Category Archives: मध्य प्रदेश

नये साल पर इन 6 राज्यों को पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, बनेंगे भूकंपरोधी मकान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश के हर नागरिक को पक्का मकान मुहैया कराने की योजना का हिस्सा है। प्रोजेक्ट में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में जीएचटीसी-इंडिया इनिशिएटिव के तहत गरीब लोगों के लिए सस्ते, भूकंप रोधी और मजबूत मकान बनाए जाएंगे।

बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए जिन राज्यों को चुना गया है उनमें त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। बताते चलें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं।

इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट में तकनीक का सर्वोत्तम रूप दिखेगा, जिसका इस्तेमाल जनकल्याण के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम को त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वास के साथ कहा जा सकता है लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में उत्तर प्रदेश ने आज जो स्थान प्राप्त किया उसके लिए  मैं प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन को श्रेय देता हूं।

UP की तर्ज पर अब MP में भी लागू होगा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून, आज कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

भोपाल, मप्र। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश की सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में है। जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वालों को कड़ी सजा दी जायेगी। इस कानून के तहत जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर शादी करने वालों को 10 साल की सजा और एक लाख रूपये का जुर्माना भरना होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में आज इस कानून को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

दरअसल, शिवराज कैबिनेट ने धर्म स्वातंत्र्य (धार्मिक स्वतंत्रता) विधेयक 2020 को 26 दिसंबर,2020 को मंजूरी दे दी है। यह कानून जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने का काम करता है। सीएम शिवराज ने कहा था कि हम मध्य प्रदेश में किसी व्यक्ति को लुभाने, डराने, धोखा देने या भ्रमित करने के लिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं होने देंगे। हमने 1968 के कानून को और अधिक प्रभावी और सख्त बना दिया है।

लव जिहाद को रोकने के लिए शिवराज सरकार धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम–2020 को अध्यादेश के माध्यम से लागू करेगी। सोमवार से प्रस्तावित विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित होने के कारण तय किया गया है कि अब महत्वपूर्ण विधेयकों को अध्यादेश लाकर लागू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

लव जिहाद के खिलाफ सख्त हैं ये राज्य

उत्तर प्रदेशसूबे में 28 नवंबर 2020 को उप्र विधि विरद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषषेध अध्यादेश-2020 लागू हुआ था। 28 नवंबर को ही इस अध्यादेश के तहत पहला मुकदमा बरेली में दर्ज हुआ था। अब तक करीब 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

हिमाचल प्रदेशः धर्मातरण कानून अधिसूचित है। जबरन या छल से मतांतरण करवाने वाले को सात साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

हरियाणाः लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी ऐसा कानून बनाने वाले विभिन्न प्रदेशों के प्रविधानों का अध्ययन कर रही है।

उत्तराखंडजानबूझकर विवाह या गुप्त एजेंडे के जरिये मतांतरण के खिलाफ राज्य में कानून वषर्ष 2018 से मौजूद है।

कर्नाटकः राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई भी लव जिहाद रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर क़़डा कानून बनाने का ऐलान कर चुके हैं।

शफीक से रवि बना युवक रचाने जा रहा था हिंदू युवती से निकाह, पुलिस ने ऐसे दबोचा…

भोपाल, मप्र। लव जिहाद के केस खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भोपाल के कोलार क्षेत्र का है, जहां एक मुस्लिम युवक रफीक ने अपना नाम बदलकर युवती से शादी की। रफीक ने अपना नाम रवि बताया और उसी नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। बता दें कि पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की उम्र 23 साल की है, वह औबेदुल्लागंज की रहने वाली थी। युवती चार साल पहले बीमार थी, उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। इस दौरान होशंबादा निवासी 23 वर्षीय शफीक उसके पैरों की मालिश के लिए आता था। उसने अपना नाम रवि यादव बताया था। घर वालों से फोने मिलने के बाद युवती ने रवि से फोन पर बात करने लगी। फिर एक दिन रवि ने युवती से अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी की बात की। परिचय के लिए आरोपित ने अपना आधार कार्ड दिया। बाद में परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए। रविवार 27 दिसंबर को एक मंदिर में शादी करना तय हुआ। शादी से पहले हिंदू संगठन के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को थाने ले गई और पूछताछ की। आरोपित ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसका वास्तविक नाम मोहम्मद रफीक है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार को युवती ने कोलार थाना जाकर आरोपी रवि उर्फ मोहम्मद रफीक के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस ने शून्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। केस डायरी औबेदुल्लागंज भेजी जा रही है, जहां असल कायमी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच में यह बात भी सामने आई है कि शादी से पहले आरोपित ने युवती के परिजनों का अपना सही नाम बता दिया था।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस.थोटा ने बताया कि आरोपित ने फर्जी आधार कार्ड बनाया था। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कोलार थाने में केस दर्ज कर केस डायरी औबेदुल्लागंज भेजी जा रही है।

मध्य प्रदेश : जिस घर से रामभक्तों पर किया गया था पथराव प्रशासन ने उस घर को किया ध्वस्त

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीते शुक्रवार को बेगमबाग इलाके में रामनिधि संग्रहण रैली निकालने के दौरान जिस घर से रामभक्तों पर पथराव किया गया था प्रशासन ने उस घर को ध्वस्त करा दिया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी के भी गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार राम मंदिर निर्माण के लिए उज्जैन के बेगमबाग इलाके में ‘रामनिधि संग्रहण’ रैली निकालने के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने रामभक्तों पर पथराव कर दिया था। इस ​रैली में शामिल हिंदू भारी पत्थरबाजी के बीच किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है जो पथराव की घटना में शामिल थे। पथराव में 10 लोग घायल हुए थे।

अराजक तत्वों की इस हरकत से इलाके में तनाव फैल गया था। मामला इतना आगे बढ़ा कि दोनों समुदायों के बीच झड़प भी हुई। लोगों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों को अपना निशाना बनाया जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस बिल्डिंग से पथराव किया गया था, वह ग़ैरक़ानूनी तरीके से बनी थी। इसके बाद अधिकारियों ने घर को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दि

लव जिहाद विरोधी विधेयक को शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, दोष सिद्ध होने पर अब होगी 10 साल की सजा

भोपाल। शिवराज सरकार ने राज्य में  लव जिहाद से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी है।  मध्य प्रदेश में लव जिहाद विरोधी विधेयक ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस कानून में कुल 19 प्रावधान हैं, जिसके तहत धर्म परिवर्तन मामले में पीड़ित पक्ष के परिजनों की ओर से शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
नए कानून में तहत सिद्ध होने पर सजा भी हो सकती है। अगर किसी शख्स पर नाबालिग, अनुसूचित जाति/जनजाति की बेटियों को बहला फुसला कर शादी करने का दोष सिद्ध होता है तो उसे दो साल से 10 साल तक कि सजा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति धन और संपत्ति के लालच में धर्म छिपाकर शादी करता हो तो उसकी शादी शून्य मानी जाएगी।

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020′ को लेकर बताया गया है कि अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध एक से अधिक बार अपराध करने पर कम से कम पांच वर्ष तथा अधिकतम 10 साल के कारावास का प्रावधान किया गया है।  विधेयक में निर्दोष होने के सबूत प्रस्तुत करने की बाध्यता आरोपी पर रखी गई है।

इसमें अपराध की पीड़ित महिला एवं पैदा हुए बच्चे का भरण पोषण प्राप्त करने के अधिकार होने के भी प्रावधान किए गए हैं। पैदा हुए बच्चे को पिता की संपत्ति में उत्तराधिकारी के रूप में अधिकार बरकरार रखे जाने का प्रावधान शामिल किया गया है।

लव जिहाद : वसीम अकरम ने विकास बनकर हिंदू महिला का किया शारीरिक शोषण

मध्य प्रदेश। उज्जैन में लव जिहाद का एक और मामला सामना आया है। यहां वसीम अकरम नाम के युवक ने पहले तलाकशुदा महिला को अपनी गलत पहचान बताई, फिर उसके साथ दोस्ती और प्यार का नाटक कर लगभग 2 साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2004 में 2 बच्चों की मां का तलाक हुआ था। जिसके बाद वो अकेले उज्जैन में किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद महिला की मुलाकात विकास नामक युवक से हुई। फिर दोनों की बातचीत और मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। इस दौरान कई बार विकास ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
एक दिन विकास बाथरूम में था तो महिला के हाथ उसका पर्स लग गया, जिसमें उसे उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें उसका नाम वसीम अकरम लिखा था। इसके बाद जब महिला ने उसकी सच्चाई जानने का कोशिश की तो वो पहले नाटक करने लगा लेकिन दबाव बनने पर उसने स्वीकार कर लिया कि वो विकास नहीं बल्कि वसीम अकरम है। सच्चाई जानने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि वो जब भी उस युवक से शादी की बात करती थी तो वो टालमटोल करता था, लेकिन महिला द्वारा दबाव डालने पर एक बार वो मंगलसूत्र लाकर महिला को पहना दिया। इतना ही नहीं पीड़िता जब उससे मंदिर जाने के लिए कहता थी तब वो अपने आप को नास्तिक बताकर बात को टाल देता था।

मध्य प्रदेश किसान महासम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- हम किसानों से सिर झुकाकर बात करने के लिए तैयार हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के के माध्यम से मध्यप्रदेश के किसान महासम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, जो काम 25 साल पहले होने थे, वो आज करने पड़ रहे हैं। किसानों की उन मांगों को पूरा किया गया है, जिन्हें से रोका गया था। पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है, आज वो किसानों को कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनिति चमकाने के प्रयास में हैं।

प्रदानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी दिया। कांग्रेस द्वारा की गई कर्जमाफी धोखा है। इसका फायदा कांग्रेस के करीबियों और रिश्तेदारों को मिलता था। विपक्ष को पीड़ा इस बात की है कि मोदी ने कैसे कृषि कानूनों में सुधार कर दिया। उन्होंने कहा कि आप मुझे क्रेडिट मत दो, मैं केवल किसानों का भला चाहता हूं। किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर लोग अपनी दुकान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि अब भी किसी को आशंका है, तो हम किसानों से सिर झुकाकर हाथ जोड़कर हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं और आगे भी तैयार रहेंगे।

पीएममोदी ने कहा कि अगर आज देश के सभी राजनीतिक दलों के पुराने घोषणापत्र देखे जाएं, उनके पुराने बयान सुने जाएं, पहले जो देश की कृषि व्यवस्था संभाल रहे थे उनकी चिट्ठियां देखीं जाएं, तो आज जो कृषि सुधार हुए हैं, वो उनसे अलग नहीं हैं। सचमुच में तो देश के किसानों को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो पहले अपने घोषणापत्रों में इन सुधारों की बात लिखते रहे, किसानों के वोट बटोरते रहे, लेकिन किया कुछ नहीं। सिर्फ इन मांगों को टालते रहे और देश का किसान, इंतजार ही करता रहा।

मध्य प्रदेश के किसान सम्मेलनों को कल संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 23 हजार ग्राम पंचायतों में होगा प्रसारण

मध्य प्रदेश। पीएम मोदी कल यानी 18 दिसंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सीएमओ मध्य प्रदेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएमो ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 2 बजे किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी के संबोधन को प्रसारण प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों मे किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालयों में शिवराज सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस मौके पर राज्य के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ रूपये की राहत ऱासि ट्रांसफर की जाएगी।