Tag Archives: #modi#bjp#spa#congress

योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में विजयरथ यात्रा के दौरान बांदा में जनता से सवाल किया है कि योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चला नहीं सकते वो दे भी नहीं सकते हैं। प्रदेश की सरकार ने नफरत फैलाई और बर्बादी की है और लूट की है। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए, इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में हुआ है। बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर वह बांदा में विजयरथ यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचते ही पुलिस लाइन से विजय रथ जीआइसी मैदान पहुंच गया। यहां पर जनसभा में पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा एक दिसंबर बुधवार से है। पहले दिन अखिलेश बांदा से महोबा तक समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बुंदेलखंड में वीरभूमि महोबा और बांदा से बुंदेलों को साधने आ हैं। बांदा से विजय रथयात्रा लेकर वह महोबा पुलिस लाइन के पास मैदान में पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे।महोबा में जिस मैदान पर अखिलेश जनसभा करने जा रहे हैं, उसी मैदान पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार सुबह बांदा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद विजय रथ लेकर जीआइसी मैदान पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क करते हुए महोबा के लिए निकलेंगे। अपराह्न दो बजे महोबा पहुंचकर जनसभा करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने बताया कि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसपास जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग आएंगे। मंगलवार को जनसभा स्थल पर मंच को अंतिम रूप दिया गया। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल से दूर हाईवे किनारे इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर, कानपुर देहात, नगर व उन्नाव आदि जिलों से भी समर्थकों-कार्यकर्ताओं को लाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है। जिले में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन व विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी तैयारियों को लेकर जुटे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश महोबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन दो दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से ललितपुर जाएंगे

पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता दिग्गज हरेन्द्र मलिक समाजवादी पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुनबा बढ़ाओ अभियान में लगी समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस के नेताओं के साथ अन्य पार्टी के नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेन्द्र मलिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता है। वह आज पुत्र शामली से पूर्व विधायक पंकज मलिक के साथ अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके साथ ही श्रावस्ती से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे रामसागर अकेला को भी अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन सभी को पार्टी दफ्तर पर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में शामिल सभी लोगों का स्वागत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

किसान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से परेशान है। किसान अपनी मेहनत की फसल जलाने को मजबूर है मुजफ्फरनगर के काजीखेड़ा के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेन्द्र मलिक ने 1976-77 में डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1978 में संजय गांधी और इंदिरा गांधी के साथ आंदोलन में शामिल होकर जेल गए। वह 1982 में बीडीसी बने और 1985 में खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते। इसके बाद तीन बार तक बघरा विधानसभा सीट से विधायक रहे । वह 1996 में विधानसभा और 2002 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा का चुनाव हारे। 2002 में हरेन्द्र मलिक इनेलो में शामिल होकर उसके कोटे से राज्यसभा पहुंच गए। 2004 में कांग्रेस में शामिल होकर बेटे पंकज मलिक को बघरा से उप चुनाव लड़वाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में पंकज मलिक शामली विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक रहे। 

पेट्रोल तथा डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा मंथन

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज रहने के हर प्रयास को पुख्ता कर रही है। पेट्रोल तथा डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होने वाली हाई लेवल मीटिंग में पेट्रोल पदार्थों पर वैट की दरें कम करने पर विचार बने।उत्तर प्रदेश के लोगों को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से अब थोड़ी राहत मिल सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के वित्त विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम कर सकती है। प्रदेश सरकार पेट्रोल व डीजल की दरों में कमी करने के लिए वैट कम करने पर विचार कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बारे में निर्णय लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को अपने सरकारी आवास पर बैठक रखी है। बैठक में विचार-विमर्श होगा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कीमतों में कितनी राहत दे सकती है। उम्मीद है कि बैठक के बाद राज्य सरकार अपने स्तर से डीजल और पेट्रोल के दामों में कुछ न कुछ कमी का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार प्रदेश में जमाखोरों पर भी शिकंजा कस रही है, जिससे कि खाने-पीने की चीजों के दामों को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है। सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी टीम-09 की बैठकों में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई कर कीमतों को नियंत्रण में लाने के निर्देश जारी कर चुके हैं। अब दिवाली से पहले सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने के लिए वैट की दरों पर विचार कर रही है।

राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली का दो दिनी दौरा कुछ घंटों तक ही सीमित कर लिया

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते गढ़ रायबरेली को भी पार्टी अधर में छोड़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली का दो दिनी दौरा कुछ घंटों तक ही सीमित कर लिया। रविवार को दिन में रायबरेली पहुंची प्रियंका देर शाम अमेठी गई और फिर वहां से रात में रायबरेली वापस लौटीं। उनके सोमवार को रायबरेली में कई कार्यक्रम थे, लेकिन वह सुबह ही लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। वहां से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली।प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहनों का काफिला रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ के लिए निकला। उन्होंने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नई दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आई थीं। आज सुबह उनके कर्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ। प्रियंका वाड्रा सुबह ही लखनऊ निकल गईं।उनके पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को रायबरेली में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात का दिया गया था समय। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका के लखनऊ के लिए प्रस्थान करने की पुष्टि की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आईं थी। यहां वे पहले चुरुवा पहुंचीं थी और हनुमान मंदिर में पूजन किया। पुजारी ने उन्हेंं रायबरेली में निवास कर जनता के बीच जाने की सलाह दी। वहीं, प्रियंका ने उनसे अब यहां अधिक बार आने का वादा किया। भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रियंका ने जिला कमेटी, इसके बाद नगर व अन्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।बता दें कि 32 साल से प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार है। इतनी उम्र तक के युवाओं को ठीक से पता भी नहीं कि पूर्व में कांग्रेस ने इस जनपद और प्रदेश के लिए क्या-क्या किया। इसलिए इस बार खासकर ग्राम कांग्रेस कमेटी में बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे युवाओं को पार्टी की रीति-नीति सिखाएंगे। इस बार प्रत्याशी को जिताने नहीं, बल्कि जीतने के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। प्रियंका वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं थी। 30 सदस्यीय ग्राम कांग्रेस कमेटी में पहली बार महिलाओं की 25 फीसद भागीदारी सुनिश्चित की गई है, अन्य 22 सदस्यों में 11 युवा और इतने ही बुजुर्ग कांग्रेसी होंगे। स्लोगन दिया गया है कि गांव-गांव जाएंगे, वचन हम निभाएंगे। वचनों में किसान कर्ज माफी, बिजली बिल आधा, महिला सम्मान निधि सहित कई महत्वपूर्ण वादों को शामिल किया गया है।

कल्‍याण के त्रयोदशी संस्‍कार में आ सकते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राम मंदिर से सदैव जुड़ा रहेगा कल्याण सिंह का नाम

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि एक युग का अंत हुआ है। कल्याण सिंह ने जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के विकास को गति दी, उसी प्रेम से राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राजस्थान को विकसित करने में मदद की। मैंने उन्हें करीब से देखा। उनके मार्गदर्शन में काम किया है। वे जो भी काम करते थे तो सबसे पहले उनका ध्यान गरीब और असहाय लोगों पर जाता थाराजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा ने कहा राममंदिर से उनका नाम सदैव जुड़ा रहेगा। कोई उन्हें भूल नहीं सकता। थोड़े दिन और जिंदा रहतेे तो भव्य मंदिर देखने का उन्हें मौका मिलता। वसुंधरा राजे ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को ढांढस बंधाया। उनके साथ राजस्थान के कई विधायक भी मौजूद थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक सितंबर को केएमवी इंटर कालेज में होने वाले त्रयोदशी संस्कार को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने अपने छोटे पुत्र सौरभ सिंह के साथ कार्यकम स्‍थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को तैयार करा रहे ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशाल प्रांगण तीन गेट प्रवेश द्वार के लिए बनाए गए हैं। वीआईपी व क्षेत्रीय जनता के लिए दो अलग-अलग परिसर में व्यवस्था हो रही है। वीआईपी वाहन पार्किंग केएमवी इंटर कालेज के ठीक सामने व हेलीपैड नगर से बाहर गांव पिलखुनी के निकट बनाया गया है। त्रयोदशी संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री और बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन अतरौली का दौरा कर रहे हैं। धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर अतरौली तक सड़क भी ठीक की जा रही है। अधिकारी हरेक बारीकी पर नजर रखे हुए हैं

CM योगी आदित्यनाथ BJP कार्यालय से कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर लखनऊ से अलीगढ़ रवाना

भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया।भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक, मंत्री तथा कार्यकर्ता एकत्र थे। यहां पर कल्याण सिंह की पार्थिव देह तो तिरंगे के साथ भाजपा के ध्वज में भी लपेटा गया। यहां पर उनकी पार्थिव देह को सेना की गाड़ी में रखा गया। जहां से गाड़ी को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट रवाना किया गया। इस दौरान चारों तरफ लोग नारे लगा रहे थे, कल्याण सिंह अमर रहें। पार्टी कार्यालय से जब कल्याण सिंह का पार्थिव शव लेकर सेना का वाहन निकला तो उसपे पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फ्लीट के साथ रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के अन्य नेता यहां से पार्थिव देह तो लेकर अमौसी एयरपोर्ट रवाना हो गए। जहां से एयर एंबुलेंस से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा। आज अलीगढ़ में उनकी पार्थिव देह को जनता के दर्शन के लिए स्टेडियम में रखा जाएगा

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह का पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने विधान भवन में इससे पहले विपक्षी दलों के नेता विधान भवन में भी बड़ी संख्या में नेता तथा विपक्षी दलों के दिग्गज पहुंचे। इनमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी थे। विधान भवन के हाल में सभी अपने लोकप्रिय तथा जनप्रिय नेता की अंतिम झलक पाने को आतुर थे। यहां पर दलगत भावना भी टूटती दिखीं। समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल तथा अन्य पार्टियों के विधायक तथा नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनकी पार्थिव देह को रात से ही उनके पौत्र और योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास पर रखा गया।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने लखनऊ पहुंचे। उनके साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी थे। राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह की पार्थिव देह का नमन किया।इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम तथा पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी दी। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जन संघ को एक विचार देने के साथ ही साथ देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भाजपा के पुरोधा कल्याण सिंह जी तो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए। स्वर्गीय कल्याण सिंह जी भारत के हर कोने के जनकल्याण के लिए प्रयत्न करते रहे। उनको जब भी और जैसा भी दायित्व मिला, चाहे विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद या फिर गर्वनर उन्होंने हर विधा में जनता की सेवा की। हम हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए यह शोक की घड़ी है। उनके माता-पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था। उन्होंने माता पिता के दिए नाम को सार्थक किया। वो जीवन भर जन कल्याण के लिए जीये। उन्होंने जनकल्याण को ही जीवन का मूलमंत्र बनाया। देश ने मूल्यवान शख्सियत और सामर्थ्यवान नेता खो दिया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। वह तो प्रतिबद्ध निर्णयकर्ता का नाम बन चुके थे और जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण में हमेशा चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो चाहे, गवर्नर की जिम्मेदारी हो हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने।पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि कल्याण सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति दे। पार्थिव देह के पास करीब दो मिनट का मौन रख प्रार्थना करने के लिए पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र एटा से सांसद राजवीर सिंह तथा पौत्र योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ के हालात पर जिलाधिकारी से की बात

वाराणसी-दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे तक 72.02 मीटर मापा गया। यदि बढ़ाव ऐसे ही होता रहा तो आगमी दो दिनों में बाढ़ के उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर तक जल स्तर पहुंच जाएगा। बनारस की सड़कों पर गाड़ियों की बजाय नावें चलने लगेंगी। बुधवार की सुबह वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से टेलीफोन पर बात कर शहर में बाढ़ के बारे में हाल जाना। इस दौरान टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पीएम को डीएम कौशल राज शर्मा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हाल और राहत और बचाव कार्यों के अलावा राहत सामग्री वितवरण के बारे में भी जानकारी दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गंगा के किनारे बस्तियां डूब गई हैं। अब तक सामनेघाट क्षेत्र में सड़कों पर पानी आ गया है। दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया की ओर पानी बढ़ चला है। मणिकर्णिका घाट पर गलियों में पानी भर गया है। नाव से शव घाट तक जा रहे हैं। मंदिर के छत पर शवदाह हो रहा है। कमोवेश ऐसे ही हालात हरिश्चंद्र घाट का भी है। सबसे ऊंची सीढ़ी पर दाह संस्कार किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित इलाका गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे है। पुराना पुल, सरैंया, पुलकोहना, शैलपुत्री, लक्खीघाट, ढेलवरिया, चौकाघाट, हुकुलगंज, वरुणा पुल आदि इलाके में पानी भर गया है। इससे वरुणा नदी से जुड़े नाले भी ऊफान पर हैं। नरोखर नाला का पानी वरुणा नदी से करीब दो किलोमीटर दूर तक इलाके को प्रभावित कर दिया है। सोनातालाब इलाके की गलियों व सड़कों पर नाला का पानी भर गया है। गंगा किनारे पक्के महाल की कई गलियों में अब नावें चलने लगी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बढ़ने का था अनुमान, अब स्थिर होने की ओर गंगा : केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी अनुमानित जल बढ़ाव के आकलन पर गौर किया जाए तो अब गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी ठहर जाएगी। अनुमान के मुताबिक 11 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 71.90 मीटर होगा। यदि ऐसा हुआ तो दो दिनों में गंगा का जल स्तर स्थित होने के साथ ही घटाव की ओर रुख कर लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तेज रफ्तार से बढ़ाव जारी है।वाराणसी में गंगा जल स्तर के प्रमुख बिंदुचेतावनी बिंदु 70.262 मीटरखतरा का निशान 71.262 मीटर,बाढ़ का उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को दीया शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया था। हमारे यहां कहा गया है कि जहां ज्ञान है, वहीं पूर्णता है। जब उपदेश करने वाले स्वयं बुद्ध हो तो स्वाभाविक है कि ज्ञान संसार के कल्याण का पर्याय बन जाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने कहा कि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का सूत्र हमें बताया था। उन्होंने दुःख के बारे में बताया, दुःख के कारण के बारे में बताया, ये आश्वासन दिया कि दुःखों से जीता जा सकता है और इस जीत का रास्ता भी बताया। उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी के रूप में मानवता के सामने संकट है तब बुद्ध हमारे लिए और प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएंके मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं, भारत ने ये करके दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहा हैं, एक दूसरे की ताकत बन रहे हैं। त्याग और तितिक्षा से तपे बुद्ध जब बोलते हैं तो केवल शब्द ही नहीं निकलते, बल्कि धम्मचक्र का प्रवर्तन होता है। इसलिए, तब उन्होंने केवल पांच शिष्यों को उपदेश दिया था, लेकिन आज पूरी दुनिया में उन शब्दों के अनुयायी हैं, बुद्ध में आस्था रखने वाले लोग हैं।

यातायात पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार अलग-अलग स्थानों से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा

सम्‍भल जिला मुख्यालय पर किसानों के प्रदर्शन के चलते आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 वनवे हो गया है। इससे भारी वाहनों को निकालने में समस्या आ रही है। हालांकि अभी जाम की स्थिति नहीं है। यातायात पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार अलग-अलग स्थानों से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही प्रशासनिक अधिकार‍ियों से वार्ता के बाद क‍िसानों का प्रदर्शन खत्‍म हो जाएगा। इसके ल‍िए प्रशासनिक स्‍तर पर भी प्रयास शुरू कर द‍िए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अलीगढ़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को बबराला के नूरपुर तिराहे से गवां-रजपुरा होते हुए निकाला जा रहा है जबकि कुछ वाहनों को धनारी और पाठकपुर से भी डायवर्ट किया जा रहा है। पाठकपुर से डायवर्ट होने वाले वाहन फरीदपुर गांव से होते हुए रजपुरा-टिकटा मार्ग होते हुए सम्भल बाइपास को निकल सकते हैं। वहीं, चन्‍दौसी में भी वाहनों को सम्भल की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस्लामनगर चौराहे से भी बड़े वाहनों को यूटर्न के साथ वैकल्पिक मार्ग पर वापस किया जा रहा है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिन समस्याओं को लेकर किसान आक्रोशित हैं और जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे हैं, उन विभागों से संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया जा रहा है। डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिला गन्ना अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाएं, वे किसानों से वार्ता करेंगे और उनकी जो भी समस्याएं हैं। उनके निस्तारण के संबंध में आश्वासन दिया जा सकता है। हालांकि चकबंदी को लेकर भी किसान आक्रोशित हैं। इस संबंध में किसानों ने इस मुद्दे को अलग से किसी अन्य दिन समझाने की बात कही है। पुलिस की ओर से एसपी आलोक कुमार जायसवाल और किसानों की ओर से प्रदेश प्रमुख सचिव विजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव वार्ता करेंगे।

उन्नाव जनपद में गरजे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव।लगे जम कर खूब ठुमके

सपा के कार्यक्रम में महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।

रिपोर्ट:- शाहिद मंसूरी

मेरठ-सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। नेताओं का संबोधन तो हुआ ही। लोगों के मनोरंजन के लिए रागिनी भी और हरियाणवी गानों पर महिलाओं के जमकर ठुमके भी लगे। महिलाओं की ठुमके वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।उधर, सपा के सिवालखास के पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कार्यक्रम की जानकारी से इनकार किया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह से संपर्क नहीं हुआ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दे सपा की ओर से समाजवादी सर्वसमाज सम्मेलन का आयोजन सिवालखास क्षेत्र के डालुहैड़ा गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर शामिल रहे। रात में इस कार्यक्रम में हुए रागिनी और जमकर तुम के लगाने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल किया गया। वीडियो में रागिनी के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम दिखाया गया। सपा के कार्यक्रम में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस संबंध मं सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किये।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्नाव –जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है लेकिन अबकी बार सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें निषादों पर टिकी हैं।सभी राजनीतिक पार्टियां निषादों को हर तरह से रिझाने की कोशिश कर रही हैं।जिसको लेकर आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उन्नाव जनपद के सरोसी ब्लाक क्षेत्र में स्थित मनोहरलाल निषाद की प्रतिमा का अनावरण करने आये। प्रतिमा अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर साधा निशाना।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा हम सपाइयों को प्रशासन से कोई शिकायत नही ।पूर्व सीएम नें मंहगाई की मार ,व बेरोजगारी तथा नौजवानो के लिए नौकरी न मिलने का कारण बीजेपी सरकार को बताया।बीजेपी सरकार में पुलिसिंग खराब हुई।सपा सरकार बनी तो लोहिया आवास देंगे।लोहिया आवास में बिजली मुफ्त देंगे ।नौजवान भुखमरी की कगार पर।अब मंत्रिमण्डल विस्तार करने से कोई फायदा नहीं।बीजेपी नें सरकारी संस्थानों को बेच दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मनीषा दीपक और स्व0 दीपक कुमार को आभार व्यक्त किया।भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा दवाई न इलाज दिला सकी, कोरोना में मौतों की जिम्मेदार भाजपा है।सपा ने अगर एम्बुलेंस न चलाई होती तो एम्बुलेंस तक न मिलती, सबसे सस्ती दवाई पैरासिटामाल उसकी भी किल्लत हुई।अगर लोग तड़प तड़प कर मरे है, लोगो को जब सांस की जरूरत थी तब भाजपा ने सांस छीनी है।मौतों के आंकड़े कभी भाजपा नही बताएगी के समय में भाजपा चुनाव लड़ रही थीकोई किसान बताए कितने किसानों की आय दुगुनी हुई?भाजपा को बताना होगा कितने किसानों की आय दुगुनी हुई ?70 लाख लोगो को नौकरी देने का वादा किया था के ही लोग ही बता दें किसको नौकरी मिलीजिसमे इलाज हुए वो इनके बनाये अस्पताल नही थे, एम्बुलेंस मदद के लिए जो आई वो सपाइयो की है। भाजपा से बहुत सावधान रहना, आप उन्नाव के लोग बहुत होशियार है, ये निराला की धरती है, आजाद की धरती हैं।सपा ने लोगो को खाना राशन दवाइयां बांटी मदद न देनी पड़े इसलिए आंकड़े छिपाए भाजपा को संविधान की चिंता है इनका तो एक ही संविधान है ठोको संविधान।सपा ने छात्रों को लैपटॉप दिए ताकि बच्चे हाईटेक है पढ़ लिखकर आगे बढ़े

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना के लॉक डाउन में हमारे दिए लैपटॉप ही पढ़ने लिखने में काम आए;भाजपा झूठ बोलती है-राज्य सभा लोकसभा में झूठ बोलते है।बोले कि ऑक्सीजन की वजह से किसी की मौत नही हुईभाजपा के सांसद, विधायक, डीएम एसपी, सीएम , पीएम सब उनके उनके फिर भी जासूसी -ईसलिए जासूसी कर रहे ताकि उन्हें अपने काम पर भरोसा नही सबकी जासूसी कर रहे है।पत्रकारों की जासूसी करवा रहे उद्योग पतियों कीजासूसी कर रहे बहुत से समाजवादियों की भी जासूसी है।आपकी एम्बुलेंस भी सपाजवादियो की है।100 नम्बर पुलिस भी सपाइयों की है।उन्नाव से शुक्लागंज मार्ग भी सपाइयों के हैं।जो काम छूटे है उन्हें सपा ही करेंगे यही नही यूपी कैसे बढ़े ये काम सपा करेंगीगड्ढामुक्त का जो नारा दिया था देखिए क्या हाल है।पेट्रोल डीजल का हिसाब 2014 के पहले से अब लगानारामकुमार जी को एक बार फिर आभार देता हूँ।सपा सुप्रीमो ने कहा हम लोगो को 2022 में सपा में लाने का काम करना हैभाजपा ऐसी सरकार है जो विकास से नफरत करती हैबैंकों को कंगाल करने वाली भाजपा के गलत फैसले है।पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद का भी आभार व्यक्त किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा पूर्व जिला अध्यक्ष अनवार अहमदआज हमारे बीच नही है हमे दुख है वो पार्टी को जिस तरह आगे बढ़ा रहे थेआप सभी लोग आगे बढ़ाएंगे।

उन्नाव-