Top Newsराष्ट्रीय न्यूज
सीएम योगी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप केंद्रीय बजट
कहा-किसान, मध्यम वर्ग, गरीब और महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का इस बजट में रखा गया है पूरा ध्यान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को सर्व समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब और महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।
यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।