aaryaa news

वाराणसी से सपा शुरू करेगी जातीय जनगणना अभियान…

इस दौरान सपा जातीय जनगणना की मांग को उठाएंगी...

DESK: उत्तर प्रदेश  में समाजवादी पार्टी  ने जातीय जनगणना की मांग को बल देने के लिए फोकस और बढ़ा दिया है। जिसके चलते सपा आज जातीय जनगणना अभियान शुरू करने जा रही है और यह अभियान ब्लाक स्तर तक चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज यानी 24 फरवरी से होगी। इसका प्रथम चरण 24 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 मार्च 2023 तक चलेगा। इस दौरान सपा जातीय जनगणना की मांग को उठाएंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि सपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय जनगणना पर फोकस बढ़ाया है। इस मुद्दे के जरिए सपा पिछड़ी जातियों की गोलबंदी में जुट गई है। बीते गुरुवार विधानसभा में बजट सत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने भाषण में यूपी में जाति जनगणना कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना जाति जनगणना के सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले भी मांग की है और अब भी इसके पक्ष में हैं कि यूपी में जाति जनगणना की जानी चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद आज यानी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 24 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान 24 और 25 फरवरी को वाराणसी, 26 और 27 फरवरी को सोनभद्र, 28 फरवरी और 01 मार्च को मिर्जापुर, 02 और 03 मार्च को भदोही में संगोष्ठियां होंगी। 4 और 5 मार्च 2023 को प्रयागराज में इस कार्यक्रम का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button