूजित गोवर्धन पर्वत का मर्दन कराएं. फिर उस गोबर से घर-आंगन लीपें.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

https://aaryaadigital.com/

धान खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए राहत भरा फैसला

धान खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए राहत भरा फैसला किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों से धान खरीद की सीमा खत्म कर दी जाए। खरीद में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश के सभी 4500 केंद्र एक सप्ताह में शुरू कर दिए जाएं। प्रशिक्षित कर्मियों को लगाया जाए। यही नहीं, जिला स्तर पर जिलाधिकारी, मंडल में मंडलायुक्त और शासन स्तर पर मुख्य सचिव प्रतिदिन खरीद और भुगतान की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट देंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि पिछले वर्ष जहां-जहां धान खरीद केंद्र बनाए गए थे, उन्हें इस वर्ष भी चालू कर दिया जाए। खरीद की सीमा खत्म करते हुए किसानों को उनसे की गई धान खरीद की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाए। गुणवत्ता के बारे में बताएं, साथ ही नमी की समस्या को दूर करने से संबंधित उपकरण भी सभी क्रय केंद्रों पर उपलब्ध रहने चाहिए। बटाईदार किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्य सचिव के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त और प्रमुख सचिव खाद्य को भी अपने-अपने स्तर से धान खरीद और भुगतान की निगरानी करने के लिए कहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें कोई समस्या हो तो उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। किसान संगठनों से भी बात की जाए। प्रत्येक जरूरतमंद किसान के धान की खरीद हर हाल में होनी चाहिए। इसके लिए बोरों की पर्याप्त संख्या रहे। सीएम ने कृषि एवं राजस्व विभाग को आपस में समन्वय बनाते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित धान किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रदेश में डीएपी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रमुख सचिव खाद्य वीणा कुमारी मीना ने बताया कि अब तक लगभग 4,000 धान क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। बचे हुए केंद्र जल्द ही स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित भी उपस्थित थे।

रामनगरी दीपोत्सव की तैयारियों से निहाल,दीपोत्सव पर 10 लाख से अधिक दीपों से सज्जित हो रही रामनगरी अयोध्या

दीपोत्सव पर 10 लाख से अधिक दीपों से सज्जित हो रही रामनगरी अयोध्या क्या अनुभव करेगी, इसका उत्तर तो बुधवार को मिल पाएगा। फिलहाल, रामनगरी दीपोत्सव की तैयारियों से निहाल है। एक ओर नगरी दीपोत्सव की व्यापक तैयारियों का अंतिम स्पर्श पाकर उत्तरोत्तर दमकती जा रही है, दूसरी ओर तैयारियों से उपजी चकाचौंध सामने वाले को अभिभूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिस रामकी पैड़ी पर बुधवार को एक साथ 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होंगे, वह अभी से दीपों से आच्छादित होने लगी। गत सप्ताह से ही अंगड़ाई ले रही दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कई अपर मुख्य सचिव एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव स्तर तक के आला अधिकारी कर चुके हैं, तो मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी स्थानीय प्रशासनिक अमले के साथ रामकथा पार्क से लेकर रामकी पैड़ी परिसर में डेरा ही जमा चुके हैं। तैयारियों के प्रति ऐसी ही प्रतिबद्धता का परिणाम है कि दीपोत्सव के साथ रामनगरी में सरयू तट पर दिव्य दुनिया का निर्माण प्रतीत हो रहा होता है। रामकी पैड़ी 2017 में दीपोत्सव की परंपरा शुरू होने के पूर्व उपेक्षा की पर्याय बनी हुई थी, आज पंचम दीपोत्सव की दहलीज पर ऐसी प्रतीत होती है, जैसे पुण्य सलिला सरयू अपने उद्गम मानसरोवर से निकल कर सीधे रामनगरी का अभिषेक करने आ पहुंची हो। यह महज संयोग नहीं है। इसके पीछे दीपोत्सव से जुड़ी तैयारियों की रचनात्मकता है। इस अवधि में सौ करोड़ की लागत से पैड़ी का कायाकल्प हो चुका है। …तो पांच सौ मीटर लंबी पैड़ी के मुख्य चैनल के एक किनारे पर उन दीपों की सज्जा शुरू हो गई है, जो बुधवार को एक साथ प्रज्वलित हो लगातार चौथी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में रामनगरी का नाम दर्ज कराएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसी के साथ ही पैड़ी का दूसरा किनारा रेड कार्पेट से सज्जित होने को तैयार है। जहां से गुजर कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दिग्गज धर्माचार्य तथा अन्य चुनिंदा मेहमान एवं श्रीराम तथा उनके परिकर के स्वरूप आसन ग्रहण कर दीपोत्सव से रू-ब-रू होंगे। मेहमानों के लिए सज्जित किए जा रहे आसन से उनकी हैसियत का अंदाज भी मिलता है। श्रीराम और उनके परिकर के स्वरूप के लिए राम दरबार का पंडाल सज रहा है। रामदरबार के ही सम्मुख संतों के मंच की व्यवस्था की जा रही है। इसे देखकर समझा जा सकता है कि संत श्रीराम के चरणों में बैठ कर दीपोत्सव का आनंद लेंगे। दीपोत्सव को निहारने के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के लिए स्वतंत्र मंच बन रहा है। जबकि पांच सौ अन्य कुर्सियां भी मेहमानों के स्वागत में सज रही हैं। पैड़ी से उत्तर प्रवाहमान कार्तिक मास की शुभ्र-क्षिप्र सरयू से भी दीपोत्सव के स्वागत का उल्लास परिभाषित होता है। लंबे और प्रशस्त घाट के बीच ग्रेनाइट पत्थर से नवनिर्मित गोलाकार प्लेटफार्म ध्यान आकृष्ट करते हैं। मुख्यमंत्री दीपोत्सव से पूर्व चुनिंदा सहयोगियों के साथ इसी प्लेटफार्म से पुण्य सलिला की आरती-अभ्यर्थना करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ज‍िन्‍ना से सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की तुलना गलत, जनता इस मानस‍िकता को नकार देगी-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में कहा कि जो लोग लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से कर रहे हैं, उनकी तालिबानी मानसिकता है। सीएम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि जिन्ना से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना करने वालों को जनता सबक सिखाए। आजाद भारत को अखंड भारत रखने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उनके लिए इस तरह की बात करने वाले सिर्फ परिवार के बारे सोचते हैं। विभाजनकारी मानसिकता के कारण देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना कर रहे हैं। ये तालिबानी मानसिकता है जो तोड़ने का कार्य करती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम ने कहा क‍ि पहले की सरकार में आयोजन नहीं करने द‍िए जाते थे। केंद्र सरकार लगातार पूर्व प्रदेश सरकार को यह कह रही थी क‍ि अधिक से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ म‍िलना चाह‍िए। हर गरीब को न‍िश्‍शुल्‍क राशन म‍िलना चाह‍िए, हर गरीब को फ्री में ब‍िजली कनेक्‍शन देना चाह‍िए,  लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। पूर्व की सरकार के ल‍िए उनका पर‍िवार ही प्रदेश था, भाजपा सरकार ने जनता को ही अपना पर‍िवार माना। मुख्यमंत्री ने यहां आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश योजना के तहत सांकेतिक चाबी प्रदान की। पुलिस लाइन के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री बलदेव औलख, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, समेत सभी विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस अकादमी में ये बोले सीएम : सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड में ह‍िस्‍सा ल‍िया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा क‍ि हमने प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ डेढ़ लाख पदों को भरा है, इसके साथ ही तकनीकी स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम किया है। प्रशिक्षण केंद्रों में क्षमताओं को बढ़ाने का काम किया गया है। कहा क‍ि साइबर अपराधों की रोकथाम के ल‍िए प्रश‍िक्षण द‍िया गया। प्रश‍िक्षण में फोरेंसिक साइंस की अहम भूम‍िका होती है। वर्तमान समय में तकनीक को बढ़ावा देकर ही अपराध को रोका जा सकता है। प्रदेश में फोरेंसिक साइंंस में अभूपपूर्व बढ़ोतरी होगी। पुलिस उपाधीक्षक का पद महत्‍वपूर्ण होता है। वर्तमान समय में अपराधी व‍िभ‍िन्‍न तकनीकी का प्रयोग कर अपराधों को अंजाम देते हैं। पास हुए ड‍िप्‍टी एसपी से कहा क‍ि आज से आप पुलिस की सक्र‍िय सेवा में योगदान देने जा रहे हैं। सीएम ने सौंपी आवासों की चाबी : सीएम ने पुलिस लाइन में 1008 प्रधानमंत्री आवासों की चाबी पात्रों को सौंपी।मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से 67.62 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया गया है। आवास की चाबी म‍िलते ही आवंटियों के चेहरे ख‍िल उठे। 

भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है।-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विपक्षी दलों के कार्य को लेकर उनके ऊपर जोरदार हमला बोला। गन्ना संस्थान के हाल में उन्होंने विपक्षी के देश तथा प्रदेश के कार्यकाल की भाजपा की सरकारों के कार्यकाल की तुलना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब अमन-चैन दिखने लगा है। हमने कानून-व्यवस्था पर काफी जोर दिया है। पहले गुंडे सरकारी संपत्तियों को हड़पते थे। उनकी दहशत के कारण संभ्रांत परिवार अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में डरते थे। पहले तो प्रदेश में त्यौहार से पहले कर्फ्यू लगता था। अब अपराधियों को मालूम है कि राज्य सरकार का बुलडोजर खड़ा है। गुंडे, अपराधी, माफिया पहले गरीबों की सम्पत्ति हड़प लेते थे। बहन-बेटियों का जीना दूभर था। आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का एक माहौल है। सुरक्षा का वातावरण देने में हम इसलिए सफल हुए हैं क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले राम मंदिर का नाम लेने पर पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। भाजपा ने इतना बड़ा काम किया है कि लोग हैरान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया है। अब तो गोली चलवाने वाले भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम देख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब छद्म भेष में लोग अपने आपको रामभक्त बताएंगे। भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया, हमने कहा था रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे। और मोदी जी मंदिर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली सिर्फ तीन-जिलों में ही 24 घंटा तक मिलती थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली लगातार मिल रही है। इतना ही नहीं एक करोड़ 51 लाख से अधिक गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिससे कि वह लोग भी सुविधा का लाभ लें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि देश में अटल के कार्यकाल को छोड़ दें तो भारत और भारतीयता के बारे में कोई चर्चा नहीं करता था। गांव, गरीब, नौजवान, महिला, किसान, व्यापारी के बारे में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं था। भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है। आप देख ही रहे होंगे कि 2014 के पहले भारत क्या था और 2014 के बाद भारत आज कहां है। 2014 के पहले भारत के अंदर अविश्वास, अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण था। 2014 के पहले देश के अंदर रोज एक नया घोटाला आता था। अब तो लोगों को ढ़ूंढने पर भी घोटाला नहीं मिल रहा है। योगी ने कहा, देश के अंदर सैकड़ों संस्थाओं का नामकरण नेहरू खानदान के नाम है। लेकिन महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हमारी सरकार ने किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमारी सरकार ने किया। फर्क साफ है। एक राष्ट्ररक्षक के रूप में, हिन्दू रक्षक के रूप में महाराज सुहेलदेव को सम्मान देता है, और दूसरा अपने वोटबैंक खिसक न जाए इसलिए महाराज सुहेलदेव का नाम ही नहीं लेते हैं। इसके पहले प्रतापगढ़ से सांसद और भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

 

कई कार्यक्रमों में लेंगे ह‍िस्‍सा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर में गोरखपुर आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर में गोरखपुर आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद देर शाम वह लखनऊ रवाना हो सकते हैं। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। वहां से योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री नगर निगम परिसर में आयोजित दीपावली मेला में भी शामिल हो सकते हैं। उसके बाद सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर के पास नवनिर्मित पांच मंजिला शापिंग कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री एक ब्लाक का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विधानसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राष्ट्रीय मंत्री और क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन भी मौजूद रहेंगे।बैठक के स्वरूप की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल इकाई के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, 62 विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, भाजपा संगठन की दृष्टि से 12 जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव की कार्य योजना बनाने के लिए बुलाई गई इस बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को चुनावी दृष्टि से जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित है। बैठक में बतोर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विनीत शर्मा और बतौर विशिष्ट अतिथि सह संयोजक राजकुमार शर्मा मौजूद रहेंगे। दोनों नेता दोपहर दो बजे संवाददाताओं से भी मुखातिब होंगे।

आगरा वकीलों ने जेल भेजे गए तीन कश्मीरी छात्रों का केस लडऩे से इन्कार कर दिया-पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले

ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर उत्तर प्रदेश में जश्न मनाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त होने के बाद इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेजा गया है। अब इनके खिलाफ अधिवक्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। आगरा वकीलों ने जेल भेजे गए तीन कश्मीरी छात्रों का केस लडऩे से इन्कार कर दिया है। ताजनगरी आगरा में बीते रविवार को ट्वेंटी-20 विश्व कप क्रिकेट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर कश्मीरी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया था। उनके एकशन के बाद आगरा, बरेली, बदायूं तथा सीतापुर में छह केस दर्ज कर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया गया था। इनमें से छह लोगों के खिलाफ देश द्रोह का भी केस दर्ज किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आगरा में वकीलों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लडऩे का फैसला किया है। आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि वकीलों ने भारत के खिलाफ जीत का जश्न मनाने वाले इन छात्रों का केस न लडऩे का फैसला किया है। अगर कोई वकील ऐसा करता है तो हम उसका बहिष्कार करेंगे। अब कश्मीर के छात्रों में खलबली मची है। इससे पहले शुक्रवार को सीतापुर में दर्ज केस में राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ाने के साथ पुलिस ने बिसवां में भी एक के खिलाफ केस दर्ज किया। सीतापुर में पाकिस्तान की जीत का जश्न व भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना जिले के दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। रामपुर मथुरा में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ा दी गईं हैं। बिसवां में भी ऐसे ही एक मामले में राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिसवां में जोशीटोला निवासी जीशान पुत्र कलीम ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारत के लिए आपत्तिजनक पोस्ट भी इंटरनेट मीडिया पर की। आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो बवाल मच गया। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद बिसवां के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि युवक पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीतापुर में ही रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में भारत की हार पर इंटरनेट मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने वाले मुशर्रफ पर दर्ज मामले में राष्ट्रद्रोह की धाराएं बढ़ाई गईं हैं। युवक को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद पार्टी के चाणक्य माने वाले अमित शाह गति प्रदान करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने के साथ ही वह प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी सहित भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक कर अब तक तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं। अमित शाह 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना पर आधा घंटा में पहुंचेंगे। वह उनका पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें।भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संख्याबल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी भाजपा के उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद उनका पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। वह अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव तथा महामंत्र संगठन सुनील बंसल से विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करेंगे। संगठन ने अपना आंतरिक सर्वे कराया है। करीब सौ सीट पर जनता विधायकों से काफी नाराज है। इसी कारण माना जा रहा है कि इस बार सौ विधायकों का टिकट कट सकता है। शाह का रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा। अगले दिन शनिवार सुबह उनकी दिल्ली रवानगी प्रस्तावित है।विधानसभा चुनाव 2022, फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा किया तो केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह प्रदेश की जनता की चुनावी नब्ज टटोलने शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ दौरे पर अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनात्मक के साथ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रभारी रहते 2014 में भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

दिल्ली पुलिस के जवान शुक्रवार सुबह से ही गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटवा रहे

किसानों के आंदोलन स्थल दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बार्डर पर एक लेने खोलने के बाद अब दिल्ली पुलिस यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर भी ऐसा ही कर रही है। दिल्ली पुलिस के जवान शुक्रवार सुबह से ही गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटवा रहे हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर से बैरिकेज हटाए जाने की कार्रवाई करने की पुष्टि की है। कुछ समय बाद यहां पर बैरिकेड पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। फिलहाल हम एनएच-9 को खोल रहे हैं, इसके बाद एनच-24 को भी खोला जाएगा।दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता खुल सकता है। आम जनता में इस बात को लेकर खुशी है कि  गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटने के बाद 11 महीने बाद ही सही फिर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आवाजाही सामान्य हो सकेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस बाबत एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ़ से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं। बता दें कि 26 जनवरी को कृषि कानून विरोधियों ने ट्रैक्टर परेड निकाल कर राजधानी दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया था। उसके बाद ही पुलिस ने बैरिकेड से बार्डर को बंद कर दिया था।गौरतलब है कि दिल्ली के बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से बंद रास्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सवाल उठा चुका है कि जब तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों पर रोक लगी है तो किसानों का प्रदर्शन क्यों हो रहा है?ऐसे में दिल्ली पुलिस पर भी दबाव था कि वह टीकरी बार्डर के साथ ही यूपी गेट पर भी यातायात जल्द बहाल कराए। ऐसे में गाजीपुर बार्डर पर भी बैरिकेड हटाया जा रहा है। वहीं, कुंडली बार्डर पर फिलहाल ऐसी कोई कोशिश होती नहीं दिख रही है, जिस तरह की गतिविधि टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर बढ़ी है।बता दें कि यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली सभी लेन पर 28 नवंबर, 2020 से प्रदर्शनकारियों का कब्जा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत यहां बैरिकेड लगाए थे। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, टीकरी बार्डर पर हलचल के बाद यूपी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि दिल्ली पुलिस ने ही यातायात बाधित कर रखा है। अब दिल्ली पुलिस की ओर से बहादुरगढ़ जाने वाली लेन से जिस तरह से पत्थर हटाए जा रहे हैं और साफ-सफाई की जा रही है, उससे संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में यह रास्ता खोलकर पुलिस यातायात बहाल कर देगी। यह बार्डर 26 नवंबर, 2020 से बंद है, जब पंजाब से भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था। राजधानी में 26 जनवरी को हुए उपद्रव व ¨हसा के बाद बार्डर पर बैरिकेडिंग और ज्यादा मजबूत कर दी गई थी। बार्डर बंद होने से यहां पर फैक्टियों के संचालकों, दुकानदारों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों व आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बार्डर खुलवाने के लिए लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी। हरियाणा सरकार की हाईपावर कमेटी में शामिल अधिकारियों ने भी बीते 26 नवंबर को टीकरी बार्डर का दौरा किया था और किसानों व व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में बार्डर खोलने के लिए गेंद दिल्ली पुलिस के पाले में डाल दी गई थी।

पेट्रोल तथा डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा मंथन

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज रहने के हर प्रयास को पुख्ता कर रही है। पेट्रोल तथा डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होने वाली हाई लेवल मीटिंग में पेट्रोल पदार्थों पर वैट की दरें कम करने पर विचार बने।उत्तर प्रदेश के लोगों को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से अब थोड़ी राहत मिल सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के वित्त विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम कर सकती है। प्रदेश सरकार पेट्रोल व डीजल की दरों में कमी करने के लिए वैट कम करने पर विचार कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बारे में निर्णय लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को अपने सरकारी आवास पर बैठक रखी है। बैठक में विचार-विमर्श होगा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कीमतों में कितनी राहत दे सकती है। उम्मीद है कि बैठक के बाद राज्य सरकार अपने स्तर से डीजल और पेट्रोल के दामों में कुछ न कुछ कमी का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार प्रदेश में जमाखोरों पर भी शिकंजा कस रही है, जिससे कि खाने-पीने की चीजों के दामों को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है। सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी टीम-09 की बैठकों में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई कर कीमतों को नियंत्रण में लाने के निर्देश जारी कर चुके हैं। अब दिवाली से पहले सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने के लिए वैट की दरों पर विचार कर रही है।