उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर प्रदर्शनी में जमकर उड़ाई जा रही हैं सोशल डिस्टैंसिंग की धज्जियां
कोरोना को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है बुलंदशहर प्रशासन
![](https://aaryaanews.com/wp-content/uploads/2021/03/बुलंदसहर.jpg)
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर जहां पूरा देश चिंतित है, कई प्रदेशों में लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर जिला प्रशासन कोराना के रोकथाम को कुंभकरण की नींद सो रहा है।
बता दें कि बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी में रविवार रात बॉलीबुड नाईट जुबिन नौटियाल के शो में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। इतनी भव्य भीड़ में अगर कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव हुए तो उसके परिणाम कितने गंभीर होंगे शायद इस बात से प्रशासन बेखबर है।