उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को कोरोना से निधन

चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने दी यह जानकारी

नई दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। 26 अप्रैल को 89 साल की चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। ‘शूटर दादी’ के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

चंद्रो तोमर की देवरानी और उनकी तरह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाजों में से एक प्रकाशी तोमर ने अपने ट्विटर पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, मेरा साथ छूट गया, चंद्रो कहां चली गयी।

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button