उत्तर प्रदेशराज्य

आओ दीये जलाकर मनाएं प्रदूषण रहित दीपावली…फतेहपुर

कक्षाओं के बोर्ड सजाए साथ ही फूल और पत्तियों की सहायता से रंगोली बनाई...

फतेहपुर संवाददाता अमर दीप त्रिपाठी. जनपद के विकाश खंड देवमई के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में आज धनतेरस व दीपावली का पर्व बच्चों ने अपने अध्यापकों व रसोईया माताओं के साथ बहुत ही उल्लास से मनाया। सारी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं के बोर्ड सजाए साथ ही फूल और पत्तियों की सहायता से रंगोली बनाई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह रंगोली कक्षा वार बनाई गई जिसमें कक्षा 3 के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ रंगोली हेतु पुरस्कृत भी किया गया। धनतेरस के उपलक्ष्य पर विद्यालय स्टाफ द्वारा खूबसूरत रंगोली का निर्माण किया गया। दिवाली की तैयारी में बनाए गए क्राफ्ट, बंदनवार को अब अच्छे से सजाया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर रसोईया माताओं विमला देवी व केश्ना देवी को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रसोईया माता के साथ-साथ विद्यालय को स्वच्छ रखने वाली सफाई कर्मी श्रीमती रन्नो देवी का भी सम्मान किया गयाबच्चों ने विद्यालय को मिट्टी के दीपको से सजाया। प्रधानाध्यापिका गीता यादव जी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली बनाने की सलाह दी गई। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस बार बच्चों ने कुछ पटाखे भी तैयार किए जिसमें कोई बारूद नहीं था, वह पेपर के बने हुए सुंदर क्राफ्ट थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रंगीन कागज की सहायता से बच्चों ने अनार चकरी बम रॉकेट आदि पटाखे बनाए और इस इको फ्रेंडली दीपावली का आनंद उठाया।इस अवसर पर कक्षा 1 की देवांशी माँ सीता के अप्रतिम स्वरूप में विद्यालय आयी। सहायक अध्यापिका आराधना ने दीपावली मनाए जाने क़ा धार्मिक कारण समझाया जबकि दीक्षा ने इस पर्व के पीछे का वैज्ञानिक कारण भी बताया।अंत में बच्चों क़ो खील गट्टे मिठाई क़ा वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button