केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित  

रामपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। परेड की सलामी के बाद कैबिनेट मंत्री ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कि भारत देश  लोकतांत्रिक देश है। हर व्यक्ति चाहे वह किसान हो चाहे वह मजदूर हो कोई भी समाज का व्यक्ति हो उसको लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसानों के हितैषी ना थे ना हैं और ना रहेंगें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां तक सवाल किसानों का है तो किसानों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसानों की नियत पर किसी तरह का कोई शक नहीं करते, जो भी भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई थी वह जल्द से जल्द साफ हो जाएगी।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *