पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक रहेगा सख्त लॉकडाउन, जानिए कहां किसको मिलेगी छूट

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत  बंगाल में 16 से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो और बस सेवा सब बंद रहेंगे। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक लोगों के निकलने पर मनाही होगी।

इसके अलावा मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जाएगा बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *