Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

खुशखबरी : गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर   

तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंट की टीम और केंद्रीय बलों में दिल्ली पुलिस की टीम अव्वल

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय की निर्णायक समिति ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों के नाम ऐलान कर दिया। इसमें तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंट की टीम और केंद्रीय बलों में दिल्ली पुलिस की टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इसका चयन अन्य प्रतिस्पर्धी बलों के आकलन के बाद किया गया है। आकलन करने के लिए एक निर्णायक समिति बनाई गई थी। उसने दिल्ली पुलिस की टुकड़ी  को श्रेष्ठ पाया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button