Top Newsमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: नहर में गिरी बस, अब तक 39 की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा हो गया। आज 54 यात्रियों से भरी बस एक नहर में गिर गई। हादसे में अबतक 39 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। वहीं सात लोगों को बचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख रुपये देने एलान किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीधी में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। नहर से अभी तक सात लोगों को बचाया गया है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, अबतक नदी में डूबने से 39 लोगों की मौत की पुष्टी गई है। 39 शवों को बाहर निकाला लिया गया है। बचाव कार्य लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी जरुरी निर्देश दे दिए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये का एलान किया गया है। पीएमओ द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान से हादसे के बारे में बात ही। गृह मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button