Tag Archives: AAP

मेरठ : भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर बोला हमला

मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद संक्रमित होने के बाद भी कोरोना की जंग जीतने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर खुद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी लोगों के बीच जाकर उन्हें कोरोना महामारी से जंग जीतने की हिम्मत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई नेता नहीं है बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, उनको यह सब बातें शोभा नहीं देती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बढ़ती महामारी के बीच भी विपक्ष का काम जो कर रहे हैं वह भी सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जहां इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, वहीं राहुल गांधी अपनी राजनीति की रोटियां सेकने में जुटे हैं। उन्हें भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए और इस महामारी में राजनीति छोड़ कर लोगों की सेवा और उनका दुख दर्द समझना चाहिए।

रिपोर्ट– शाहिद मंसूरी

 

उत्तराखंड : BJP सरकार के 4 साल पूरा होने पर “आप” ने मनाया काला दिवस

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी ने आज काला दिवस मनाया। आप ने खटीमा में तहसील से पूरे शहर में महंगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ पदयात्रा निकाली।

बता दें कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रही हैं। इसी के तहत आज राज्य की बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने काला दिवस मनाते हुए लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ सीमांत क्षेत्र खटीमा में पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जनता को यह बताने की कोशिश की कि कांग्रेस नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है।

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हरपाल सिंह ने कहा कि आज राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर आज के दिन को काला दिवस के रूप में आम आदमी पार्टी मना रही है। उत्तराखंड में पिछले 4 साल से बीजेपी की सरकार है और बीजेपी की सरकार ने जनता के लिए कोई भी ऐसा एक काम नहीं किया है जो वह जनता को बता सके।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री भी बदलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी प्रदेश में जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है और आने वाले 2022 चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने होंगे और आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।

रिपोर्ट -अशोक सरकार

 

हल्द्वानी :  राज्य  सरकार के 4 साल के पूरे होने पर पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

हल्द्वानी में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर विरोध जताते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा जेल रोड से कालाढूंगी चौराहे पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान राज्य सरकार की विफलता के 4 साल का नारा देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू ने कहा कि भाजपा ने पिछले 4 सालों में राज्य का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व्याप्त है।  आज आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद भी जनहित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  आज प्रदेश में बेरोजगारों का बुरा हाल है। रोजगार खत्म ही हो गए हैं।  महंगाई दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है और आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है।

रिपोर्ट- भूपेंदर सिंह पन्नू

 

 

मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल ने थामा ‘आप’  का दामन, विधायक राघव चड्ढा ने दिलाई  पार्टी की सदस्यता

नई दिल्ली। मिस इंडिया दिल्ली-2019  रह चुकीं मानसी सहगल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने मानसी सहगल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि मानसी सहगल मिस इंडिया दिल्ली होने के साथ-साथ एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी भी हैं।  मानसी का अपना एक एक स्टार्टअप है।

 

बताते चलें कि मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि के बारे में बताया था। जिसके बाद राघव ने कहा कि मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं। मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं।

मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी और आप आमने सामने, सवाल ये कि कौन कर रहा है मंदिर की राजनीति?

नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक में रातों रात बन गए हनुमान मंदिर पर सियासी चढ़ाई शुरू हो गई है। खुद को दूसरों से ज्यादा हनुमान भक्त बताने की होड़ लग गई है। वहीं आज सिविक सेंटर में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें नगर निगम के बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को बुलाया गया। वही आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने भगवान हनुमान को लेकर कहा.. कि बीजेपी का ड्रामा बजरंग बली देख रहे हैं। बजरंगबली ऐसा श्राप देंगे कि बीजेपी नष्ट हो जाएगी।”

आज की चर्चा एसी मुद्दे पर करेगें…

https://youtu.be/v-gAxyUKiLM

बुलंदशहर : AAP सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

बुलंदशहर। सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा कि महगाई, जमाखोरी और कालाबजारी को बीजेपी सरकार लीगलाइज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का तकलीफ आसमान पर पहुंच गई है लेकिन केंद्र सरकार के कानों में जू तक नहीं रेग रही है। समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार आतंकवादी कह रही है।

उन्होंने कहा कि रेल, सेल गोदाम, एयरपोर्ट, बैंक, एलआईसी को केंद्र की भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है। इन सबके बेचे जाने से लगभग 35 लाख  नौकरी खत्म हो जाएंगी।

बता दें कि 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान पंचायत को लेकर संजय सिंह बुलंदशहर आये  हुए थे।

गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जानिए क्या है बीजेपी और आप का हाल?

नई दिल्ली। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है।

आइए जानते हैं इन सभी नगर निगमों की काउंटिंग का हाल

नगर निगम- कुल सीटें (आगे/जीते) बीजेपी कांग्रेस अन्य
अहमदाबाद- 192 (100) 82 16 2
सूरत- 120 (80) 56 8 16
वडोदरा- 76 (35) 27 8 0
राजकोट- 72 (48) 48 0 0
भावनगर- 52 (27) 20 7 0
जामनगर- 64 (32) 23 6 3
कुल सीटें- 576 (322 के रुझान) 256 45 21

 

गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है। बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है।

आप का सूरत में अच्छा प्रदर्शन

इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी किस्मत आजमाई है। रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है। AAP की सारी बढ़त सूरत नगर‍ निगम में सामने आ रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में पार्टी का कोई उम्‍मीदवार अभी आगे नहीं चल रहा है।

ओवैसी की पार्टी अहमदाबाद में कुछ सीटों पर आगे

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कुल 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये दोनों सीटें अहमदाबाद नगर निगम की हैं। AIMIM के उम्‍मीदवार बाकी नगर निगमों में कोई कमाल नहीं कर सके हैं। आम आदमी पार्टी ने कुल 470 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे।

अहमदाबाद में हुई थी सबसे कम वोटिंग

नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बीजेपी का पहले भी इन सभी नगर निगमों पर कब्जा था।