विवाद में घिरा अखिलेश यादव का ‘अयोध्या का राजा’ वाला बयान ?
फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव अवधेश प्रसाद को सदन में भी अपने साथ-साथ ही रख रहे हैं
![](https://aaryaanews.com/wp-content/uploads/2024/07/awadhesh-prasad-and-akhilesh-yad-780x470.jpg)
अयोध्या: फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव अवधेश प्रसाद को सदन में भी अपने साथ-साथ ही रख रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों अखिलेश यादव ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को राम नगरी अयोध्या का राजा कह डाला था।अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर राम नगरी अयोध्या में काफी गुस्सा देखा गया था।राम नगरी के संतों को भी सपा अखिलेश यादव का ये बयान पसंद नहीं आया था।
अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर खुद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।अवधेश प्रसाद ने खुद को अयोध्या का सेवादार बताया है।अवधेश प्रशाद का कहना है कि अखिलेश यादव का भाव उनको सिर्फ सम्मान देना था।
दरअसल बीते दिनों लोकसभा के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फैजाबाद लोकसभा से सांसद बनने वाले अवधेश प्रसाद को राम नगरी अयोध्या का राजा बता दिया था। अखिलेश यादव के इस बयान की राम नगरी अयोध्या से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी।अखिलेश यादव का जमकर विरोध किया गया था।अब खुद अवधेश प्रसाद का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है।अवधेश प्रसाद ने राम नगरी अयोध्या जाकर कहा है कि वह सिर्फ सेवक और सेवादार हैं। अवधेश प्रसाद का कहना है कि अखिलेश यादव ने जो कुछ कहा था उसमें उनका भाव केवल सम्मान देने का था।
इस दौरान अवधेश प्रसाद ने ये भी कहा कि अब राजा मां के पेट से पैदा नहीं होता।अब वह ईवीएम से सामने आता है।जब वोट गिने जाते हैं तो सांसद निकलता है, जो प्रधानमंत्री बनता है।दूसरी तरफ अगर विधायक निकलता है तो वह मुख्यमंत्री भी बन सकता है।