उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

हाथरस हादशे में मरे 121 लोगों में से 112 थी महिलाएं

यूपी के हाथरस भगदड़ कांड के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है। प्रदेश पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं

यूपी के हाथरस भगदड़ कांड के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है। प्रदेश पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। वहीं आईजी ने बताया कि इस मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं। ये सभी लोग घटनास्थल से भाग गए थे।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस भगदड़ पर कहा, “कुछ लोगों की प्रवृति होती है कि इस प्रकार की दुखद घटनाओं पर वे राजनीति ढूंढते हैं। ऐसे लोगों की फितरत है, चोरी भी और सीना जोरी भी। यह हर व्यक्ति जानता है कि उन सज्जन की फोटो किसके साथ है और उनके राजनीतिक संबंध किनके साथ जुड़े हुए हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान इस प्रकार की भगदड़ कहां मचती थी और कौन इसके पीछे था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button