Breaking NewsTop Newsझारखण्डराज्य

डैम की सैर करने पहुंचे पर्यटकों की नाव नदी में पलटी, नौ लोग हुए लापता…

झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित पंचखेरो...

DESK : झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित पंचखेरो डैम में रविवार सुबह 11 बजे नाव पलट जाने से 8 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के निवासी हैं। ये लोग पंचखेरो डैम में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।  घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे की है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये सभी गिरिडीह जिले से यहां घूमने आये थे। डूबने वालों में शिवम सिंह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button