Tag Archives: Ayodhya Ram Mandir

2023 तक मंदिर में शुरू हो जाएंगे रामलला के दर्शन-पूजन-अयोध्या

रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने से पहले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। राम भक्तों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। श्रद्धालु 2023 समाप्त होने के पहले भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजन कर सकेंगे। अयोध्या में पूरे राम मंदिर परिसर का निर्माण वर्ष 2025 तक होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में एक संग्रहालय, डिजिटल अभिलेखागार और एक शोध केंद्र भी बनेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस लक्ष्य को पाने के लिए निर्माण की समयबद्ध कार्ययोजना बनाई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया, तब से रामलला के मंदिर को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया गया। मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चंदा भी इकट्ठा किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी 2023 में मंदिर का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, उसके बाद दर्शन के साथ-साथ दूसरे और तीसरे माले का निर्माण जारी रहेगा। 2025 तक मंदिर का पूरा स्वरूप खड़ा हो जाएगा।रामभक्तों को वर्ष 2023 के अंत तक भव्य-दिव्य भवन में रामलला का दर्शन मिल सकेगा। जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष पांच अगस्त को भूमि पूजन किया था। मंदिर की नींव की 27 लेयर तैयार हो चुकी है, जबकि 44 लेयर में नींव भराई की जानी है। हालांकि, मंदिर संपूर्ण परिसर का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूरा होने की संभावना है। परिसर में संग्रहालय, डिजिटल अभिलेखागार, शोध केंद्र व रामकथा कुंज आदि का निर्माण भी किया जाना है। संपूर्ण परिसर का क्षेत्रफल करीब 70 एकड़ है, जबकि मंदिर का निर्माण पांच एकड़ में होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राममंदिर के भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण के लिए रामलला को परिसर में ही वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान कराया गया था, जहां पूरी शास्त्रीयता और विधि-विधान से भगवान का पूजन किया जाता है। गत वर्ष 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान कराया था। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंदिर निर्माण के लिए मीरजापुर एवं बंसी पहाड़पुर से पत्थर आए हैं।अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर सहित संपूर्ण 70 एकड़ परिसर इको फ्रेंडली होगा। परिसर का अपशिष्ट पानी शेष रामनगरी के लिए समस्या न बने, इसके लिए सीवर ट्रीटमेंट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। परिसर में अधिकाधिक वृक्षों को भी संरक्षित किया जाएगा, ताकि आक्सीजन लेवल और तापमान ठीक-ठाक रहे। इस दौरान निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थर और अन्य सामग्री का भी आकलन किया गया है। परकोटा के निर्माण में जोधपुर के चार लाख घनफीट, प्लिंथ के निर्माण में ग्रेनाइट एवं मिर्जापुर के चार लाख घन फीट तथा मंदिर निर्माण में बंसी पहाड़पुर के तीन लाख 60 हजार घन फीट पत्थर प्रयुक्त होंगे। पानी के आक्रमण से मंदिर के बचाव के लिए उत्तर, दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी

अयोध्या : सादगी से मनाई जा रही रामनवमी, रामलला को पहनाया गया सोने का मुकुट    

अयोध्या में अपने अस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीरामलला ने आज यानी (बुधवार) को रामनवमी के दिन नई पोशाक और सोने का मुकुट धारण किया। उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नई पोशाक समर्पित की गई।

बता दें कि यह पहली बार है जब रामलला ने सोने का मुकुट धारण किया। रामलला पहले साधारण मुकुट धारण करते थे। 6 दिसम्बर 1992 के बाद उन्होंने चांदी का मुकुट धारण किया। अब जब रामलला टेंट से निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजे हैं तब अपने चारों भाइयों के साथ सोने का मुकुट धारण किया।

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी का पर्व सादगी से मनाया जा रहा है। इसके लिए संतों ने पहले ही भक्तों से अपील की थी कि त्योहार को घर पर रहकर ही सादगी से मनाएं। वहीं, जो भक्त अयोध्या पहुंचे उन्हें नगर में प्रवेश नहीं दिया गया।

अयोध्या दौरे के बाद सीएम योगी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म ‘रामसेतु’ पर की चर्चा

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता  अक्षय कुमार ने लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम से मिलने से पहले अक्षय अयोध्या भी गए थे। वहां उन्होंने फिल्म ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ रामलला के दर्शन और पूजा-पाठ भी किया।

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरू करने के लिए यूपी आए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में होनी है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मेरे लिए बड़ा दिन है। हमें मौका मिला अयोध्या जाने का। वहां भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिला। मेरी मुख्यमंत्री के साथ अच्छी मुलाकात रही।

ट्रस्ट ने खरीदी जमीन, 70 नहीं अब 107 एकड़ में होगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर

नई दिल्ली। राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ करने की योजना के तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर में भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन की खरीद के लिए 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई यह जमीन अशरफी भवन के पास स्थित है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 70 एकड़ जमीन मिली थी। इस पर भव्य राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। अब ट्रस्ट ने और जमीन खरीदी है। इस जमीन के बाद मंदिर परिसर को भव्य और विशाल रूप दिया जा सकेगा। पिछले साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रख दी थी। एलएंडटी कंपनी इसका निर्माण कर रही है। फिलहाल मंदिर की नींव का काम चल रहा है। मंदिर का नक्शा भी पास किया जा चुका है। नक्शे के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में करीब पांच एकड़ के इलाके में रामलला का मंदिर बनेगा। उसके अलावा अन्य क्षेत्र में अन्य कई मंदिर बनेंगे, यात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी, म्यूजियम, लाइब्रेरी जैसे स्थानों का भी निर्माण करवाया जाएगा।

 

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित हुआ अनुमान से ज्यादा चंदा, जानें कितने करोड़ रूपये का मिला दान?

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए शनिवार शाम तक 2,100 करोड़ रुपए चंदा जुटाया जा चुका है। फिलहाल 1,500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यानी अनुमान से लगभग डेढ़ गुना है।

दरअसल, पहले 1,100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था, लेकिन नींव का प्लान बदलने की वजह से लागत बढ़ गई। VHP ने 15 जनवरी से निधि समर्पण अभियान शुरू किया था। 44 दिन में टारगेट पूरा होना था। जिन राज्यों में अभियान देर से शुरू हुआ था वहां चंदा जुटाया जा रहा है। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि का कहना है कि भविष्य में नई योजनाओं के हिसाब से लागत बढ़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो चंदा अभियान फिर चलाया जा सकता है।

कैंपियरगंज की गलियों में निकली राम जी की सवारी, लोगों ने शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

लखनऊ। गोरखपुर के कैंपियरगंज में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवसृजित नगर पंचायत कैंपियरगंज में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा मुख्य बाजार श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर उत्तरी गेट की तरफ गई। बता दें कि जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

दरअसल, शोभायात्रा में श्री राम जानकी मन्दिर के मुख्य पुजारी महंत राघवेंद्र दास महराज, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विजय शंकर यादव, ब्लाक प्रमुख कैंपियरगंज प्रतिनिधि बंशीधर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद मोदनवाल, विधायक पीआरओ शमशेर सिंह, भाजपा नेता संगम द्विवेदी, अजय गिरी, सुनील यादव, राकेश त्रिपाठी, पंकज मातनहेलिया, ग्राम प्रधान चौमुखा राधेश्याम जायसवाल व टीम युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

संवाददाता- सचिन यादव

53 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर टिप्पणी के बाद टीआरएस विधायक के घर किया था हमला

तेलंगाना के वारंगल में टीआरएस विधायक सी धर्म रेड्डी के निवास पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार को करीब पचास भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था की विधायक ने पीएम मोदी और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विधायक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के निवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं विधायक के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया जिसके कारण तनाव का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है की प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता यही नहीं रुके बल्कि सी धर्म रेड्डी के घर पर अंडे फेंके और  खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आम लोगों द्वारा राममंदिर ट्रस्ट को दिए जा रहे दान पर रेड्डी द्वारा की गई टिप्पणी की बीजेपी पार्टी ने कड़ी निंदा की।

बीजेपी ने आरोप लगाया की टीआरएस पूरी तरह से पागलपन सा बर्ताव कर रही है।ऐसा लग रहा है जैसे कि यह पार्टी एआईएमआईएम से मिली हुई है,इस तरह लगातार भड़काऊ बयानों के माध्यम से विधायकर तेलंगाना और भगवान श्री राम की बहुसंख्यक आबादी का अपमान कर रहे हैं।

 

बता दे, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

 

बिहार के इस मुस्लिम ने सबसे पहले दिया राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा, 51 हजार का अंशदान कर कमाया पुण्य

नई दिल्ली। भगवान राम भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। राम भक्त गुरु डॉक्टर एम रहमान ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 51 हजार  का अंशदान दिया।

अदम्या अदिति गुरुकुल के संस्थापक गुरु डॉक्टर एम रहमान ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु 51 हजार का चेक उपेंद्र जी (प्रांत समरस्ता प्रमुख – विश्व हिंदू परिषद), मनीष कुमार विद्यार्थी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरभ अग्रवाल व कामेश्वर चौपाल जी को सौंपा। वहीं इस मौके पर अदम्या अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्नाजी और शिक्षक शशि सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गुरु रहमान जैसे लोग ही सच्चे भारतीय है जो बच्चों को भारतीय सभ्यता संस्कृति की शिक्षा तो देते हैं। साथ ही साथ भाईचारा प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देते हैं। बच्चों को वेद पुराण के साथ ही साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति के तहत में शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वांग्मय में भगवान राम आदर्श पुरुष है उनका जीवन चरित्र प्रत्येक मानव के लिए अनुकरणीय है।

 

बिहार के पहले मुस्लिम जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 51000 का अंशदान, देश में नई मिसाल की कायम

राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य 5 अगस्त के बाद से शुरु होने जा रहा है। जिसके मद्देनजर देशभर से श्रद्धालु निर्माण के लिए दान कर रहे है। इसी बीच बिहार से राम भक्त गुरु डॉक्टर एम रहमान का कहना है की भगवान राम भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रतीक हैं उनके आदर्शों पर ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।

बता दे हाल ही में राम मंदिर के निर्माण के लिए गुरु डॉक्टर एम रहमान ने ₹51000 का अंशदान दिया है। ऐसा करने वाले पहले मुस्लिम डॉक्टर एम रहमान ने देश में नई मिसाल कायम कर दी। अदम्य अदिति गुरुकुल के संस्थापक गुरु डॉक्टर एम रहमान ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु 51 हजार का चेक उपेंद्र जी (प्रांत समरस्ता प्रमुख – विश्व हिंदू परिषद) , मनीष कुमार विद्यार्थी ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरभ अग्रवाल व कामेश्वर चौपाल जी को सौंपा।

वहीं इस मौके पर अदम्या अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्नाजी और शिक्षक शशि सिंह मौजूद रहे।इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गुरु रहमान जैसे लोग ही सच्चे भारतीय है, जो बच्चों को भारतीय सभ्यता संस्कृति की शिक्षा तो देते हैं, और साथ ही भाईचारा प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देते हैं।

आगे उन्होने कहा की बच्चों को वेद पुराण के साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति के तहत शिक्षा प्रदान कराते हैं, भारतीय वांग्मय में भगवान राम आदर्श पुरुष है उनका जीवन चरित्र प्रत्येक मानव के लिए अनुकरणीय है।

राजपथ परेड में शामिल राम मंदिर वाली झांकी अवव्ल, उत्तर प्रदेश को मिला पहला स्थान

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्‍ली में राजपथ पर आयोजित परेड में जैसे ही राम मं‍दिर के मॉडल वाली उत्तर प्रदेश की झांकी आई तो वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। तस्वीरों में कई लोग राम मंदिर के इस मॉडल की ओर हाथ जोड़े नजर आए। इस झांकी के रूप में ना केवल पूरे देश बल्कि समूचे विश्व ने भगवान राम के भव्य मंदिर की छवि के दर्शन किए। उत्तर प्रदेश की इस भव्य झांकी को पहला स्‍थान मिला है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को इस झांकी के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्‍कार दिया। यूपी की झांकी के पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया गया, जबकि मध्य भाग में राम मंदिर का मॉडल रखा गया था। पहली बार राजपथ पर अयोध्‍या में बनने वाले राम मंदिर और दीपोत्‍सव की झलक वाली झांकी निकाली गई हैं।