दिल्ली

एशिया की सबसे बड़ी मंडी में भाकियू का पैदल मार्च, मंडी चेयरमैन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आजादपुर मंडी के अंदर किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों सहित आज आजादपुर मंडी में पैदल मार्च किया। APMC में भ्रष्टाचार और आढ़तियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि ये ज्ञापन आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान को सौंप गया। जिसके बाद उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया और कहा कि अगर भारतीय किसान यूनियन की मांगे नहीं मानी गई तो आजादपुर मंडी के चैयरमेन बड़े आंदोलन का सामना करने को तैयार रहें।

एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आजादपुर मंडी के अंदर किया गया। आजादपुर मंडी में पहले भी एसोसिएशन के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। ऐसे ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज तक टी बैनर लेकर के जबरदस्त नारेबाजी की गई और आजादपुर मंडी के अंदर एपीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह 15 दिन का समय दे रहे हैं और अगर जल्द से जल्द मंडी के अंदर से भ्रष्टाचार और आरोपियों को परेशान करने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन आजादपुर मंडी में किया जाएगा। इससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button