बिहारराज्य

बिहार में नाव हादसा…5 लोग लापता…पिलर से टकराई बालू लदी बोट

5 लोग फिलहाल लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है...

DESK:  बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर बालू से लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। मनेर से आ रही नाव पर 13 मजदूर सवार थे। दुर्घटना के बाद 2 लोग तैर कर बाहर निकल गए। जबकि 6 लोगों को छठ घाट की सफाई कर रहे लोगों ने स्टीमर की मदद से बचा लिया गया। 5 लोग फिलहाल लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह पिता भुवनेश्वर सिंह, कैलाश राय पिता सूरज राय, भूलेटन राय पिता रामबालक राय, धर्मेंद्र राय पिता भंगी राय और पप्पू राय पिता मुनि राय के रूप में हुई है। सभी मनेर के गांव महीनावा बगीचा के रहने वाले हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बडे हुआ। गत बुधवार को भी दीघा पुल के पिलर से टकराकर एक नाव पलट गई थी। इस नाव में सवार 9 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

16 अक्टूबर को कटिहार जिले में भी बड़ा नाव हादसा हुआ था। ब्रांडी नदी में नाव डूबने के बाद 7 लोगों की मौत हो घई थी। जबकि तीन ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button