Tag Archives: Amit Shah

कांग्रेस पर जमकर बरसे गृह मंत्री शाह, घुसपैठ के लिए ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के गुवाहटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 20-25 सालों से हम मानते ही नहीं थे कि आंदोलन, हिंसा, घुसपैठ और आतंकवाद के बगैर असम हो सकता है। असम के अस्मिता की बात करने वाले घुसपैठ तक नहीं रोक पाए।  असम की अस्मिता को क्या खाक बचाएंगे। आपकी गोदी में अजमल बैठा है और असम के अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ धर्मनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी तरफ यहां बदरुद्दीन अजमल के साथ है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ बैठी है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि ये कैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इनके धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा अनोखी है।

अमित शाह ने कहा कि आंदोलन मुक्त असम भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। असम के युवाओं पर गोली चलाने वाली कांग्रेस आज असम के अस्मिता की बात करती है। कांग्रेस ने 70 साल में ब्रह्मपुत्र पर एक पुल बनाया। वे नहीं चाहते थे कि असम एक हो। मोदी जी ने 6 साल में 6 पुल बनाए हैं।

पश्चिम बंगाल : गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को सुनाई खरी-खरी, कही ये बात  

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित किया। हेलीकॉप्टर में खराबी की कारण से अमित शाह ने रैली को वर्चुअली संबोधित किया।

रैली को संबोधित करने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचार और  गुंडागर्दी के कारण बंगाल का विकास रुक गया है।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 10 साल से TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया है। हर चीज में भ्रष्टाचार, टोलबाजी, राजनीतिक हिंसा, घुसपैठ ने पूरे बंगाल के विकास को तहत-नहस कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल के दीदी के शासन में 115 से ज़्यादा योजनाएं पहुंचाई। लेकिन इन योजनाओं का लाभ आप तक नहीं पहुंच पा रहा है। क्योंकि ममता दीदी केंद्र की योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने दे रही हैं।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, कहा- सोनिया गांधी को देश की नहीं अपने परिवार की चिंता है

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के विलिपुरम में विजय संकल्प यात्रा रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-कांग्रेस को देश की नहीं अपने परिवार की चिंता है।

अमित शाह ने कहा कि पिछले साढ़े 6 सालों में देश में लगभग हर व्यक्ति को हम मकान देने के कगार पर खड़े हैं। 2022 में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके पास अपना पक्का मकान नहीं होगा। 60-70 साल से जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 6 सालों में करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में एक ओर भाजपा और AIADMK का गठबंधन है। जो रामचंद्रन, जय ललिता और भाजपा के सिद्धांतों पर चलेगा। दूसरी ओर DMK और कांग्रेस का गठबंधन है जो वंशवाद परंपरा में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि 2जी, 3जी, 4जी सभी तमिलनाडु में है. 2जी- मारन परिवार की 2 पीढ़ियां. 3जी- करुणानिधि परिवार की 3 पीढ़ियां. 4जी- गांधी परिवार की 4 पीढ़िया ये भी तमिलनाडु में हमें मिलता है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है और स्टालिन जी को उधयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है। इन्हें ना देश की चिंता है और ना तमिलनाडु की, उनको बस अपने परिवार की चिंता है।

असम : महामृत्युंजय मंदिर में Amit Shah ने की पूजा, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह आज असम के नौगाँव स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि महामृत्युंजय मंदिर में विश्व के सबसे बडे 126 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का परम सौभाग्य मिला। आज भृगुगिरी जी महाराज के संकल्प की प्रतिपूर्ति हुई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वे महादेव से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। अमित शाह महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बरदोवा धाम भी गए।

बरदोवा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस पवित्र धरती पर आना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। श्रीमंत शंकरदेव ने इस पावन भूमि से नव वैष्णव परंपरा की शुरुआत कर वैष्णव परंपरा को प्राणवान बनाया। शंकरदेव ने यहीं से असम को एक नई भक्ति संस्कृति देने की शुरुआत की और माधवदेव ने उसे आगे बढ़ाया। अमित शाह ने कहा कि वे दोनों क्षेत्राधिकारों से आशीर्वाद लेने यहाँ आए हैं ताकि श्रीमंत शंकरदेव के विचारों और भक्ति आंदोलन को न केवल असम बल्कि पूरे भारत में आगे बढ़ाया जा सके। श्रीमंत शंकरदेव ने भक्ति आंदोलन शुरू करने के साथ साथ भारत की एकता के लिए भी कई काम किए। अमित शाह ने श्रीमंत शंकरदेव के वाक्य “कोटि कोटि जन्म तक आप पुण्य करते हैं और महान पुण्य का योग होता है वे ही कदाचित् इस पवित्र भारतवर्ष में जन्म लेने के अधिकारी होते हैं” का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस वाक्य से भारत के प्रति शंकरदेव के लगाव का पता चलता है। अमित शाह ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय कहा था कि “असम बहुत ही सौभाग्यशाली है कि 500 साल पहले यहाँ शंकरदेव ने जन्म लिया जिन्होंने असम के लोगों को एक ऐसा आदर्श दिया जिसने राम राज्य की कल्पना को पुनर्जीवित किया है”।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता है कि असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल के नेतृत्व में राज्य के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वसरमा ने इस बजट में यहाँ श्रीमंत शंकरदेव का स्मारक बनाने के लिए 180 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।  शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने यहाँ स्मारक बनाने का काम नहीं किया। मौजूदा सरकार द्वारा स्मारक बनाने से युगों-युगों तक यहां पर श्रीमंत शंकरदेव के संदेश को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

 

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जायेगी IND V/S AUS सीरीज

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन अहमदाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि इस स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ होगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। पिंक बॉल से होने वाला ये टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है। चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबर है। बता दें,  इशांत शर्मा आज अपने टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं। इशांत शर्मा भारत की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बनेंगे। इससे पहले सिर्फ कपिल देव ही बतौर तेज गेंदबाज भारत की तरफ से 100 टेस्ट खेल पाएं हैं।

वहीं, भारत में यह दूसरा डे नाइट मुकाबला है। इससे पहले नवंबर 2019 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट खेला था। पिंक बॉल टेस्ट होने की वजह से दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिलेंगे। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। इसके अलावा उमेश यादव को भी पिंक बॉल टेस्ट में मौका मिलना तय है। पिछले टेस्ट का हिस्सा रहे कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

गुजरात में निकाय चुनाव में मिली जीत पर गदगद हुई पीएम, ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात निकाय चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि, इस बार फिर से गुजरात में भाजपा ने नगर निगम चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस काफी पीछे नजर आई है। अब तक के जो रुझानों सामने आए हैं, उसके मुताबिक सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की तरफ है। बता दें कि गुजरात के नगर निगमों में सत्ता कायम रखने के लिए कुल 576 सीटों में से 474 सीटों की जरूरत होती है। जिसमें से भाजपा ने अब तक 409 सीटें हासिल कर ली हैं। इस बंपर जीत पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। विजय रूपाणी ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’

वहीं इन नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहा है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।”

एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं। गुजरात सरकार की जनहित नीतियों ने पूरे राज्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।” उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रति समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने इन नतीजों पर कहा कि, “आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85% सीटें जीती हैं।”

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, “गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात BJP को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ।”

उन्होंने कहा कि, “गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।”

मानहानि केस में गृह मंत्री अमित शाह को समन, ममता बनर्जी के भतीजे ने दायर किया था मुकदमा  

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस  दायर किया है। शुक्रवार को केस की सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि अमित शाह को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई है। वह अपने वकील के जरिए भी अपना पक्ष रख सकते हैं।

अभिषेक बनर्जी के वकील संजय बसु के अनुसार स्पेशल कोर्ट ने अमित शाह को व्यक्तिगत या फिर अपने वकील के जरिए 22 फरवरी को 10 बजे पेश होने का आदेश दिया है।  यह मामला 2018 में एक रैली के दौरान अमित शाह की ओर से अभिषेक बनर्जी पर लगाए गए आरोपों का है। 11 अगस्त 2018 को बीजेपी की युवा स्वाभिमान रैली के दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी के भतीजे पर करप्शन के आरोप लगाए थे।

अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर मानहानि केस में अमित शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छवि खराब की है। अमित शाह ने कहा था, ‘…नारदा, शारदा, रोज वैली, सिंडिकेट करप्शन, भतीजे का करप्शन। अमित शाह ने कहा था कि बंगाल के गांवों के लोगों क्या आपके गांव तक पैसा पहुंचता है? जोर से बताइए। क्या आपके गांव तक पैसा पहुंचता है? यह कहां चला जाता है? मोदी जी भेजते हैं। आखिर 3,59,000 करोड़ रुपया कहां चला गया? क्या यह भतीजे और सिंडिकेट को गिफ्ट कर दिया गया या फिर तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

 

पंजाब निकाय चुनाव में BJP को मिली हार, अमित शाह- आने वाले समय में पार्टी का होगा बड़ा रोल

पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों में मिली बीजेपी को करारी हार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनावी नतीजों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि अब पंजाब में आने वाले समय में उनकी पार्टी का रोल बड़ा होने वाला है। अभी तक यह रोल लिमिटेड था। मालूम हो कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। शाह ने कोलकाता में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में किसानों के आंदोलन, एमएसपी आदि पर भी विस्तार से बात की।

पंजाब चुनाव पर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अभी तक अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन था। लिमिटेड रोल था। अब पंजाब में हमारा रोल बड़ा होगा। हालांकि, यह काम कोई रातों-रात नहीं होता है। चुनाव के नतीजों को इसके साथ नहीं जोड़ना चाहिए। अमित शाह ने आगे कहा, ”हमारी पार्टी कई जगह चुनाव जीती भी है। जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, राजस्थान, मध्य प्रदेश, लेह-लद्दाख में हम जीते हैं। पंजाब में नहीं थे। हम अपनी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। हम वहां के लोगों को मनाएंगे और सच्ची बात बताएंगे।”

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में हमने स्पष्ट कर दिया है। वह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि सेक्टर में सरकार ने सुधार किए हैं। पहले भी एमएसपी पर कानून नहीं था, लेकिन अभी तक आंदोलन क्यों नहीं हुआ? हमने एमएसपी पर खरीद डेढ़ गुना अधिक की है, लेकिन यूपीए के समय में आंदोलन नहीं किए जाते थे। उन्होंने कहा कि कानून में अगर कुछ खामियां है तो हम उसमें बदलाव करने को तैयार है। ममता दीदी और कांग्रेस कह रही हैं कि एमएसपी पर कानून लेकर आएं तो अपनी सरकार के दौरान क्यों नहीं किया गया और अगर भूल गए थे तब जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां एमएसपी पर कानून ले आएं।

गृह मंत्री शाह ने कहा- प्रदेश में BJP की सरकार आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण    

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नमखाना में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रदेश की महिला मतदाताओं को रिझाने की खूब कोशिश की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं गृह मंत्री शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। इस मौके पर गृह मंत्री ने परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत भी की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उनकी अपनी मेहनत का सही मुअवजा मिले, इसके लिए भाजपा सरकार एक नए मंत्रालय का गठन करेगी।

अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा , ममता भी करेंगी चुनाव रैली

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय राजनीतिक दौरे के लिए बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे और इस दौरान वह दक्षिण 24 परगना जिले से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा के पांचवें एवं अंतिम चरण की शुरुआत करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे । शाह इस दौरान एक शरणार्थी के परिवार के साथ मध्याह्न भोजन भी करेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन लोगों के प्रति एकजुटता जताने की कोशिश है, जिन्हें भाजपा ने नागरिकता देने का वादा किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री बृहस्पतिवार को सुबह कोलकाता के रास बिहारी एवेन्यू में भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे और इसके बाद वह गंगासागर में कपिल मुनि आश्रम का दौरा करेंगे। शाह दोपहर को नामखाना से परिवर्तन यात्रा आरंभ करेंगे और इसके बाद नारायणपुर गांव में शरणार्थी परिवार के साथ मध्याह्न भोजन करेंगे। वह नामखाना में एक रोडशो में भी हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री शुक्रवार को कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहर में एक मीडिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त प्रचार मुहिम शुरू कर दी है। तृणमूल की प्रचार मुहिम का नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं, जबकि भाजपा के शीर्ष नेता मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं।