Breaking NewsTop Newsबिहारराज्य

बिहार के ​​​​​​​सहरसा में केस रफा-दफा कराने के लिए दरोगा ने घूस में मांगी बॉडी मसाज…

महिला से थाने में कराई तेल मालिश; सस्पेंड...

desk : बिहार के सहरसा से एक दरोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाने का मामला सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दरोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महिला बकुनियां की देवकला देवी हैं। कुछ महीने पहले देवकला देवी का भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार चौकी में आवेदन दिया गया था। उसी केस को रफा-दफा कराने के लिए महिला दरोगा के पास गई थी। महिलाएं केस खत्म करवाने के लिए बार-बार थाने आ रही थीं। दरोगा ने इसी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दरोगा महिला को अक्सर अपने आवास पर बुलाता था। जहां उससे तेल मालिश करवाता था। इसमें एक चौकीदार की भी भूमिका संदिग्ध है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों के माने तो थाने में नियुक्ति के बाद दरोगा की अय्याशी शुरू हो गई। इससे अन्य पुलिसकर्मी तंग आ चुके थे। लेकिन दरोगा होने के नाते उनकी तूती बोलती रही। कुछ दिन पहले उन्होंने टोका-टोकी करने पर अपने अधीनस्थ सहकर्मी के ऊपर पिस्टल तान दी थी। इससे आहत कर्मियों से उनकी नहीं बनती थी। फिर भी वे लगातार खुलेआम अय्याशी कर रहे थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एसपी लिपि सिंह ने डरहार चौकी के अय्याश दरोगा को निलंबित कर दिया है। उसे लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है। एसपी ने बताया है कि वीडियो सामने आने के बाद शशि भूषण सिन्हा के माामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनहें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button