ENTERTAINMENTpolitics

संसद में मिले चिराग पासवान और कंगना रनौत, क्यों हो रहा है वीडियो वायरल !

देश में 18वी लोकसभा के लिए हुए चुनावों में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में हैं

देश में 18वी लोकसभा के लिए हुए चुनावों में देवभूमि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी हमेंशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कंगना और चिराग 13 साल पहले भी एक मूवी में नजर आ चुके हैं। लेकिन पर्दे के बाद अब एक बार फिर संसद में दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है। जिसकी चर्चा अब इंटरनेट पर खूब हो रही है।

दरअसल कंगना रनौत और चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो संसद भवन की सीढ़ीयो का है। चिराग बिहार की हाजीपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। और कंगना भी मंडी से जीतकर पहली बार संसद भवन शपथ लेने पहुंची थीं। नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इसी दौरान कंगना और चिराग की गर्मजोशी से मुलाकत हुई।

क्या है वीडियो में ?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंगना और चिराग एक दूसरे से तपाक से मिलते हुए गले लगा रहे हैं। फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर हाथ थामे हुए दोनों सांसद संसद के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कंगना और चिराग की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। कई नेटिजन दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं।

एक साथ कर चुके हैं चिराग-कंगना मूवी में काम

आपको बतादें कि चिराग पासवान अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। कंगना इसमें लीड एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button