Tag Archives: #modi#bjp#spa#congress

UP में दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को मिलेगी सरकारी नौकरी-CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत चयनितों को नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों नियुक्ति पत्र वितरित किया। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। युवाओं की ऊर्जा का लाभ देश और प्रदेश को मिले सरकार की यही मंशा है। इसीलिए सरकार अधिक से अधिक नौकरियों का सृजन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के चार साल पहले शुचिता और ईमानदारी का अभाव था। पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद प्रभावी रहता था। इन सभी बाधाओं को दूर किया गया है। यूपी के सभी भर्ती आयोगों को संदेश दिया गया है कि हर किसी भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में चार लाख से ज्यादा युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के चलते ही निवेश आया। इससे एक करोड़ 61 लाख नौकरी और रोजगार से युवाओं को जोड़ने में सफलता मिली है। 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। 2002 से 2017 तक जितनी भर्तियां हुईं उससे ज्यादा भर्तियां 2017 के बाद से अब तक हो चुकी है। सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नियुक्ति निकलने पर कुछ लोगों की अपनी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती थी। अब भ्रष्टाचारियों के वसूली के अड्डे और ठेके बंद हो गए हैं। सरकार ने बड़े पैमाने पर ऐसे भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला उनकी संपत्ति जब्त की है। 1500 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिया जब्त होने के बाद वे चैन से कहां बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्था अनुशासन और परिश्रम से चलती है। सरकार का काम जनता की सेवा करना है। हम जनता के मालिक नहीं, जनता हमारी मालिक है। हमारे मालिकों के साथ कहीं कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के युवा किसी के बहकावे में ना आएं। पहले परीक्षा, फिर परिणाम फिर नियुक्त के नाम पर अव्यवस्था थी। अब जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करानी होगी वही गलत करेगा। किसी को भी गलत करने की छूट नहीं दी जा सकती है।  पहले सत्ता के संरक्षण में पलने वाले गिद्धों से नौकरियां सुरक्षित नहीं थी। आज ईमानदारी और सुचिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी हो रही है।

चुनावी जमीन तैयार करने निकले -अखिलेश यादव,कार्यक्रम में 50 लोगों को ही शामिल करने का आदेश प्रशासन ने दिया

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ासूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे। वे यहां सरोसी के मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित की गई पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।  आयोजकों को कार्यक्रम में 50 लोगों को ही शामिल करने का आदेश प्रशासन ने दिया था। आयोजकों ने भी सपा कार्यकर्ताओं से कम से कम संख्या में पहुंचने को कहा था। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी की है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2012 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी ने 2011 में चुनाव प्रचार की शुरुआत क्रांति रथ यात्रा के साथ उन्नाव से तीन दिवसीय कार्यक्रम से की थी। उसी तरह बुधवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उन्नाव आगमन वाहनों के काफिले से हुआ है। इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री उन्नाव जिले की सीमा में अपने उसी रथ पर सवार होकर आए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा को लोग 2022 चुनावी आगाज के रूप में मान रहे हैं। यहां सरोसी स्थित विद्यालय में वो पूर्व मंत्री स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक राम कुमार, डॉ. अनुभव कुमार हैं, जो निषाद समाज में एक बड़ा नाम है।

वर्ष 2009-10 में दिव्यांगों के उपकरण वितरण का कैंप दिखाकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में-गैर जमानती वारंट जारी

वर्ष 2009-10 में दिव्यांगों के उपकरण वितरण का कैंप दिखाकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद व डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव के खिलाफ सीबीसीआइडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद न्यायालय ने आरोपितों को उपस्थित होने के आदेश दिए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने इनके खिलाफ अब गैर जमानती वारंट जारी कर सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीबीसीआइडी के इंसपेक्टर रामशंकर यादव ने कायमगंज कोतवाली में 29 मई 2010 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाने के निकट स्थित डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को 71.50 लाख रुपया आवंटित किया गया था। जिसमें फर्रुखाबाद व कायमगंज में फर्जी कैंप दर्शाकर चार लाख रुपये हड़प लिए गए।न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई के लिए 4- गुलमोहर एवेन्यू, जामिया नगर नई दिल्ली निवासी लुईस खुर्शीद व गुरुदेव विहार, नई दिल्ली निवासी ट्रस्ट के सचिव अतहर फारुकी उर्फ अजहर को न्यायालय में तलब किया था। दोनों ही आरोपित सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए। इस पर दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर कायमगंज कोतवाली पुलिस को वारंट तामील कराने के आदेश जारी किए हैं। 

6 करोड़ वैक्सीन विदेश भेजे गए- शिवसेना नेता संजय राउत

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्षी दलों केे हंगामे के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई। इसके बाद दोपहर दो बजे दोपहर दोबारा शुरू होने के बाद भी नारेबाजी केे कारण तीन बजे तक सदन को स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित होने के बाद जब शुरू हुई तब सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कोविड महामारी को लेकर केंद्र पर हमला बोला।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा नेता अनिल जैन और रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि महामारी के दौरान उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ बेहतरीन काम किया। राज्यसभा में शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, ‘सरकार से हमारा सवाल है कि आप आंकड़े क्यों छुपा रहे हैं? कितने लोगों की मौत हुई? हमें इसका सही आंकड़ा बताइए। जो रिपोर्ट हैं वो सरकारी आंकड़े से ज़्यादा है। आज पूरे देश में वैक्सीन की कमी है।’ संजय राउत ने वैक्सीन के विदेश सप्लाई का मामला उठाते हुए कहा, ‘6 करोड़ वैक्सीन विदेश भेजे गए। भारत में हुई मौतों की गवाह है गंगा नदी। धारा 297 में कहा गया है कि शवों का अपमान नहीं होना चाहिए।’AIADMK के नेता एम थांबिदुरई ने महामारी पर बोलते हुए प्रधानमंत्री की पुणे और हैदराबाद दौरे की सराहना की जहां कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का काम हो रहा है।समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए बजट को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने सदन में कहा, ‘भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का बजट आवंटन बढ़ा दें। बजट से पहले मैंने निर्मला जी से स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की बात कही थी। मौजूदा स्वास्थ्य बजट फर्जी है। वास्तविक बजट केवल 72,000 करोड़ रुपये का है। आपने अन्य विभागों का बजट स्वास्थ्य में जोड़ दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

खडगे ने कहा, ‘इतने बड़े देश में कोरोना से कितने लोग मरे क्या ये रहस्य ही बना रहेगा? सरकार देश में कोरोना से 4 लाख से अधिक मौतों की बात बताती है। जो झूठे आंकड़े सरकार जारी कर रही है वो सत्य से दूर हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 15 मई 2021 को कहा कि जो लोग चले गए वो मुक्त हो गए। सरकार का समर्थन करने वाले संघ की क्या नीति और मंशा है, ये इससे पता चलता है।’ तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘तमिलनाडु में एक दिन में 234 सीटों पर चुनाव हुए। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में 294 सीटों पर। संक्रमण दर चुनाव से पहले 2.3% था और इसके बाद यह बढ़कर 33% हो गया। हमारे मुख्यमंत्री को बधाईयां, अब यह वापस 1.8% हो गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके कारण लोकसभा पांच मिनट भी नहीं चल सकी और दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा पहले 12 बजे तक फिर एक बजे और तीसरी बार आधे घंटे केे लिए स्थगित हो गई। बता दें कि ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ के साथ कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। कई विपक्षी सांसदों ने पहले ही संसद में स्थगन प्रस्ताव दिया है। राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा एक बजे शुरू हुई जिसके बाद भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा, ‘महामारी हमारे लिए लगातार सीखने का अनुभव रहा है।’ तीसरी बार सदन की कार्यवाही 1.34 बजे तक स्थगित कर दी गई।  राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने कहा, ‘कोविड पर चर्चा के लिए सभी नेता अध्यक्ष से मिले हैं और उन्हें इसके लिए इजाजत दी गई है जो 1 बजे से सदन के दोबारा शुरू होने पर होगा।’ शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने बताया,’ इन कृषि कानूनों के खिलाफ सिर्फ शिरोमणि अकाली दल खड़ा है, कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है।

कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआइ पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चार जुलाई से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। सोमवार देर शाम से उनकी तबीयत थोड़ी अस्थिर है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआइ में जाकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कल्याण सिंह लम्बे समय से भर्ती हैं और उनकी हालत जस की तस बनी हुई है। संजय गांधी पीजीआइ में सभी विभागों के प्रमुख चिकित्सक उनके इलाज में लगे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं है। सोमवार को उनको सांस की तकलीफ ज्यादा बढऩे पर उनको हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नान इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नान इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने बताया कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की परेशानी पर उन्हेंं कल शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। उनके सारे ब्लड मार्कर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सेप्सिस को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दबाएं चल रही है राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत में शनिवार व रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी सोमवार देर रात वहां पर बुलाया गया था। 

अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा-गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

अवैध रोहिंग्या प्रवासियों (Illegal Rohingya migrants) को देश की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया गया है। यह भी बताया गया है कि ये अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा को यह जानकारी दी गई। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बसपा सदस्य रितेश पांडे के सवाल का लिखित जवाब दिया जिसमें यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘रोहिंग्या समेत तमाम अवैध प्रवासी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके अवैध गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट भी मिली है।’ मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें भारत से रोहिंग्याओं के प्रत्यर्पण न करने का आग्रह किया गया है। मामला अभी विचाराधीन है। हालांकि प्रत्यर्पण पर कोर्ट ने स्टे ऑर्डर नहीं दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले भी गृह राज्य मंत्री ने कई बार यह मुद्दा उठाया है। पिछले साल संसद में उन्होंने कहा था कि अवैध घुसपैठिए बिना किसी दस्तावेज के भारत में प्रवेश करते हैं, इसलिए इनकी संख्या का कोई रिकार्ड नहीं है। 2019 में भी नित्यानंद राय ने रोहिंग्या की संख्या के बारे में कोई रिकार्ड नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने लोकसभा में किये गए सवाल के जवाब में कहा था कि चूंकि अवैध प्रवासी देश में वैध यात्रा बगैर दस्तावेजों के करते हैं इसलिए इनके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि म्यांमार सरकार ने 1982 में राष्ट्रीयता कानून बनाया था जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों का नागरिक दर्जा खत्म कर दिया गया था. जिसके बाद से ही म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करती आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं है। सोमवार को उनको सांस की तकलीफ ज्यादा बढऩे पर हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नान इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नान इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है। निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने बताया कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की परेशानी पर उन्हें कल शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था।  उनके सारे ब्लड मार्कर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीएम ,कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं सेप्सिस को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दबाएं चल रही है राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत में शनिवार व रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी सोमवार देर रात वहां पर बुलाया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कल्याण सिंह की स्थिति अभी चिंताजनक है, किंतु उनके सारे पैरामीटर नियंत्रण में है। फिलहाल उन्हेंं ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रविवार रात में उनकी स्थिति आज के अपेक्षाकृत नाजुक हो गई थी। उनके बीपी को नियंत्रण करने के लिए भी दवाएं दी जा रही हैं। यूरिन संबंधी दिक्कतों को भी दूर करने के लिए दवाएं चल रही हैं। सुबह से उनका बीपी नियंत्रण में है। अन्य पैरामीटर भी नियंत्रण में हैं। इसके बाद भी वह पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं। किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। वह आंखें खोल रहे हैं। आईसीयू स्टाफ व परिवारजन संकेतों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। मगर कई बार वह आंखें खोलते हैं और फिर बंद कर लेते हैं। परिवार के ज्यादातर सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार की सुबह से ही उनकी स्थिति में आंशिक सुधार महसूस किया जा रहा है। मगर जिस हिसाब से स्थिति में सुधार आना चाहिए वह तेज गति नहीं आ पा रही है। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ लगातार उनकी तबीयत की निगरानी रख रहे हैं। मैं खुद भी समय-समय पर राउंड लेकर हालात पर निगरानी रख रहा हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक डॉ.आरके धीमन के नेतृत्व में उनकी टीम कल्याणसिंह के इलाज में लगी है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को सांस और पेट फूलने की तकलीफ होने पर उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद रविवार रात सांस की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें नान इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआइवी) सपोर्ट पर रखना पड़ा। सोमवार से वह अभी तक उसी सपोर्ट पर हैं। संक्रमण व सेप्सिस के कारण एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं। अभी भी विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में लगी हुई है।संजय गांधी पीजीआइ के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई है। यहां पीसीएम, कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी व एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कल पेट में दर्द खत्म हो गया। सूजन कम है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण व बेहाशी के कारण संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था।

हंगामे से हुई शुरुआत, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्षी दलों केे हंगामे के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई और लोकसभा को दोपहर दो बजे तक और राज्यसभा को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। बता दें कि ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ के साथ कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। कई विपक्षी सांसदों ने पहले ही संसद में स्थगन प्रस्ताव दिया है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार को संंसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पेगासस फोन हैकिंग मामले को लेकर विपक्ष सत्र के पहले दिन से हमलावर हैं। कांग्रेस ने इसे मामले में संयुक्‍त संसदीय समिति की मांग की है। इस पर सरकार ने रिपोर्ट को साजिश करार दिया है।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘सरकार और पेगासस मामले में कोई लिंक नहीं है। लेकिन विपक्ष मामले को तूल देने की कोशिश में जुटा है। उन्हें अपना काम करने दें। IT मंत्री ने पहले ही मामले पर बयान जारी कर दिया है।’  संसद में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा के सभी सांसदों की बैठक सम्पन्न हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पहले डिस्कसन उसके बाद प्रेजेंटेशन। यदि वे चर्चा नहीं चाहते और सभी सांसदों को प्रेजेंटेशन देना है तो सेंट्रल हाल में दें। यदि कोविड की वजह से आप एक जगह नहीं बैठा सकते तो 2 दिन कर सकते हैं या सुबह शाम एक दिन में भी कर सकते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंच गए हैं।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोइ (Gaurav Gogoi) ने पेगासस के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और CPI(M) नेता एलामरम करीम (Elamaram Kareem) ने नियम 267 के तहत कार्यवाही स्थगन का नोटिस दिया है और पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं के द्वारा जासूसी प्रकरण पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ पर बयान देंगे।  बता दें कि कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ मीडिया रिपोर्ट के मुद्दे पर फ्लोर रणनीति तैयार करने के लिए आज सुबह 10:30 बजे सीपीपी कार्यालय में बैठक करेंगे।

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी,सांस लेने में तकलीफ

रामपुर में जमीनों के हेरफेर के छह दर्जन से अधिक मामलों में आरोपित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत फिर खराब हो गई है। बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ सीतापुर की जिला जेल में बंद आजम खां लम्बे समय से कोरोना के संक्रमण में थे। सीतापुर जिला जेल में सोमवार को उनकी तबीयत एक बार फिर खराब होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आजम खां को बीती 13 जुलाई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से दोबारा सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करीब तीन महीने तक इलाज चला था। जेल में आज अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। उनको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद तथा मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां सीतापुर के जिला कारागार में बंद हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वह करीब तीन महीने तक लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आजम खां को आज सुबह से ही सांस लेने में तकलीफ थी। शिकायत पर जेल प्रशासन ने मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन ने वरिष्ठ डॉक्टरों के एक पैनल को जेल भेजकर प्राथमिक चेकअप कराया। आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 88 पहुंच चुका था।तीन डॉक्टर की एक टीम ने उनका चेकअप किया और उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हेंं लखनऊ रेफर कर दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जेल प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आजम खां को जेल से लखनऊ रवाना किया। आजम खां पहले भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके चलते आज उनका ऑक्सीजन लेवल 88 होने के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है।आजम खां इससे पहले 13 जुलाई की दोपहर 12:35 पर सीतापुर जेल आए थे और आज फिर उन्हेंं सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर लखनऊ भेजा गया। उन्हेंं लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस से भेजा गया। उनके पुत्र अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।सांसद का सोमवार सुबह आक्सीजन लेवल कम हो गया । उनकी तबीयत खराब है। जेल अस्पताल की सलाह पर कारागार प्रशासन ने जिला अस्पताल के डाक्टरों को बुलाया। एसडीएम सदर अमित भट्ट और सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए । जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम भी जिला कारागार में पहुंचकर सपा सांसद के स्वास्थ्य परीक्षण में सक्रिय हो गई है। सांसद आजम खान का आक्सीजन लेवल 88 प्रतिशत होना बताया जा रहा है। उन्हें अभी कमजोरी है। शरीर बुजुर्ग होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। आक्सीजन लेवल घटा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि सप्‍ताह भर पूर्व ही स्वस्थ होने के बाद रामपुर से सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला मंगलवार को जिला कारागार वापस आए थे। वह लखनऊ में करीब 95 दिन तक भर्ती रहे। लखनऊ अस्पताल में उनका इलाज चला। 13 जुलाई की सुबह आजम और उनके बेटे को एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सकुशल जिला कारागार लाया था। जिला कारागार में रामपुर सांसद और उनके पुत्र एंबुलेंस से मंगलवार दोपहर पहुंचाए गए थे। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आजम खां अप्रैल की शुरुआत महीने में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिला कारागार में उच्च सुरक्षा बैरक में आजम खां के साथ ही विरुद्ध उनका बेटा अब्दुल्ला भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। पिता-पुत्र के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने शासन की अनुमति से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वही लखनऊ के अस्पताल में उनका 95 दिन तक इलाज चला। सांसद और उनके बेटे के स्वस्थ होने के बाद मंगलवार सुबह जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई। सांसद और उनके बेटे के स्वस्थ होने के बाद मंगलवार सुबह जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई। सांसद और उनके बेटे को कड़ी सुरक्षा के बीच पुन: जिला कारागार लाया गया था।

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मामला बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश ने देश की शीर्ष कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कांवड़ संघों की तरफ से यात्रा स्थगित करने की आधिकारिक जानकारी दी। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ ही बड़ी संख्या में संतों व कांवड़ यात्री संघ ने भी प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया था।सुप्रीम कोर्ट ने इस यात्रा को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। इसके साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि कहीं पर भी इसका उल्लंघन होने पर कड़ी र्कारवाई की जाए। देश तथा प्रदेश में लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।उत्तर प्रदेश ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कावड़ यात्रा नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। साथ ही कहा उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में कावड़ यात्रा के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष पर सुनवाई शुरू हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखा। वकील ने कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा नहीं होगी। सरकार की तरफ से कोर्ट को जानकारी दी गई कि कई कांवड़ संघों से चर्चा के बाद कांवड़ यात्रा को रद किया गया है। अब कांवडिय़ों को मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक का विकल्प दिया गया है।